Aadhaar Card Update: बदल गया है मोबाइल नंबर, आधार से कैसे करें लिंक, यहां जानिए आसान तरीका

अगर आपका पुराना नंबर खो गया है या आप आपने नया नंबर लिया है तो इसे भी आधार से जोड़ना बेहद जरूरी है. अगर आप भी अपने आधार से पुराने नंबर को हटाकर नया नंबर जोड़ना चाहते हैं तो हम आपको आसान सा तरीका बताने जा रहे है.

Aadhaar Card Mobile Number Update: आधार कार्ड काफी अहम दस्तावेज है. अधिकांश सरकारी और वित्तीय कामों के लिए आधार का होना जरूरी है. आपके आधार से मोबाइल नंबर का लिंक होना जरूरी है. लेकिन अगर आपका पुराना नंबर खो गया है या आप आपने नया नंबर लिया है तो इसे भी आधार से जोड़ना बेहद जरूरी है. अगर आप भी अपने आधार से पुराने नंबर को हटाकर नया नंबर जोड़ना चाहते हैं तो हम आपको आसान सा तरीका बताने जा रहे है.

ऐसे पता करें पुराना फोन नंबर: सबसे पहले UIDAI के आधिकारिक पोर्टल https://ask.uidai.gov.in/ ओपन करें. माई आधार लॉगइन करने के बाद वेरीफाई पर क्लिक कर दें. आधार कार्ड नंबर और कैप्चा कोड डालें, इसके बाद सबमिट पर क्लिक कर दें. इससे आपको आधार कार्ड की जानकारी मिल जाएगी. साथ ही आधार से लिंक मोबाइल नंबर के अंतिम चार डिजिट की भी जानकारी मिल जाएगी. जिससे आप पुराना नंबर क्या था जान जाएंगे.

नये नंबर को ऐसे करें लिंक

– सबसे पहले यूआईडीएआई की आधिकारिक वेबसाइट https://ask.uidai.gov.in/ पर क्लिक करें.
– इसके बाद माय आधार में लॉगइन करें.  
– लॉगइन होने के बाद आधार सर्विस पर क्लिक करें.
– इसके बाद अपटेड योर मोबाइल नंबर पर क्लिक करें.
– अपना आधार नंबर और कैप्चा कोड दर्ज करें.
– जो ओटीपी आएगा उसे फिल कर दें.
– अब नया मोबाइल नंबर दर्ज करने के बाद सबमिट पर क्लिक कर दें.
– आपके पास एक ओटीपी कोड आएगा, उसे दर्ज कर दें.
– कोड सबमिट करने के बाद ही आपका मोबाइल नंबर आधार से लिंक हो जाएगा.

ऑफलाइन भी करा सकते हैं काम: ऑनलाइन के अलावा ऑफलाइन तरीके से भी मोबाइल नंबर अपटेड किया जा सकता है. इसके लिए अपने नजदीकी आधार सेंटर जाएं. इसके बाद आधार अपडेट फॉर्म भर दें. फॉर्म में अपना नया मोबाइल नंबर दर्ज कर दें. कागजात को एनरोलमेंट सेंटर पर मौजूद प्रतिनिधि के पास जमा कर दें. इससे बाद आपके आधार में नया नंबर अपडेट हो जाएगा. 

Also Read: यात्रियों को छोड़कर उड़ान भरने का मामला, विमानन कंपनी ने दिए 3 विकल्प, डीजीसीए ने की सराहना

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pritish sahay

प्रीतीश सहाय पिछले 13 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है और अपने करियर की शुरुआत इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से की है. टीवी पत्रकारिता में काम करने के बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया और पिछले सात वर्षों से प्रभात खबर डॉट कॉम से जुड़े हुए हैं.

राजनीति, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम उनकी प्रमुख रुचियों में शामिल हैं. इसके साथ ही वे मौसम, रेलवे, सरकारी योजनाओं, जन-उपयोगी खबरों और समसामयिक मुद्दों पर नियमित रूप से लिखते हैं. विज्ञान, अंतरिक्ष और ब्रह्मांड से जुड़े विषयों में उनकी विशेष दिलचस्पी है और इन जटिल विषयों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं.

टीवी और डिजिटल, दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव उनकी पत्रकारिता को व्यापक दृष्टिकोण देता है. खबरों की तथ्यपरकता, आधिकारिक स्रोतों की पुष्टि और आम पाठकों के लिए उपयोगी जानकारी को सरल तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली का अहम हिस्सा है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >