बजट से पहले मेटल शेयरों में बढ़ी तेजी, क्या ये निवेश का सही मौका है?

Hindustan Copper Shares: शेयर बाजार में सुस्ती के बीच मेटल शेयरों में आई तेजी. हिंदुस्तान कॉपर 18% उछलकर रिकॉर्ड हाई पर पहुंचा. जानिए क्यों मेटल स्टॉक्स बने हैं निवेशकों की पहली पसंद.

Hindustan Copper Shares: शेयर बाजार में आज भले ही सुस्ती दिख रही हो, लेकिन मेटल सेक्टर में जबरदस्त तेजी का माहौल है. 29 जनवरी की सुबह जहां सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान में थे, वहीं निफ्टी मेटल इंडेक्स 2 परसेंट से ज्यादा उछलकर 12,359 के रिकॉर्ड लेवल पर पहुंच गया. पिछले तीन दिनों से मेटल शेयरों में जो सुनामी आई है, उसने निवेशकों को हैरान कर दिया है. खासकर हिंदुस्तान कॉपर के शेयरों ने तो हलचल मचा रखा है. यह शेयर 18 परसेंट की छलांग लगाकर 745 रुपये के ऑल-टाइम हाई पर पहुंच गया. अगर पिछले नौ महीनों का हिसाब देखें, तो अप्रैल में 183 रुपये पर मिलने वाला यह शेयर अब तक 305 परसेंट का रिटर्न दे चुका है.

हिंदुस्तान कॉपर की रॉकेट जैसी रफ्तार क्यों?

इस तेजी के पीछे एक बड़ी खबर है. कंपनी ने हाल ही में ऐलान किया कि वह मध्य प्रदेश के बाघवारी-खिरखौरी कॉपर ब्लॉक की नीलामी में सबसे बड़ी बोली लगाने वाली कंपनी बनी है. इस नए माइनिंग प्रोजेक्ट की खबर से निवेशकों में जोश भर गया और सिर्फ तीन दिनों में शेयर 39 परसेंट ऊपर चढ़ चुका है. साथ ही, साल 2025 में कॉपर की ग्लोबल कीमतों में 60 परसेंट का उछाल आया है, जिसका सीधा फायदा वेदांता ग्रुप की इस कंपनी को मिल रहा है. एक्सपर्ट्स का मानना है कि महंगाई से बचने और पोर्टफोलियो को मजबूत करने के लिए लोग अब कमोडिटी में पैसा लगाना पसंद कर रहे हैं.

बाकी मेटल स्टॉक्स का क्या हाल है?

हिंदुस्तान कॉपर के साथ-साथ नालको और जिंदल स्टील भी 4 परसेंट तक ऊपर ट्रेड कर रहे हैं. हिंडाल्को, वेदांता, NMDC और टाटा स्टील जैसे बड़े नामों में भी 2 परसेंट की बढ़त देखी गई. हालांकि, हर तरफ हरियाली के बीच कुछ शेयर जैसे अदाणी एंटरप्राइजेस और वेलस्पन कॉर्प में हल्की गिरावट रही है.

ये भी पढ़ें: अमेजन से 16,000 और लोगों की छुट्टी, अब तक 30,000 कर्मचारियों पर गिरी गाज

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Soumya shahdeo

सौम्या शाहदेव प्रभात खबर डिजिटल में बिजनेस कंटेंट राइटर हैं. वह शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, टैक्स, सरकारी योजनाओं, बैंकिंग और रोजमर्रा की आर्थिक खबरों को सरल और सटीक भाषा में पाठकों तक पहुंचाती हैं. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो सीधे आम लोगों की जिंदगी और जेब पर असर डालती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >