सोना ₹14432 और चांदी ₹2.44 लाख पर फिसली! खरीदारी से पहले जान लें 25 जून के ताजा रेट

Gold-Silver Price Today: लगातार गिरावट के बाद सोना और चांदी जून के निचले स्तरों के करीब पहुंच गए हैं. जानिए आज के ताजा भाव और बाजार की स्थिति.

Gold-Silver Price Today: 25 जून 2026 को दोनों सोना-चांदी में मामूली गिरावट दर्ज की गई है. इंटरनेशनल मार्केट में डॉलर मजबूत होने और ब्याज दरों को लेकर सख्त संकेत मिलने से सोने-चांदी पर दबाव बना हुआ है. वहीं घरेलू बाजार में भी कीमतें पिछले कुछ दिनों से फिसलती नजर आ रही हैं. ध्यान रहे कि यहां दिए गए भाव पिछले क्लोजिंग सेशन और आज उपलब्ध ताजा अपडेट के आधार पर हैं.

आज सोने का भाव कितना है?

भारत में 24 कैरेट सोना 14,432 रुपये प्रति ग्राम, 22 कैरेट सोना 13,229 रुपये प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोना 10,824 रुपये प्रति ग्राम पर कारोबार कर रहा है. कल के मुकाबले सभी श्रेणियों में 1 रुपये प्रति ग्राम की मामूली गिरावट आई है. जून महीने की शुरुआत में 24 कैरेट सोना 15,622 रुपये प्रति ग्राम था, जो अब करीब 7.6% नीचे आ चुका है. 

शहर अनुसार सोने का रेट (1 ग्राम):

शहरआज का रेटकल का रेटबदलाव
पटना₹14,437₹14,438-₹1
रांची₹14,432₹14,433-₹1
लखनऊ₹14,447₹14,448-₹1
कोलकाता₹14,432₹14,433-₹1
दिल्ली₹14,447₹14,448-₹1
मुंबई₹14,432₹14,433-₹1
चेन्नई₹14,563₹14,564-₹1

चांदी में क्या हाल है?

चांदी की कीमत भी आज थोड़ी कमजोर रही. देश में चांदी 244.90 रुपये प्रति ग्राम और 2,44,900 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई है. कल के मुकाबले चांदी 100 रुपये प्रति किलो सस्ती हुई है. जून की शुरुआत में चांदी 2,80,000 रुपये प्रति किलो थी, यानी महीने भर में करीब 12.5% की गिरावट दर्ज की गई है. 

शहर अनुसार चांदी का रेट (1 किलो):

शहरआज का रेटकल का रेटबदलाव
पटना₹2,44,900₹2,45,000-₹100
रांची₹2,44,900₹2,45,000-₹100
लखनऊ₹2,44,900₹2,45,000-₹100
कोलकाता₹2,44,900₹2,45,000-₹100
दिल्ली₹2,44,900₹2,45,000-₹100
मुंबई₹2,44,900₹2,45,000-₹100
चेन्नई₹2,39,900₹2,40,000-₹100

गिरावट की वजह क्या है?

इंटरनेशनल मार्केट में सोना 4,000 डॉलर प्रति औंस के आसपास स्थिर है, जबकि चांदी 60 डॉलर प्रति औंस से नीचे बनी हुई है. मजबूत डॉलर और ऊंची ब्याज दरों की आशंका के कारण इन्वेस्टर्स का रुझान फिलहाल सोना-चांदी से थोड़ा कमजोर हुआ है. इसी का असर भारतीय बाजार में भी देखने को मिल रहा है. 

अभी खरीदारी करनी चाहिए?

लगातार गिरावट के बाद सोना और चांदी अपने जून महीने के निचले स्तरों के करीब पहुंच चुके हैं. ऐसे में शादी-ब्याह या घरेलू जरूरत के लिए खरीदारी करने वालों के लिए यह स्तर पहले के मुकाबले कुछ राहत देने वाला माना जा सकता है. हालांकि इनवेस्टमेंट के नजरिए से खरीदारी करने वालों को बाजार खुलने के बाद दिनभर के उतार-चढ़ाव पर नजर रखनी चाहिए. 

ये भी पढ़ें: कच्चा तेल लुढ़का, क्या सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल? जानिए 25 जून का पूरा अपडेट 

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Soumya shahdeo

सौम्या शाहदेव प्रभात खबर डिजिटल में बिजनेस कंटेंट राइटर हैं. वह शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, टैक्स, सरकारी योजनाओं, बैंकिंग और रोजमर्रा की आर्थिक खबरों को सरल और सटीक भाषा में पाठकों तक पहुंचाती हैं. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो सीधे आम लोगों की जिंदगी और जेब पर असर डालती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >