ICICI बैंक का IMPS क्या है? इसके लिए कितना चार्ज लगता है?

ICICI बैंक अपने खाताधारकों को IMPS सेवा प्रदान करता है. आईएमपीएस के लिए बैंक अपने ग्राहक को तीन तरीके से उपयोग करने की सुविधा देता है. ये सुविधाएं हैं- मोबाइल, इंटरनेट और SMS. हम इसके बारे में विस्तार से बता रहे हैं.

ICICI Bank IMPS Charge: क्या आप आईसीआईसीआई बैंक का आईएमपीएस चार्ज की जानकारी चाहते हैं. अगर हां, तो हम आपको ICICI IMPS Charges यानी ICICI Bank IMPS के लिए कितना पैसा चार्ज करता है, हम इसके बारे में विस्तार से बता रहे हैं.

आईसीआईसीआई बैंक अपने खाताधारकों को आईएमपीएस सेवा प्रदान करता है. आईएमपीएस के लिए बैंक अपने ग्राहक को तीन तरीके से उपयोग करने की सुविधा देता है. ये सुविधाएं हैं- मोबाइल, इंटरनेट और एसएमएस.

आपको बता दें कि बैंक की आईएमपीएस सर्विस (Immediate Payment Service) का इस्तेमाल करके पैसे भेज सकते हैं. इसके लिए बैंक खाताधारक को मोबाइल या नेट बैंकिंग सेवाओं के लिए पंजीकरण कराना जरूरी होता है.

एक बार ग्राहक का अकाउंट इंटरनेट बैंकिंग के लिए एक्टिव हो जाये, तो वे अपनी खाता संख्या और आईएफएस कोड या मोबाइल नंबर और एमएमआईडी मोड का इस्तेमाल कर पैसे भेज सकते हैं.

ICICI बैंक का IMPS चार्ज कितना है?

हर बैंक की तरह राशि के आधार पर IMPS लेनदेन में एक छोटी धन राशि आईसीआईसीआई बैंक भी लेता है. आईसीआईसीआई बैंक के लिए आईएमपीएस चार्ज नीचे दी गई लिस्ट में बताया गया है.

Transfer Amount IMPS Charges per Transaction + GST
Upto Rs10,000 Rs. 5
Upto Rs10,000 – 1 lakh  Rs. 5
Upto Rs1 lakh – 2 lakh   Rs. 15

यहां यह जानना जरूरी है कि ग्राहक के पास ट्रांजैक्शन के लिए चुने गए आईसीआईसीआई बैंक के आईएमपीएस शुल्क सहित राशि ट्रांसफर करने के लिए पर्याप्त फंड होना आवश्यक है. अपर्याप्त फंड होने की स्थिति में लेनदेन विफल हो जाता है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >