सोना ₹1.43 लाख के करीब, चांदी ₹2.34 लाख, खरीदारी से पहले देखें 14 जुलाई के ताजा रेट

Gold Silver Price Today: सोने-चांदी के भाव रोज बदलते हैं, लेकिन खरीदारी अक्सर एक ही सवाल पर अटक जाती है कि आज लें या थोड़ा इंतजार करें? अगर आपके मन में भी यही सवाल है, तो 14 जुलाई को खरीदारी करने से पहले ताजा रेट जान लीजिए.

Gold Silver Price Today: आज सोना ₹10 प्रति 10 ग्राम और चांदी ₹100 प्रति किलो सस्ती हुई है. हालांकि आपको बता दें कि यहां दिए गए भाव पिछले क्लोजिंग सेशन और आज सुबह उपलब्ध अपडेट पर आधारित हैं. 

आज सोने का क्या है भाव?

अगर आप आज ज्वेलरी खरीदने या इनवेस्टमेंट करने की सोच रहे हैं, तो 24 कैरेट सोना ₹1,42,900 प्रति 10 ग्राम, 22 कैरेट ₹1,30,990 और 18 कैरेट ₹1,07,170 प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है. तीनों कैटेगरी में कल के मुकाबले ₹10 की मामूली गिरावट आई है. 

आज के सोने का रेट टेबल:

कैरेटआज का रेटकल का रेटकितना घटा/बढ़ा
24 कैरेट (10 ग्राम)₹1,42,900₹1,42,910₹10 घटा
22 कैरेट (10 ग्राम)₹1,30,990₹1,31,000₹10 घटा
18 कैरेट (10 ग्राम)₹1,07,170₹1,07,180₹10 घटा

शहरवार सोने का रेट टेबल (24 कैरेट/10 ग्राम):

शहरआज का रेटकल का रेटकितना घटा/बढ़ा
पटना₹1,42,950₹1,42,960₹10 घटा
रांची₹1,42,910₹1,42,920₹10 घटा
लखनऊ₹1,43,050₹1,43,060₹10 घटा
दिल्ली₹1,43,050₹1,43,060₹10 घटा
मुंबई₹1,42,900₹1,42,910₹10 घटा
कोलकाता₹1,42,900₹1,42,910₹10 घटा
बेंगलुरु₹1,42,900₹1,42,910₹10 घटा

जुलाई में अब तक कितना बदला सोने का रेट?

महीने की शुरुआत यानी 1 जुलाई को 24 कैरेट सोना ₹1,40,780 प्रति 10 ग्राम था, जो आज ₹1,42,900 पर पहुंच गया है. यानी जुलाई में अब तक करीब 1.51% की बढ़त दर्ज हुई है. इसी महीने 3 जुलाई को 24 कैरेट सोना ₹1,47,000 के रिकॉर्ड स्तर तक भी पहुंचा था. 

आज चांदी कितनी सस्ती हुई?

चांदी खरीदने वालों के लिए भी आज राहत की खबर है. 1 किलो चांदी का भाव ₹2,34,900 है, जो कल के मुकाबले ₹100 कम है. वहीं 10 ग्राम चांदी का रेट ₹2,349 और 1 ग्राम का भाव ₹234.90 है.

आज के चांदी का रेट टेबल:

यूनिटआज का रेटकल का रेटकितना घटा/बढ़ा
1 ग्राम₹234.90₹235.00₹0.10 घटा
10 ग्राम₹2,349₹2,350₹1 घटा
1 किलो₹2,34,900₹2,35,000₹100 घटा

शहरवार चांदी का रेट टेबल (1 किलो):

शहरआज का रेटकल का रेटकितना घटा/बढ़ा
पटना₹2,34,900₹2,35,000₹100 घटा
रांची₹2,34,000 ₹2,34,100₹100 घटा
लखनऊ₹2,34,900₹2,35,000₹100 घटा
दिल्ली₹2,34,900₹2,35,000₹100 घटा
मुंबई₹2,34,900₹2,35,000₹100 घटा
कोलकाता₹2,34,900₹2,35,000₹100 घटा
बेंगलुरु₹2,34,900₹2,35,000₹100 घटा

जुलाई में चांदी का क्या रहा ट्रेंड?

जुलाई की शुरुआत में 1 किलो चांदी ₹2,40,000 थी, जबकि आज यह ₹2,34,900 पर आ गई है. यानी इस महीने अब तक करीब 2.12% की गिरावट दर्ज की गई है. जुलाई में सबसे ऊंचा रेट ₹2,50,000 प्रति किलो (3 जुलाई) रहा, जबकि आज का भाव इस महीने का सबसे निचला स्तर है.

ग्लोबल मार्केट का क्या हाल है?

इंटरनेशनल मार्केट में आज सुबह यूएस कॉमेक्स पर सोना 0.46% बढ़कर 4,024.20 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करता दिखा. वहीं चांदी भी 0.12% की बढ़त के साथ 58.04 डॉलर प्रति औंस पर रही. ग्लोबल बाजार की चाल का असर आने वाले दिनों में घरेलू सर्राफा बाजार के भाव पर भी देखने को मिल सकता है.

ये भी पढ़ें: 1 महीने के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंचा कच्चा तेल, ब्रेंट क्रूड 85 डॉलर के पार



प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Soumya Shahdeo

सौम्या शाहदेव प्रभात खबर डिजिटल में बिजनेस कंटेंट राइटर हैं. वह शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, टैक्स, सरकारी योजनाओं, बैंकिंग और रोजमर्रा की आर्थिक खबरों को सरल और सटीक भाषा में पाठकों तक पहुंचाती हैं. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो सीधे आम लोगों की जिंदगी और जेब पर असर डालती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >