Gold Silver Price: सोना ₹1.09 लाख और चांदी ₹1.28 लाख पार, निवेशकों की बढ़ी दिलचस्पी

Gold Silver Price: भारत में सोना–चांदी की कीमतें नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई हैं. 15 सितम्बर 2025 को 24 कैरेट सोना ₹1,09,707 प्रति 10 ग्राम और चांदी ₹1,28,008 प्रति किलो दर्ज हुई. वैश्विक मांग और औद्योगिक खपत में वृद्धि से तेजी बनी हुई है.

Gold Silver Price: भारत में सोना और चांदी की कीमतों में लगातार तेजी देखने को मिल रही है. दोनों धातुओं ने हाल के दिनों में नए रिकॉर्ड स्तर छुए हैं. सोमवार सुबह इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के ताज़ा रेट के अनुसार, 24 कैरेट सोना ₹1,09,707 प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया है. वहीं, चांदी का भाव ₹1,28,008 प्रति किलोग्राम दर्ज किया गया.

दिल्ली के सर्राफा बाजार में बीते शुक्रवार को सोना और चांदी दोनों ही ऐतिहासिक स्तर पर रहे. उस दिन 99.9% शुद्धता वाला सोना ₹1,13,800 प्रति 10 ग्राम और चांदी ₹1,32,000 प्रति किलो तक बिकी.

सालभर में जबरदस्त बढ़ोतरी

अगर पिछले एक साल की स्थिति पर नज़र डालें तो 31 दिसम्बर 2024 को सोने की कीमत ₹78,950 प्रति 10 ग्राम थी. इस लिहाज से 2025 में अब तक सोना लगभग 44% महंगा हो चुका है. दूसरी ओर, चांदी के दामों में भी करीब 47% की बढ़त दर्ज की गई है.

क्यों चढ़ रहे हैं सोना–चांदी के दाम?

विशेषज्ञ मानते हैं कि वैश्विक स्तर पर मांग बढ़ने और अमेरिका में ब्याज दरों में कटौती की उम्मीदों ने सोना–चांदी के दामों को ऊंचाई पर पहुंचा दिया है.

  • फेडरल रिजर्व की नीतियां: हाल के अमेरिकी आर्थिक आंकड़े संकेत देते हैं कि ब्याज दरों में कटौती की संभावना बढ़ी है. ऐसे में निवेशक सुरक्षित विकल्प के तौर पर सोना और चांदी में पैसा लगा रहे हैं.
  • औद्योगिक मांग: चांदी की कीमतों में मजबूती की बड़ी वजह उद्योगों से बढ़ती खपत है. खासकर सौर ऊर्जा, इलेक्ट्रिक वाहन और इलेक्ट्रॉनिक्स सेक्टर में चांदी की मांग लगातार बढ़ रही है.
  • सीमित आपूर्ति: चांदी की उपलब्धता कम होने के कारण भी इसकी दरें ऊंची बनी हुई हैं.
  • निवेशकों की दिलचस्पी: अनिश्चित आर्थिक माहौल और राजनीतिक घटनाक्रम के चलते लोग कीमती धातुओं को सुरक्षित निवेश मान रहे हैं.
धातु / शुद्धताकीमत (₹)इकाई
सोना 24 कैरेट1,09,707प्रति 10 ग्राम
सोना 23 कैरेट1,09,268प्रति 10 ग्राम
सोना 22 कैरेट1,00,492प्रति 10 ग्राम
सोना 18 कैरेट82,280प्रति 10 ग्राम
सोना 14 कैरेट64,179प्रति 10 ग्राम
चांदी (999 शुद्धता)1,28,008प्रति किलोग्राम

Also Read: Ethanol Controversy: ‘मेरे दिमाग की कीमत 200 करोड़ रुपये महीने’, एथेनॉल विवाद पर बोले नितिन गडकरी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhishek pandey

अभिषेक पाण्डेय पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में डिजिटल जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं। वे बिजनेस और अर्थव्यवस्था से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, MSME, कृषि और इंडस्ट्री जैसे विषयों पर उनकी अच्छी पकड़ है। वे रिसर्च के साथ ऐसी खबरें और एक्सप्लेनर तैयार करते हैं, जिन्हें आम लोग भी आसानी से समझ सकें। इसके अलावा यूटिलिटी न्यूज और सक्सेस स्टोरीज लिखने में भी उनकी खास रुचि है।

पत्रकारिता अनुभव

अभिषेक ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से की है, जिसे पत्रकारिता की दुनिया में 'दादा माखनलाल की बगिया' भी कहा जाता है।

करियर की शुरुआत उन्होंने राजस्थान पत्रिका के साथ की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा। इसके बाद वे प्रभात खबर से जुड़े और पिछले तीन वर्षों से डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में काम कर रहे हैं।

इस दौरान उन्होंने बिजनेस, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, कृषि, MSME और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम विषयों पर रिपोर्टिंग और रिसर्च आधारित लेख लिखे हैं। इसके अलावा वे वीडियो स्क्रिप्टिंग, एक्सप्लेनर स्टोरी, डेटा स्टोरी और डिजिटल कंटेंट पर भी लगातार काम करते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि जटिल आर्थिक और वित्तीय विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाया जाए।

शिक्षा

अभिषेक पाण्डेय ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है। यहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, न्यूज़ राइटिंग, वीडियो प्रोडक्शन और मल्टीमीडिया जर्नलिज्म की बारीकियां सीखीं, जिनका इस्तेमाल वे आज अपनी पत्रकारिता में कर रहे हैं।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >