SIP: आधा भारत नहीं जानता 5x15x25 फॉर्मूला, जान लिया तो बन सकता है करोड़पति

SIP: 5x15x25 SIP फॉर्मूले के जरिए आप सिर्फ ₹5000 महीने निवेश करके 25 वर्षों में ₹1.37 करोड़ तक का फंड बना सकते हैं. यह फॉर्मूला लंबी अवधि के अनुशासित निवेश और कंपाउंडिंग के ज़रिए करोड़पति बनने का एक आसान और सुरक्षित तरीका है.

SIP: हर कोई चाहता है कि उसका आर्थिक भविष्य सुरक्षित हो, लेकिन सही रणनीति और अनुशासन के बिना यह सिर्फ सपना बनकर रह जाता है. अगर आप चाहते हैं कि आपकी छोटी-छोटी बचत एक दिन बड़ा फंड बन जाए, तो 5x15x25 SIP फॉर्मूला आपके लिए फायदेमंद हो सकता है.

SIP क्या है?

SIP यानी Systematic Investment Plan, म्यूचुअल फंड में निवेश करने का एक तरीका है, जिसमें आप अपनी क्षमता के अनुसार हर महीने, तिमाही या सालाना तय रकम निवेश कर सकते हैं. यह एक लंबी अवधि की निवेश योजना है, जिसमें छोटी राशि भी बड़ा रिटर्न दे सकती है. बशर्ते आप अनुशासित रूप से निवेश करते रहें.

5x15x25 SIP फॉर्मूला क्या है?

यह फार्मूला तीन महत्वपूर्ण संख्याओं पर आधारित है:

  • 5: ₹5,000 प्रति माह SIP निवेश
  • 15: औसतन 15% सालाना रिटर्न
  • 25: निवेश की अवधि 25 वर्ष

इस फॉर्मूले के अनुसार, अगर कोई निवेशक हर महीने ₹5,000 का SIP म्यूचुअल फंड में करता है और उसे 25 साल तक जारी रखता है, तो वह ₹1.3 करोड़ से अधिक का फंड तैयार कर सकता है.

कैसे तैयार होता है ₹1.37 करोड़ का फंड?

  • कुल निवेश (25 वर्षों में): ₹5,000 × 12 महीने × 25 साल = ₹15,00,000
  • कैपिटल गेन (15% सालाना रिटर्न पर): ₹1,22,82,804 (लगभग)
  • कुल फंड (मैच्योरिटी पर): ₹1,37,82,804 (₹1.37 करोड़ से अधिक)

यह राशि किसी भी मध्यम वर्गीय व्यक्ति के लिए एक मजबूत वित्तीय नींव बन सकती है. चाहे वह रिटायरमेंट के लिए हो, बच्चों की शिक्षा, शादी या कोई और लॉन्ग टर्म  लक्ष्य.

SIP से मिलने वाले फायदे

  • कंपाउंडिंग का जादू: लंबे समय तक निवेश करने से ब्याज पर ब्याज मिलता है, जिससे आपका फंड तेजी से बढ़ता है.
  • रुपी कॉस्ट एवरेजिंग: बाजार ऊपर-नीचे होने पर भी SIP आपके निवेश को संतुलित करता है.
  • कम खर्च, ज्यादा फायदा: SIP के जरिए आप कम लागत पर भी निवेश शुरू कर सकते हैं.
  • लचीलापन: SIP को कभी भी बढ़ाया या बंद किया जा सकता है. आप टॉप-अप करके हर साल निवेश राशि बढ़ा सकते हैं.

क्या 15% रिटर्न मुमकिन है?

SIP म्यूचुअल फंड्स में इक्विटी आधारित योजनाएं लंबे समय में औसतन 12% से 18% तक का रिटर्न दे चुकी हैं. हालांकि, रिटर्न की गारंटी नहीं होती. लेकिन अगर आप डायवर्सिफाइड इक्विटी फंड्स में निवेश करते हैं और बाजार के उतार-चढ़ाव से डरते नहीं हैं, तो 15% रिटर्न संभव है.

क्या 5+15+25 आपके लिए सही है?

अगर आप हर महीने ₹5000 की बचत कर सकते हैं, 25 साल तक निवेश का धैर्य रखते हैं, बाजार के उतार-चढ़ाव से घबराते नहीं हैं और वित्तीय अनुशासन का पालन कर सकते हैं, तो 5+15+25 SIP फॉर्मूला आपके लिए करोड़पति बनने का रास्ता खोल सकता है. वो भी बिना किसी लॉटरी या जोखिम भरे गेम के.

Also Read: हर घर बनेगा लाखपति, SBI की नई आरडी से छोटी बचत, बड़ा फायदा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhishek pandey

अभिषेक पाण्डेय पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में डिजिटल जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं। वे बिजनेस और अर्थव्यवस्था से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, MSME, कृषि और इंडस्ट्री जैसे विषयों पर उनकी अच्छी पकड़ है। वे रिसर्च के साथ ऐसी खबरें और एक्सप्लेनर तैयार करते हैं, जिन्हें आम लोग भी आसानी से समझ सकें। इसके अलावा यूटिलिटी न्यूज और सक्सेस स्टोरीज लिखने में भी उनकी खास रुचि है।

पत्रकारिता अनुभव

अभिषेक ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से की है, जिसे पत्रकारिता की दुनिया में 'दादा माखनलाल की बगिया' भी कहा जाता है।

करियर की शुरुआत उन्होंने राजस्थान पत्रिका के साथ की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा। इसके बाद वे प्रभात खबर से जुड़े और पिछले तीन वर्षों से डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में काम कर रहे हैं।

इस दौरान उन्होंने बिजनेस, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, कृषि, MSME और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम विषयों पर रिपोर्टिंग और रिसर्च आधारित लेख लिखे हैं। इसके अलावा वे वीडियो स्क्रिप्टिंग, एक्सप्लेनर स्टोरी, डेटा स्टोरी और डिजिटल कंटेंट पर भी लगातार काम करते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि जटिल आर्थिक और वित्तीय विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाया जाए।

शिक्षा

अभिषेक पाण्डेय ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है। यहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, न्यूज़ राइटिंग, वीडियो प्रोडक्शन और मल्टीमीडिया जर्नलिज्म की बारीकियां सीखीं, जिनका इस्तेमाल वे आज अपनी पत्रकारिता में कर रहे हैं।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >