Gold-Silver Price Today: सोने-चांदी में उतार-चढ़ाव जारी, जानें किस कैरेट सोना किस रेट पर बिक रहा है

Gold-Silver Price Today:आज शनिवार 20 सितंबर 2025 को सोने की कीमत घटी जबकि चांदी महंगी हुई. IBJA के अनुसार 24 कैरेट सोना ₹1,09,775 प्रति 10 ग्राम और चांदी ₹1,28,000 प्रति किलो रही. वहीं दिल्ली बाजार में सोना-चांदी दोनों में तेजी दर्ज की गई.

Gold-Silver Price Today: पिछले कुछ दिनों से सोने-चांदी की कीमतों में लगातार तेजी देखने को मिल रही है, हालांकि बीच-बीच में गिरावट भी दर्ज की जाती है. इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार शुक्रवार को कारोबार के अंत तक सोने की कीमत घटकर ₹1,09,775 प्रति 10 ग्राम पर आ गई, जबकि चांदी महंगी होकर ₹1,28,000 प्रति किलो हो गई. चूंकि शनिवार और रविवार को बाजार बंद रहते हैं, इसलिए ये रेट दोनों दिन मान्य रहेंगे.

वहीं, अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक, दिल्ली बाजार में सोना ₹800 बढ़कर ₹1,14,000 प्रति 10 ग्राम और चांदी ₹500 चढ़कर ₹1,32,000 प्रति किलो पहुंच गई.

आज के ताजा दाम (IBJA के अनुसार)

धातु / कैरेटकीमत (₹)यूनिट
सोना 24 कैरेट1,09,775प्रति 10 ग्राम
सोना 23 कैरेट1,09,335प्रति 10 ग्राम
सोना 22 कैरेट1,00,554प्रति 10 ग्राम
सोना 18 कैरेट82,331प्रति 10 ग्राम
सोना 14 कैरेट64,218प्रति 10 ग्राम
चांदी (999)1,28,000प्रति किलो

पिछले दिन के भाव

दिल्ली सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोने की कीमत ₹800 बढ़ी और यह ₹1,14,000 प्रति 10 ग्राम हो गई. इसी तरह 99.5% शुद्धता वाला सोना भी ₹700 की तेजी के साथ ₹1,13,500 प्रति 10 ग्राम तक पहुंचा. पिछले कारोबारी सत्र में यह ₹1,12,800 प्रति 10 ग्राम था. वहीं, अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना 0.18% बढ़कर $3,651.18 प्रति औंस पर रहा.

चांदी की बात करें तो इसकी कीमत ₹500 बढ़कर ₹1,32,000 प्रति किलो हो गई. यह लगातार दूसरा दिन था जब चांदी में बढ़त दर्ज की गई. गुरुवार को यह ₹1,31,500 प्रति किलो पर बंद हुई थी. वहीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चांदी की कीमत करीब 1% बढ़कर $42.16 प्रति औंस हो गई.

एक्सपर्ट्स की राय

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के सीनियर एनालिस्ट (कमोडिटीज) सौमिल गांधी का कहना है कि हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन सोने-चांदी का रुख मजबूत रहा. इस तेजी के पीछे कई कारण हैं—जैसे इस साल गोल्ड ETF में भारी निवेश, केंद्रीय बैंकों द्वारा लगातार सोने की खरीदारी, और अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में कटौती की उम्मीदें. इसके अलावा भू-राजनीतिक तनाव और ग्लोबल ट्रेड वार से भी निवेशक सुरक्षित साधन के रूप में सोने को चुन रहे हैं.

वहीं, एलकेपी सिक्योरिटीज के उपाध्यक्ष (कमोडिटी एंड करेंसी) जतिन त्रिवेदी का कहना है कि फिलहाल सोने के दाम स्थिर हैं, लेकिन अब निवेशकों की नजर अगले हफ्ते आने वाले अमेरिकी आर्थिक आंकड़ों पर है. इनमें जीडीपी, विनिर्माण और सेवाओं के पीएमआई, तथा PCE प्राइस इंडेक्स शामिल हैं. ये आंकड़े आगे सोने-चांदी की दिशा तय करेंगे.

Also Read: शनिवार को बैंक हॉलिडे को लेकर असमंजस खत्म, जानें आज खुलेंगे या बंद रहेंगे बैंक

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhishek pandey

अभिषेक पाण्डेय पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में डिजिटल जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं। वे बिजनेस और अर्थव्यवस्था से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, MSME, कृषि और इंडस्ट्री जैसे विषयों पर उनकी अच्छी पकड़ है। वे रिसर्च के साथ ऐसी खबरें और एक्सप्लेनर तैयार करते हैं, जिन्हें आम लोग भी आसानी से समझ सकें। इसके अलावा यूटिलिटी न्यूज और सक्सेस स्टोरीज लिखने में भी उनकी खास रुचि है।

पत्रकारिता अनुभव

अभिषेक ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से की है, जिसे पत्रकारिता की दुनिया में 'दादा माखनलाल की बगिया' भी कहा जाता है।

करियर की शुरुआत उन्होंने राजस्थान पत्रिका के साथ की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा। इसके बाद वे प्रभात खबर से जुड़े और पिछले तीन वर्षों से डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में काम कर रहे हैं।

इस दौरान उन्होंने बिजनेस, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, कृषि, MSME और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम विषयों पर रिपोर्टिंग और रिसर्च आधारित लेख लिखे हैं। इसके अलावा वे वीडियो स्क्रिप्टिंग, एक्सप्लेनर स्टोरी, डेटा स्टोरी और डिजिटल कंटेंट पर भी लगातार काम करते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि जटिल आर्थिक और वित्तीय विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाया जाए।

शिक्षा

अभिषेक पाण्डेय ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है। यहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, न्यूज़ राइटिंग, वीडियो प्रोडक्शन और मल्टीमीडिया जर्नलिज्म की बारीकियां सीखीं, जिनका इस्तेमाल वे आज अपनी पत्रकारिता में कर रहे हैं।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >