Gold Silver Rate: पहली बार सोना का तेवर हुआ कम, लग्न में खरीदने का सुनहरा मौका

Gold Silver Rate: सोने और चांदी की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी के बाद आखिरकार 2025 में पहली बार सोने की कीमत में गिरावट दर्ज की गई है.

Gold Silver Rate:  सोने और चांदी की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी के बाद आखिरकार 2025 में पहली बार सोने की कीमत में गिरावट दर्ज की गई है. यह उन ग्राहकों के लिए अच्छा अवसर है जो शादी-ब्याह के सीजन में सोना खरीदने की योजना बना रहे हैं. हालांकि, सोना अब भी 85,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बना हुआ है.

सोने की कीमत में गिरावट, बाजार में आई हलचल

बीते कुछ दिनों से सोने की कीमतें लगातार नए रिकॉर्ड बना रही थीं, जिससे ग्राहक और सर्राफा व्यापारी दोनों परेशान थे. महंगे सोने के कारण बाजार में खरीदारी धीमी हो गई थी. 3 जनवरी 2025 को सोने की कीमत 78,500 रुपये प्रति 10 ग्राम थी, जबकि 4 फरवरी 2025 को यह 82,800 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई. यानी, महज एक महीने में इसमें 4,300 रुपये की वृद्धि हुई.

आज पटना के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना 83,400 रुपये प्रति 10 ग्राम से घटकर 82,800 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है. जीएसटी जोड़ने के बाद इसकी कीमत 85,284 रुपये प्रति 10 ग्राम बैठती है.

22 कैरेट सोना भी सस्ता हुआ है, जिसकी कीमत 77,700 रुपये से घटकर 77,200 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है. वहीं, 18 कैरेट सोना भी 65,400 रुपये से घटकर 65,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है.

चांदी की कीमतों में कोई बदलाव नहीं

सोने की कीमतों में गिरावट के बावजूद चांदी की कीमतें स्थिर बनी हुई हैं. पटना के सर्राफा बाजार में आज चांदी 94,000 रुपये प्रति किलो दर्ज की गई है. पुराने चांदी के आभूषणों का एक्सचेंज रेट भी 88,000 रुपये प्रति किलो पर टिका हुआ है.

पुराने आभूषणों का एक्सचेंज रेट भी हुआ कम

पुराने सोने के आभूषणों के एक्सचेंज रेट में भी मामूली गिरावट आई है.

  • 22 कैरेट पुराने आभूषणों का रेट 76,200 रुपये से घटकर 75,700 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है.
  • 18 कैरेट पुराने आभूषणों का रेट 63,900 रुपये से घटकर 63,500 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है.

क्या सोने की कीमत और गिरेगी?

बाजार विशेषज्ञों के अनुसार, सोने की कीमतों में किसी बड़ी गिरावट की संभावना फिलहाल नहीं है. बल्कि, होली तक यह 90,000 रुपये प्रति 10 ग्राम का स्तर छू सकता है. ऐसे में अगर आप सोना खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो यह सही समय हो सकता है.

Also Read : आधा भारत नहीं जानता कि 12 लाख तक की कमाई पर टैक्स नहीं तो फिर 4-8 लाख पर 5% टैक्स क्यों?

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhishek pandey

अभिषेक पाण्डेय पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में डिजिटल जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं। वे बिजनेस और अर्थव्यवस्था से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, MSME, कृषि और इंडस्ट्री जैसे विषयों पर उनकी अच्छी पकड़ है। वे रिसर्च के साथ ऐसी खबरें और एक्सप्लेनर तैयार करते हैं, जिन्हें आम लोग भी आसानी से समझ सकें। इसके अलावा यूटिलिटी न्यूज और सक्सेस स्टोरीज लिखने में भी उनकी खास रुचि है।

पत्रकारिता अनुभव

अभिषेक ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से की है, जिसे पत्रकारिता की दुनिया में 'दादा माखनलाल की बगिया' भी कहा जाता है।

करियर की शुरुआत उन्होंने राजस्थान पत्रिका के साथ की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा। इसके बाद वे प्रभात खबर से जुड़े और पिछले तीन वर्षों से डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में काम कर रहे हैं।

इस दौरान उन्होंने बिजनेस, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, कृषि, MSME और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम विषयों पर रिपोर्टिंग और रिसर्च आधारित लेख लिखे हैं। इसके अलावा वे वीडियो स्क्रिप्टिंग, एक्सप्लेनर स्टोरी, डेटा स्टोरी और डिजिटल कंटेंट पर भी लगातार काम करते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि जटिल आर्थिक और वित्तीय विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाया जाए।

शिक्षा

अभिषेक पाण्डेय ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है। यहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, न्यूज़ राइटिंग, वीडियो प्रोडक्शन और मल्टीमीडिया जर्नलिज्म की बारीकियां सीखीं, जिनका इस्तेमाल वे आज अपनी पत्रकारिता में कर रहे हैं।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >