HDFC बैंक ने दिया जोर का झटका, ब्याज दरों में की 50 BPS की बढ़ोतरी, महंगे होंगे कर्ज

एचडीएफसी बैंक ने अपने ग्राहकों को बड़ा झटका देते हुए होम लोन पर ब्याज दरें बढ़ाने का ऐलान कर दिया है. एचडीएफसी बैंक 1 अक्टूबर यानी आज रात 12 बजे के बाद से ही ब्याज दरें बढ़ा देगा. बैंक ने ब्याज दरों में 50 बीपीएस की बढ़ोत्तरी की है. जिसके बाद ईएमआई महंगे हो जाएंगे.

HDFC ‍Bank: भारतीय रिजर्व बैंक ने आज यानी शुक्रवार को रेपो रेट में 50 बेसिस प्वॉइंट्स का इजाफा कर दिया है. अब इसी कड़ी में निजी क्षेत्र की सबसे बड़ी बैंक एचडीएफसी ने ग्राहकों को बड़ा झटका देते हुए होम लोन (Home Loan) पर ब्याज दरें बढ़ाने का ऐलान कर दिया है. एचडीएफसी बैंक 1 अक्टूबर यानी आज रात 12 बजे के बाद से ही ब्याज दरें बढ़ा देगा. HDFC बैंक ने ब्याज दरों में 50 बीपीएस की बढ़ोत्तरी की है. इस फैसले के बाद ग्राहकों को अब बढ़ी हुई दर पर ब्याज देना होगा. यानी उन्हें ज्यादा ईएमआई भरना होगा. 

HDFC बैंक ने पहले भी बढ़ाई है ब्याज दर: गौरतलब है कि एचडीएफसी बैंक ने इससे पहले भी ब्याज दरों में इजाफा किया है. बीते 5 महीनों ने निजी क्षेत्र की इस दिग्गज बैंक ब्याज दर में 7 बार इजाफा कर चुकी है. वहीं, कई जानकारों की राय है कि आने वाले समय में कई और बैंक भी ब्याज दर में इजाफा कर सकते हैं.

आरबीआई ने बढ़ाया रेपो रेट: बता दें, इससे पहले आज यानी शुक्रवार को भारतीय रिजर्व बैंक ने रेपो रेट में 50 बेसिस प्वॉइंट की बढोतरी कर दी है. इससे पहले रेपो रेट 5.40 फीसदी था जो आज के इजाफे के बाद बढ़कर 5.90 फीसदी हो गया है. आरबीआई के रेपो रेट बढ़ाने के कारण अब होम लोन और कार लोन महंगा हो जाएगा.

Also Read: Share Market: रेपो रेट बढ़ते ही मार्केट ने पकड़ी रॉकेट की रफ्तार, निवेशकों के हाथ आया जैकपॉट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pritish sahay

प्रीतीश सहाय पिछले 13 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है और अपने करियर की शुरुआत इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से की है. टीवी पत्रकारिता में काम करने के बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया और पिछले सात वर्षों से प्रभात खबर डॉट कॉम से जुड़े हुए हैं.

राजनीति, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम उनकी प्रमुख रुचियों में शामिल हैं. इसके साथ ही वे मौसम, रेलवे, सरकारी योजनाओं, जन-उपयोगी खबरों और समसामयिक मुद्दों पर नियमित रूप से लिखते हैं. विज्ञान, अंतरिक्ष और ब्रह्मांड से जुड़े विषयों में उनकी विशेष दिलचस्पी है और इन जटिल विषयों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं.

टीवी और डिजिटल, दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव उनकी पत्रकारिता को व्यापक दृष्टिकोण देता है. खबरों की तथ्यपरकता, आधिकारिक स्रोतों की पुष्टि और आम पाठकों के लिए उपयोगी जानकारी को सरल तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली का अहम हिस्सा है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >