Good News! मोबाइल फोन, टीवी, फ्रिज, एसी हुए सस्ते, सरकार ने घटाये GST Rates

Government Reduces GST – केंद्र सरकार ने मोबाइल फोन, रेफ्रिजरेटर, वॉशिंग मशीन, मिक्सर समेत कई होम अप्लायंसेज का जीएसटी दर घटाया है. वित्त मंत्रालय ने उन सामानों की लिस्ट जारी की है.

GST Rate Reduce On Home Appliances: अगर आप स्मार्टफोन, फ्रिज, टीवी, एसी या घरेलू उपयोग की कोई अन्य वस्तु खरीदने की सोच रहे हैं, तो आपके लिए एक अच्छी है. सरकार ने आम जनता को राहत देते हुए टीवी, फ्रिज समेत कई इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स सस्ता करने जा रही है. वित्त मंत्रालय ने इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स की जीएसटी दरों में बड़ी कटौती की है और आनेवाले समय में ये सारे सामान सस्ते में मिलनेवाले हैं.

किन चीजों पर कम हुई जीएसटी दर

केंद्र सरकार ने मोबाइल फोन, रेफ्रिजरेटर, वॉशिंग मशीन, मिक्सर समेत कई होम अप्लायंसेज का जीएसटी दर घटाया है. वित्त मंत्रालय ने उन सामानों की लिस्ट जारी की है. इसके अनुसार, मोबाइल फोन, एलईडी बल्ब, स्मार्ट टीवी, फ्रिज, वाशिंग मशीन जैसे उपकरणों पर लगनेवाला 31.3% जीएसटी 12% हो गया है. वहीं, गीजर, कूलर, पंखे पर लगने वाली 31% जीएसटी घटकर 18% हो गई है.

27 इंच तक के टीवी भी हुए सस्ते

वित्त मंत्रालय की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, 27 इंच या उससे कम साइज की टीवी की खरीदारी पर कम पैसे चुकाने होंगे. 27 इंच की टीवी पर लगनेवाला 31.3% जीएसटी अब 18% हो गया है. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि 27 इंच और उससे कम साइज के टीवी की जीएसटी दर बदली गई है. 27 इंच से बड़े टीवी के रेट में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >