शादीशुदा कपल के लिए जॉइन्ट ITR की मांग, राघव चड्ढा ने उठाया मुद्दा

Income Tax: राघव चड्ढा का कहना है कि अभी भारत में पति और पत्नी को अलग-अलग टैक्स फाइल करना पड़ता है. यानी दोनों की कमाई अलग मानी जाती है, भले ही घर का खर्च एक ही हो.

Income Tax: राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने संसद में एक अहम मुद्दा उठाया है. उन्होंने कहा कि भारत का मौजूदा इनकम टैक्स सिस्टम शादीशुदा कपल के साथ ठीक व्यवहार नहीं करता, क्योंकि पति-पत्नी को अलग-अलग व्यक्ति मानकर टैक्स लिया जाता है, जबकि दोनों एक ही घर और खर्च साझा करते हैं.

क्या है पूरा मामला ?

राघव चड्ढा का कहना है कि अभी भारत में पति और पत्नी को अलग-अलग टैक्स फाइल करना पड़ता है. यानी दोनों की कमाई अलग मानी जाती है, भले ही घर का खर्च एक ही हो. उन्होंने सुझाव दिया है कि सरकार “ऑप्शनल जॉइंट टैक्स फाइलिंग” शुरू करे. यानी अगर कोई शादीशुदा कपल चाहे, तो वह एक साथ मिलकर ITR फाइल कर सके. इससे कई परिवारों का टैक्स बोझ कम हो सकता है.

उदाहरण से समझें फर्क

चड्ढा ने इसे आसान तरीके से समझाया.

  • पहला परिवार: पति और पत्नी दोनों 10-10 लाख कमाते हैं. कुल आय 20 लाख हुई, लेकिन दोनों अलग-अलग फाइल करते हैं, इसलिए उन्हें टैक्स में छूट मिल जाती है और टैक्स जीरो हो सकता है.
  • दूसरा परिवार: यहां सिर्फ एक ही व्यक्ति 20 लाख कमाता है और दूसरा घर संभालता है. कुल आय तो वही 20 लाख है, लेकिन इस केस में करीब 1.92 लाख रुपये टैक्स देना पड़ता है. यानी फर्क सिर्फ इस बात का है कि कमाई किसके नाम पर है, जबकि घर एक ही है.

मौजूदा सिस्टम में क्या समस्या ?

चड्ढा का कहना है कि मौजूदा टैक्स सिस्टम परिवार को एक यूनिट नहीं मानता. उनके मुताबिक, “एक ही छत, एक ही किचन, एक ही बजट… लेकिन टैक्स के समय परिवार अलग-अलग हो जाता है.”

दूसरे देशों में क्या होता है?

कई देशों में शादीशुदा कपल को साथ में टैक्स फाइल करने की सुविधा मिलती है. अमेरिका, जर्मनी और फ्रांस जैसे देशों में “जॉइंट फाइलिंग” या “इनकम स्प्लिटिंग” की सुविधा है, जिससे टैक्स का बोझ कम हो जाता है.

नया टैक्स सिस्टम कैसे काम करता है ?

भारत में नया टैक्स सिस्टम लागू है, जिसमें करीब 12 लाख रुपये तक की आय पर रिबेट मिलती है. इसलिए अगर दोनों पति-पत्नी अलग-अलग 10 लाख कमाते हैं, तो टैक्स नहीं देना पड़ता. लेकिन अगर एक ही व्यक्ति 20 लाख कमाता है, तो टैक्स देना पड़ता है. अगर सरकार चड्ढा के इस प्रस्ताव को मान लेती है, तो शादीशुदा कपल को बड़ा फायदा मिल सकता है. खासकर उन परिवारों को, जहां एक ही सदस्य कमाता है और दूसरा घर या बच्चों की देखभाल करता है.

Also Read : 1.56 लाख के पार पहुंचा सोना, चांदी में भी 5 हजार का उछाल; जानें निवेश के लिए क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhishek pandey

अभिषेक पाण्डेय पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में डिजिटल जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं। वे बिजनेस और अर्थव्यवस्था से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, MSME, कृषि और इंडस्ट्री जैसे विषयों पर उनकी अच्छी पकड़ है। वे रिसर्च के साथ ऐसी खबरें और एक्सप्लेनर तैयार करते हैं, जिन्हें आम लोग भी आसानी से समझ सकें। इसके अलावा यूटिलिटी न्यूज और सक्सेस स्टोरीज लिखने में भी उनकी खास रुचि है।

पत्रकारिता अनुभव

अभिषेक ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से की है, जिसे पत्रकारिता की दुनिया में 'दादा माखनलाल की बगिया' भी कहा जाता है।

करियर की शुरुआत उन्होंने राजस्थान पत्रिका के साथ की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा। इसके बाद वे प्रभात खबर से जुड़े और पिछले तीन वर्षों से डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में काम कर रहे हैं।

इस दौरान उन्होंने बिजनेस, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, कृषि, MSME और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम विषयों पर रिपोर्टिंग और रिसर्च आधारित लेख लिखे हैं। इसके अलावा वे वीडियो स्क्रिप्टिंग, एक्सप्लेनर स्टोरी, डेटा स्टोरी और डिजिटल कंटेंट पर भी लगातार काम करते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि जटिल आर्थिक और वित्तीय विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाया जाए।

शिक्षा

अभिषेक पाण्डेय ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है। यहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, न्यूज़ राइटिंग, वीडियो प्रोडक्शन और मल्टीमीडिया जर्नलिज्म की बारीकियां सीखीं, जिनका इस्तेमाल वे आज अपनी पत्रकारिता में कर रहे हैं।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >