Ind VS Pak: हार्दिक पंड्या की महंगी घड़ी देख पाकिस्तानी फैंस हुए हैरान, बोले- ‘इतने में तो हमारा घर आ जाएगा’

Ind VS Pak: जब हार्दिक पंड्या ने बाबर आज़म का विकेट लिया, तब फैंस की नजर उनकी कलाई पर चमकती एक महंगी घड़ी पर पड़ी.

Ind VS Pak:आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारत ने चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को 6 विकेट से मात देकर जोरदार जीत दर्ज की. दुबई में खेले गए इस महामुकाबले में भारतीय टीम ने 242 रनों के लक्ष्य को आसानी से 43वें ओवर में हासिल कर लिया. मैच में जहां हार्दिक पंड्या की शानदार गेंदबाजी ने पाकिस्तान को बैकफुट पर धकेल दिया, वहीं उनकी कलाई पर चमकती 7 करोड़ रुप��े की घड़ी भी सुर्खियों में रही. दूसरी ओर, विराट कोहली ने शानदार शतक जड़ते हुए भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई.

पाकिस्तान की पारी – कुलदीप-हार्दिक की फिरकी में फंसे बल्लेबाज

पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और उनकी शुरुआत ठीकठाक रही. हालांकि, जब टीम 41 रन तक पहुंची, तब हार्दिक पंड्या ने बाबर आज़म (23) को आउट कर पाकिस्तान को पहला झटका दिया. इसके बाद उन्होंने सऊद शकील (62) को भी पवेलियन भेज दिया, जो पाकिस्तान के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे. वहीं, कुलदीप यादव ने अपनी फिरकी से कहर बरपाते हुए तीन महत्वपूर्ण विकेट झटके और पाकिस्तान की टीम 241 रन पर सिमट गई.

हार्दिक पंड्या की 7 करोड़ की घड़ी बनी आकर्षण का केंद्र

हार्दिक पाण्ड्य

जब हार्दिक पंड्या ने बाबर आज़म का विकेट लिया, तब फैंस की नजर उनकी कलाई पर चमकती एक महंगी घड़ी पर पड़ी. यह घड़ी थी रिचर्ड मिले RM27-02 CA FQ टूरबिलॉन राफेल नडाल स्केलेटन डायल एडिशन, जिसकी कीमत लगभग 7 करोड़ रुपये है. हार्दिक पंड्या महंगी घड़ियों के लिए जाने जाते हैं और उनका यह नया कलेक्शन सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.

भारत की जवाबी पारी – विराट कोहली ने ठोका शतक

242 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत ठोस रही. कप्तान रोहित शर्मा ने 20 रन बनाए, जबकि शुभमन गिल ने शानदार 46 रनों की पारी खेली. लेकिन मैच के असली हीरो रहे विराट कोहली, जिन्होंने 107 रनों की नाबाद पारी खेली और टीम को जीत दिलाई. उनकी इस पारी में 12 चौके और 2 छक्के शामिल थे. इस शतक के साथ कोहली ने वनडे क्रिकेट में 14,000 रन पूरे करने का बड़ा कारनामा भी कर दिखाया.

भारत ने सेमीफाइनल की ओर बढ़ाया कदम

इस शानदार जीत के साथ भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के सेमीफाइनल में अपनी जगह लगभग पक्की कर ली है. पाकिस्तान को हराकर टीम इंडिया ने एक बार फिर साबित कर दिया कि बड़े टूर्नामेंट में उनका दबदबा कायम है. अब भारतीय टीम अपने अगले मुकाबले की तैयारी में जुटेगी, जहां उनका लक्ष्य अपराजित रहते हुए सेमीफाइनल में प्रवेश करना होगा.

Also Read: IND vs PAK: पकिस्तान की फुस्स गेंदबाजी से बोर हुए विराट, बैटिंग करते-करते करने लगे फील्डिंग

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhishek pandey

अभिषेक पाण्डेय पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में डिजिटल जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं। वे बिजनेस और अर्थव्यवस्था से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, MSME, कृषि और इंडस्ट्री जैसे विषयों पर उनकी अच्छी पकड़ है। वे रिसर्च के साथ ऐसी खबरें और एक्सप्लेनर तैयार करते हैं, जिन्हें आम लोग भी आसानी से समझ सकें। इसके अलावा यूटिलिटी न्यूज और सक्सेस स्टोरीज लिखने में भी उनकी खास रुचि है।

पत्रकारिता अनुभव

अभिषेक ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से की है, जिसे पत्रकारिता की दुनिया में 'दादा माखनलाल की बगिया' भी कहा जाता है।

करियर की शुरुआत उन्होंने राजस्थान पत्रिका के साथ की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा। इसके बाद वे प्रभात खबर से जुड़े और पिछले तीन वर्षों से डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में काम कर रहे हैं।

इस दौरान उन्होंने बिजनेस, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, कृषि, MSME और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम विषयों पर रिपोर्टिंग और रिसर्च आधारित लेख लिखे हैं। इसके अलावा वे वीडियो स्क्रिप्टिंग, एक्सप्लेनर स्टोरी, डेटा स्टोरी और डिजिटल कंटेंट पर भी लगातार काम करते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि जटिल आर्थिक और वित्तीय विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाया जाए।

शिक्षा

अभिषेक पाण्डेय ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है। यहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, न्यूज़ राइटिंग, वीडियो प्रोडक्शन और मल्टीमीडिया जर्नलिज्म की बारीकियां सीखीं, जिनका इस्तेमाल वे आज अपनी पत्रकारिता में कर रहे हैं।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >