सस्ती हुई चांदी, सोने की चमक भी पड़ी फीकी; जानिए आपके शहर में आज क्या हैं सोमवार के बंद भाव

Gold-Silver Rate: आंबेडकर जयंती पर आज सराफा बाजार बंद हैं, लेकिन सोमवार को दिल्ली में चांदी ₹1,800 और सोना ₹300 टूटकर बंद हुआ. जिओ पॉलिटिक्स तनाव और मुनाफावसूली के कारण भावों में गिरावट देखी गई. निवेशक अब MCX के शाम के सत्र पर नजर बनाए हुए हैं.

Gold-Silver Rate: पश्चिम एशिया में जारी युद्ध की (अनसर्टेंटी )अनिश्चितता और अमेरिका-ईरान वार्ता के बेनतीजा रहने का सीधा असर कीमती धातुओं की कीमतों पर पड़ा है. कल दिल्ली के बाजारों में सोने और चांदी, दोनों में गिरावट दर्ज की गई. मुनाफावसूली और ग्लोबल प्रेशर के कारण भाव अपने ऊपरी स्तरों से नीचे आ गए हैं.

प्रमुख बाजार दरें (सोमवार का बंद भाव)

अखिल भारतीय सराफा संघ के अनुसार, सोमवार को बाजार बंद होने तक के भाव इस प्रकार रहे:

चांदी: ₹1,800 की गिरावट के साथ ₹2,45,200 प्रति किलोग्राम.
सोना (24 कैरेट): ₹300 की गिरावट के साथ ₹1,55,000 प्रति 10 ग्राम.

गिरावट के पीछे एक्सपर्ट के राय

बाजार के जानकारों का मानना है कि कीमतों में आई यह कमी ‘सप्लाई चेन’ की चिंता और ‘प्रॉफिट बुकिंग’ का परिणाम है:

  • सौमिल गांधी (HDFC सिक्योरिटीज): अमेरिका और ईरान के बीच युद्धविराम वार्ता विफल होने से सोमवार को बाजार में नकारात्मक शुरुआत हुई.
  • जतीन त्रिवेदी (LKP सिक्योरिटीज): अमेरिका द्वारा होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) की सुरक्षा के लिए सेना तैनाती और संभावित नाकेबंदी की खबरों ने निवेशकों को डरा दिया है. कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के बीच निवेशकों ने सोने में मुनाफावसूली (Profit Booking) को प्राथमिकता दी.

प्रमुख शहरों में सोने के ताजा भाव (प्रति 10 ग्राम)

शहर24K सोना22K सोना18K सोना
दिल्ली₹1,52,610₹1,39,900₹1,14,490
मुंबई₹1,52,460₹1,39,750₹1,14,340
चेन्नई₹1,53,380₹1,40,600₹1,17,300
पटना₹1,52,510₹1,39,800₹1,14,390

MCX और निवेश का ‘इवनिंग विंडो’

आज बाबा साहेब आंबेडकर जयंती के कारण MCX पर सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक ट्रेडिंग बंद रहेगी.लेकिन शाम 5 बजे से रात 11:55 बजे तक इवनिंग सेशन चालू रहेगा.अंतरराष्ट्रीय रुझानों को देखते हुए शाम के सत्र में उतार-चढ़ाव की संभावना है.

Also Read: 500 ग्राम या 5 किलो? जानिए कितना सोना रखने पर नहीं होगी आयकर की ‘जब्ती’, अक्षय तृतीया से पहले पढ़ें यह रिपोर्ट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhishek pandey

अभिषेक पाण्डेय पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में डिजिटल जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं। वे बिजनेस और अर्थव्यवस्था से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, MSME, कृषि और इंडस्ट्री जैसे विषयों पर उनकी अच्छी पकड़ है। वे रिसर्च के साथ ऐसी खबरें और एक्सप्लेनर तैयार करते हैं, जिन्हें आम लोग भी आसानी से समझ सकें। इसके अलावा यूटिलिटी न्यूज और सक्सेस स्टोरीज लिखने में भी उनकी खास रुचि है।

पत्रकारिता अनुभव

अभिषेक ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से की है, जिसे पत्रकारिता की दुनिया में 'दादा माखनलाल की बगिया' भी कहा जाता है।

करियर की शुरुआत उन्होंने राजस्थान पत्रिका के साथ की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा। इसके बाद वे प्रभात खबर से जुड़े और पिछले तीन वर्षों से डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में काम कर रहे हैं।

इस दौरान उन्होंने बिजनेस, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, कृषि, MSME और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम विषयों पर रिपोर्टिंग और रिसर्च आधारित लेख लिखे हैं। इसके अलावा वे वीडियो स्क्रिप्टिंग, एक्सप्लेनर स्टोरी, डेटा स्टोरी और डिजिटल कंटेंट पर भी लगातार काम करते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि जटिल आर्थिक और वित्तीय विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाया जाए।

शिक्षा

अभिषेक पाण्डेय ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है। यहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, न्यूज़ राइटिंग, वीडियो प्रोडक्शन और मल्टीमीडिया जर्नलिज्म की बारीकियां सीखीं, जिनका इस्तेमाल वे आज अपनी पत्रकारिता में कर रहे हैं।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >