IANS News Agency: गौतम अदाणी का मीडिया सेक्टर में नया दाव, इस न्यूज एजेंसी में बढ़ायी हिस्सेदारी

IANS News Agency: अदाणी ग्रुप की सब्सिडरी कंपनी एएमजी मीडिया नेटवर्क्स (AMNL) ने न्यूज एजेंसी में 5 करोड़ रुपये के फ्रेस शेयर की खरीद की है. इसके बाद कंपनी की IANS में हिस्सेदारी 50.5 प्रतिशत से बढ़कर 76 प्रतिशत हो गयी है.

IANS News Agency: भारतीय उद्योगपति गौतम अदाणी (Gautam Adani) का मीडिया सेक्टर में दबदबा बढ़ गया है. उन्होंने समाचार एजेंसी आईएएनएस (IANS) में अपनी हिस्सेदारी बढ़ा दी है. इसमें अदाणी ग्रुप की हिस्सेदारी अब 76 प्रतिशत हो गयी है. बताया जा रहा है कि अदाणी ग्रुप की सब्सिडरी कंपनी एएमजी मीडिया नेटवर्क्स (AMNL) ने न्यूज एजेंसी में 5 करोड़ रुपये के फ्रेस शेयर की खरीद की है. इसके बाद कंपनी की IANS में हिस्सेदारी 50.5 प्रतिशत से बढ़कर 76 प्रतिशत हो गयी है. इसे पहले अदाणी ग्रुप ने एनडीटीवी में अपने हिस्सेदारी खरीदी थी. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया है कि अब न्यूज एजेंसी में वोटिंग राइट्स वाली कैटेगरी में उसका हिस्सा 76 फीसदी और गैर वोटिंग राइट्स कैटेगरी में 99.26 फीसदी हो गया है. बताया जा रहा है कि आईएएनएस के बोर्ड की बैठक 16 जनवरी को हुई थी जिसमें अदाणी ग्रुप के शेयर खरीदने के फैसले को मंजूरी दे दी गई थी.

Also Read: सचिन तेंदुलकर के बाद गौतम अदाणी हुए इस क्रिकेटर के मुरीद, किया ऐसा ऐलान की खुल गयी किस्मत

अदाणी ने 2022 में खरीदा था एनडीटीवी

बता दें कि साल 2022 में अदाणी समूह की एएमजी कंपनी ने दिसंबर, 2022 में एनडीटीवी में 65 फीसदी हिस्सेदारी खरीदी थी. इसके साथ ही, इसी साल कंपनी ने क्विंटिलिअन बिजनेस मीडिया को भी खरीद लिया था. समझा जा रहा है कि देश के दो सबसे बड़े उद्योग घराने अंबानी और अदाणी, मीडिया सेक्टर में अपने पैर फैलाने के लिए आमने-सामने हैं. अदाणी ग्रुप की एनडीटीवी और एनडीटीवी प्रॉफिट रिलायंस की न्यूज 18 और मनीकंट्रोल को सीधी टक्कर दे रही हैं.

दिसंबर में खरीदी थी 50.2 प्रतिशत हिस्सेदारी

गौतम अदाणी ने साल 2023 के दिसंबर में IANS में 50.2 प्रतिशत की हिस्सेदारी खरीदी थी. अदाणी एंटरप्राइजेज ने शेयर बाजार 16 दिसंबर को बताया कि उसकी एएमजी मीडिया नेटवर्क लिमिटेड (एएमएनएल) ने आईएएनएस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के 50.50 प्रतिशत इक्विटी शेयरों का अधिग्रहण किया है. अदाणी ने पिछले साल मार्च में क्विंटिलियन बिजनेस मीडिया का अधिग्रहण करते हुए मीडिया व्यवसाय में कदम रखा था, डिजिटल मीडिया मंच बीक्यू प्राइम का संचालन करता है. इसके बाद दिसंबर में एएमएनएल ने प्रसारणकर्ता एनडीटीवी में लगभग 65 प्रतिशत हिस्सेदारी हासिल की.

2022-23 में आईएएनएस ने कमाया था 11.86 करोड़

शेयर बाजार को दी जानकारी के मुताबिक, एएमएनएल ने आईएएनएस और आईएएनएस के एक शेयरधारक संदीप बामजई के साथ आईएएनएस के संबंध में एक शेयरधारक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं. वित्त वर्ष 2022-23 में आईएएनएस की आमदनी 11.86 करोड़ रुपये थी. इसमें कहा गया, आईएएनएस का सभी परिचालन और प्रबंधन नियंत्रण एएमएनएल के पास होगा. एएमएनएल के पास आईएएनएस के सभी निदेशकों को नियुक्त करने का अधिकार भी होगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >