लैपटॉप, कंप्यूटर के आयात पर अंकुश लगाने का फैसला सरकार ने 31 अक्टूबर तक टाला, पढ़ें पूरी खबर

Laptop, Tablet, PC Import Ban News - सरकार ने लैपटॉप, कंप्यूटर और टैबलेट के आयात पर अंकुश लगाने के फैसले को 31 अक्टूबर तक टाल दिया है. ऐसे में इलेक्ट्रॉनिक कंपनियां तीन महीने तक लाइसेंस के बिना इन उपकरणों का आयात कर सकेंगी.

Laptop, Tablet, PC Import Ban News – सरकार ने लैपटॉप और कंप्यूटर कंपनियों को राहत देते हुए तीन महीने की छूट दी है. सरकार अब 1 नवंबर से लैपटॉप पर बैन का फैसला वापस लागू करने जा रही है. इससे कंपनियों को बड़ी राहत मिलेगी और उन्हें भारत में विनिर्माण के लिए पर्याप्त समय मिलेगा. इससे दामों में बढ़ोतरी नहीं होगी, जो कंप्यूटर और लैपटॉप की डिमांड में कमी होने से हो सकता था.

खबर है कि सरकार ने लैपटॉप, कंप्यूटर और टैबलेट के आयात पर अंकुश लगाने के फैसले को 31 अक्टूबर तक टाल दिया है. ऐसे में इलेक्ट्रॉनिक कंपनियां तीन महीने तक लाइसेंस के बिना इन उपकरणों का आयात कर सकेंगी. अब इन कंपनियों को एक नवंबर से लैपटॉप और कंप्यूटर का आयात करने के लिए सरकार से लाइसेंस लेना होगा.

Also Read: लैपटॉप, टैबलेट, कंप्यूटर और सर्वर के आयात पर केंद्र सरकार ने लगायी रोक, इन्हें मिली छूट

विदेश व्यापार महानिदेशालय (डीजीएफटी) ने एक आदेश में कहा कि तीन नवंबर को जारी अधिसूचना अब एक नवंबर से प्रभावी होगी. सरकार यह भी सुनिश्चित करेगी कि पहले से पारगमन में मौजूद खेप को मंगाने में कंपनियों को किसी तरह की असुविधा न हो. सरकार ने हाल ही में इन उपकरणों के आयात के लिए लाइसेंस को जरूरी कर दिया था. यह कदम उपयोगकर्ताओं की सुरक्षा के लिहाज से इन उपकरणों के हार्डवेयर में मौजूद खामियों को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है.

आईटी मंत्रालय के सूत्रों ने पीटीआई-भाषा से कहा कि लाइसेंस के आधार पर आयात की मंजूरी देने से केंद्र सरकार इसपर नजर रख पाएगी कि भारत में किस देश में निर्मित लैपटॉप एवं टैबलेट आ रहे हैं. इससे सुरक्षा संबंधी चिंताओं का समाधान करने में मदद मिलेगी. साथ ही इस कदम से घरेलू विनिर्माण को भी बढ़ावा मिलेगा.

Also Read: Reliance Jio ने सभी सर्किल में 5जी नेटवर्क लगाया, टेस्टिंग के लिए तैयार

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव, 14 वर्षों से मल्टीमीडिया जर्नलिज्म में एक्टिव हैं. टेक्नोलॉजी में खास इंटरेस्ट है. इन्होंने एआई, एमएल, आईओटी, टेलीकॉम, गैजेट्स, सहित तकनीक की बदलती दुनिया को नजदीक से देखा, समझा और यूजर्स के लिए उसे आसान भाषा में पेश किया है. वर्तमान में ये टेक-मैटर्स पर रिपोर्ट, रिव्यू, एनालिसिस और एक्सप्लेनर लिखते हैं. ये किसी भी विषय की गहराई में जाकर उसकी परतें उधेड़ने का हुनर रखते हैं. इनकी कलम का संतुलन, कंटेंट को एसईओ फ्रेंडली बनाता और पाठकों के दिलों में उतारता है. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >