Gold-Silver Price Today: बजट के बाद सोने की कीमतें घटी, चांदी में भी आई गिरावट, जानें नई कीमतें

Gold-Silver Price Today: बजट के बाद सोने की कीमतों में गिरावट आई, चांदी भी सस्ती हुई. जानें आज की ताजा कीमतें और निवेश के लिए सही समय

Gold-Silver Price Today: सोमवार, 3 फरवरी को सोने की कीमत में गिरावट दर्ज की गई है. वसंत पंचमी के दिन यह अपने उच्चतम स्तर से थोड़ा नीचे आ गया. शनिवार को बजट के दौरान 24 कैरेट सोने की कीमत 10 ग्राम के लिए 84,500 रुपये से अधिक थी.

सोने की कीमतों में आई गिरावट

आज 24 और 22 कैरेट सोने की कीमत में 150 रुपये की कमी देखी गई. इस गिरावट के बाद 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 84,400 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा है. सरकार द्वारा बजट में सोने पर आयात शुल्क नहीं बढ़ाने के कारण निवेशकों को राहत मिली है.

सोने की कीमत 84,000 रुपये से अधिक क्यों बनी हुई है?

अंतरराष्ट्रीय बाजार में उतार-चढ़ाव और अमेरिकी मौद्रिक नीतियों में बदलाव के कारण निवेशक सुरक्षित निवेश के रूप में सोने की ओर रुख कर रहे हैं. इसके चलते सोने की कीमत ऊंचे स्तर पर बनी हुई है. विशेषज्ञों का मानना है कि यदि ब्याज दरों में गिरावट जारी रही और वैश्विक अनिश्चितता बनी रही, तो सोने और चांदी की कीमतों में और तेजी आ सकती है. इसके अलावा, भारत में शादी-ब्याह और त्योहारी सीजन में सोने की मांग स्वाभाविक रूप से बढ़ती है, जिससे इसकी कीमतों में और वृद्धि हो सकती है.

दिल्ली और मुंबई में सोने की कीमतों में गिरावट

दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 150 रुपये घटकर 84,630 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई, जबकि 22 कैरेट सोना 77,590 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया. मुंबई में 24 कैरेट सोना 84,480 रुपये और 22 कैरेट सोना 77,440 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है.

चांदी की कीमतों में गिरावट

बजट के बाद 3 फरवरी को चांदी की कीमत में भी गिरावट दर्ज की गई. इसकी कीमत 200 रुपये कम होकर 99,400 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई, जो पहले 99,600 रुपये थी. चांदी अभी भी 1,00,000 रुपये के रिकॉर्ड स्तर से थोड़ा नीचे बनी हुई है.

Also Read: भारत को फोर्ब्स लिस्ट से बाहर किया, मुस्लिम देश टॉप 10 में शामिल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhishek pandey

अभिषेक पाण्डेय पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में डिजिटल जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं। वे बिजनेस और अर्थव्यवस्था से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, MSME, कृषि और इंडस्ट्री जैसे विषयों पर उनकी अच्छी पकड़ है। वे रिसर्च के साथ ऐसी खबरें और एक्सप्लेनर तैयार करते हैं, जिन्हें आम लोग भी आसानी से समझ सकें। इसके अलावा यूटिलिटी न्यूज और सक्सेस स्टोरीज लिखने में भी उनकी खास रुचि है।

पत्रकारिता अनुभव

अभिषेक ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से की है, जिसे पत्रकारिता की दुनिया में 'दादा माखनलाल की बगिया' भी कहा जाता है।

करियर की शुरुआत उन्होंने राजस्थान पत्रिका के साथ की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा। इसके बाद वे प्रभात खबर से जुड़े और पिछले तीन वर्षों से डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में काम कर रहे हैं।

इस दौरान उन्होंने बिजनेस, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, कृषि, MSME और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम विषयों पर रिपोर्टिंग और रिसर्च आधारित लेख लिखे हैं। इसके अलावा वे वीडियो स्क्रिप्टिंग, एक्सप्लेनर स्टोरी, डेटा स्टोरी और डिजिटल कंटेंट पर भी लगातार काम करते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि जटिल आर्थिक और वित्तीय विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाया जाए।

शिक्षा

अभिषेक पाण्डेय ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है। यहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, न्यूज़ राइटिंग, वीडियो प्रोडक्शन और मल्टीमीडिया जर्नलिज्म की बारीकियां सीखीं, जिनका इस्तेमाल वे आज अपनी पत्रकारिता में कर रहे हैं।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >