10 ग्राम सोना ₹1.44 लाख के पार, चांदी में भी आई गिरावट, देखें 13 जुलाई का भाव

Gold-Silver Price Today: शादी-ब्याह का सीजन हो, त्योहार की तैयारी हो या फिर इन्वेस्ट करने का प्लान हो, सोना-चांदी खरीदने से पहले ज्यादातर लोग सबसे पहले रेट जरूर चेक करते हैं. ऐसे में, 13 जुलाई को सोने और चांदी दोनों के दाम में हल्की गिरावट दर्ज की गई है.

Gold-Silver Price Today:  ऐसे में अगर आप आज खरीदारी का प्लान बना रहे हैं, तो पहले जान लीजिए कि आपके शहर में क्या भाव चल रहा है. आपको बता दें कि यहां दिए गए रेट पिछले क्लोजिंग सेशन और आज के शुरुआती अपडेट पर आधारित हैं. 

आज सोने का रेट कितना है?

भारत में 24 कैरेट सोना ₹14,432 प्रति ग्राम, 22 कैरेट ₹13,229 प्रति ग्राम और 18 कैरेट ₹10,824 प्रति ग्राम पर कारोबार कर रहा है. कल के मुकाबले तीनों कैटेगरी में ₹1 प्रति ग्राम की मामूली गिरावट आई है. पिछले कुछ दिनों से सोने के दाम में उतार-चढ़ाव बना हुआ है. जुलाई की शुरुआत में 24 कैरेट सोना ₹14,078 प्रति ग्राम था, जबकि 3 जुलाई को यह महीने के सबसे ऊंचे स्तर ₹14,700 प्रति ग्राम तक पहुंच गया था. इसके बावजूद 1 जुलाई की तुलना में अब तक सोना करीब 2.51% महंगा हो चुका है.

आज के सोने का रेट टेबल (24 कैरेट):

वजनआज का रेटकल का रेटबदलाव
1 ग्राम ₹14,432₹14,433-₹1
8 ग्राम₹1,15,456₹1,15,464-₹8
10 ग्राम₹1,44,320₹1,44,330-₹10
100 ग्राम₹14,43,200₹14,43,300-₹100

शहरवार सोने का रेट टेबल (24 कैरेट/ग्राम): 

शहरआज का रेट कल का रेटबदलाव
पटना₹14,437₹14,438-₹1
रांची₹14,432₹14,433-₹1
लखनऊ₹14,447₹14,448-₹1
दिल्ली₹14,447₹14,448-₹1
मुंबई₹14,432₹14,433-₹1
कोलकाता₹14,432₹14,433-₹1
चेन्नई₹14,508₹14,509-₹1
बेंगलुरु₹14,432₹14,433-₹1

चांदी आज कितनी सस्ती हुई?

अगर आपका बजट चांदी खरीदने का है, तो आज थोड़ी राहत मिली है. चांदी ₹234.90 प्रति ग्राम और ₹2,34,900 प्रति किलो पर पहुंच गई है. यानी कल के मुकाबले 1 ग्राम में 10 पैसे और 1 किलो में ₹100 की गिरावट दर्ज की गई है. जुलाई में चांदी का रुख सोने से अलग रहा है. 3 जुलाई को इसका भाव ₹2,50,000 प्रति किलो तक पहुंचा था, जबकि आज यह महीने के सबसे निचले स्तर ₹2,34,900 प्रति किलो पर है. यानी जुलाई में अब तक इसमें करीब 2.12% की गिरावट आई है.

आज के चांदी का रेट टेबल:

वजनआज का रेटकल का रेटबदलाव
1 ग्राम₹234.90₹235.00-₹0.10
8 ग्राम₹1,879.20₹1,880.00-₹0.80
10 ग्राम₹2,349₹2,350-₹1
100 ग्राम₹23,490₹23,500-₹10
1 किलो₹2,34,900₹2,35,000-₹100

शहरवार चांदी का रेट टेबल:

शहरआज का रेट (1 किलो)कल का रेटबदलाव
पटना₹2,34,900₹2,35,000-₹100
रांची₹2,34,900₹2,35,000-₹100
लखनऊ₹2,34,900₹2,35,000-₹100
दिल्ली₹2,34,900₹2,35,000-₹100
मुंबई₹2,34,900₹2,35,000-₹100
कोलकाता₹2,34,900₹2,35,000-₹100
चेन्नई₹2,39,900₹2,40,000-₹100
बेंगलुरु₹2,34,900₹2,35,000-₹100

आखिर सोने-चांदी के दाम बदलते क्यों हैं?

सोने और चांदी की कीमत सिर्फ भारत की मांग से तय नहीं होती. अंतरराष्ट्रीय बाजार में उतार-चढ़ाव, अमेरिकी डॉलर की मजबूती, वैश्विक तनाव, निवेशकों की खरीदारी और त्योहारों या शादी के सीजन में बढ़ती मांग का सीधा असर इनके भाव पर पड़ता है. इसी वजह से हर दिन कीमतों में बदलाव देखने को मिलता है. अगर आप आज खरीदारी करने जा रहे हैं, तो अंतिम रेट अपने नजदीकी ज्वेलर से जरूर पता कर लें क्योंकि GST, मेकिंग चार्ज और अन्य शुल्क जोड़ने के बाद भुगतान की जाने वाली कीमत अलग हो सकती है.

ये भी पढ़ें: 1.45 लाख रुपये के करीब पहुंचा सोना, चांदी की कीमत स्थिर, खरीदारी से पहले जानें आज का रेट



प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Soumya Shahdeo

सौम्या शाहदेव ने बैचलर ऑफ़ आर्ट्स इन इंग्लिश लिटरेचर में ग्रेजुएशन किया है और वह इस समय प्रभात खबर डिजिटल के बिजनेस सेक्शन में कॉन्टेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह ज़्यादातर पर्सनल फाइनेंस से जुड़ी खबरें लिखती हैं, जैसे बचत, निवेश, बैंकिंग, लोन और आम लोगों से जुड़े पैसे के फैसलों के बारे में. इसके अलावा, वह बुक रिव्यू भी करती हैं और नई किताबों व लेखकों को पढ़ना-समझना पसंद करती हैं. खाली समय में उन्हें नोवेल्स पढ़ना और ऐसी कहानियाँ पसंद हैं जो लोगों को आगे बढ़ने की प्रेरणा देती हैं.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >