सोना-चांदी की कीमतों में बेकाबू उछाल! शादी-ब्याह वालों के लिए बड़ा झटका

Gold-Silver Price: हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन सोना-चांदी की कीमतों में जबरदस्त उछाल देखने को मिला. 24 कैरेट सोना ₹1,06,338 प्रति 10 ग्राम और चांदी ₹1,23,170 प्रति किलो तक पहुंच गई. रिकॉर्ड स्तर के करीब पहुंची कीमतों ने शादी-ब्याह वालों की चिंता बढ़ा दी है.

Gold-Silver Price: हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को सोने और चांदी की कीमतों में एक बार फिर तेजी दर्ज की गई. एक दिन के ठहराव के बाद बाजार में खरीदारी का दबाव बढ़ा, जिससे सोना रिकॉर्ड स्तर के करीब पहुंच गया.

सोने-चांदी के ताजा रेट

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक शुक्रवार शाम तक सोने और चांदी की कीमतें इस प्रकार रहीं.

धातु / कैरेटकीमत (₹) प्रति 10 ग्राम / किलो
सोना 24 कैरेट₹1,06,338 (10 ग्राम)
सोना 23 कैरेट₹1,05,912 (10 ग्राम)
सोना 22 कैरेट₹97,406 (10 ग्राम)
सोना 18 कैरेट₹79,754 (10 ग्राम)
सोना 14 कैरेट₹62,208 (10 ग्राम)
चांदी 999₹1,23,170 (1 किलो)

शनिवार और रविवार को बाजार बंद रहने के चलते यही भाव लागू रहेंगे.

पिछले दिन का हाल

अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, शुक्रवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना ₹900 चढ़कर ₹1,06,970 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया. जबकि गुरुवार को यह ₹1,06,070 पर बंद हुआ था. 99.5% शुद्धता वाला सोना भी ₹900 बढ़कर ₹1,06,100 तक पहुंचा. वहीं चांदी का भाव ₹1,25,600 प्रति किलो पर स्थिर रहा. अंतरराष्ट्रीय बाजारों में हाजिर सोना $3,551.44 प्रति औंस (ढाई तोला )तक पहुंच गया, जो इसके हालिया रिकॉर्ड स्तर $3,578.80 प्रति औंस के करीब है.

तेजी की वजह क्या है?

HDFC सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (कमोडिटीज) सौमिल गांधी का कहना है कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व की आगामी बैठक में ब्याज दरों में कटौती की संभावना और रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर किसी ठोस समझौते का संकेत न मिलने के कारण निवेशक सुरक्षित निवेश की ओर रुख कर रहे हैं. यही वजह है कि सोने की मांग बढ़ी है. इसके साथ ही, विदेशी संस्थागत निवेशकों की पूंजी निकासी और रुपये की कमजोरी ने भी सोने की तेजी को बल दिया है. शुक्रवार को रुपया डॉलर के मुकाबले 15 पैसे गिरकर 88.27 के स्तर पर बंद हुआ, जो इसका अब तक का सबसे निचला स्तर है.

वायदा बाजार (Futures Market )का हाल

  • मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) में शुक्रवार को सोना और चांदी दोनों में मजबूती देखी गई.
  • अक्टूबर डिलीवरी वाला सोना ₹641 चढ़कर ₹1,07,058 प्रति 10 ग्राम हो गया.
  • दिसंबर डिलीवरी वाली चांदी ₹860 की बढ़त के साथ ₹1,24,780 प्रति किलो तक पहुंच गई.
  • अंतरराष्ट्रीय स्तर पर न्यूयॉर्क कॉमेक्स पर दिसंबर डिलीवरी वाला सोना $3,557.02 प्रति औंस और चांदी $40.86 प्रति औंस पर कारोबार करता दिखा.

Also Read: आम लोगों को ही जीएसटी का लाभ दिलाएगी सरकार, सीबीआईसी चेयरमैन का बड़ा बयान

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhishek pandey

अभिषेक पाण्डेय पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में डिजिटल जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं। वे बिजनेस और अर्थव्यवस्था से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, MSME, कृषि और इंडस्ट्री जैसे विषयों पर उनकी अच्छी पकड़ है। वे रिसर्च के साथ ऐसी खबरें और एक्सप्लेनर तैयार करते हैं, जिन्हें आम लोग भी आसानी से समझ सकें। इसके अलावा यूटिलिटी न्यूज और सक्सेस स्टोरीज लिखने में भी उनकी खास रुचि है।

पत्रकारिता अनुभव

अभिषेक ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से की है, जिसे पत्रकारिता की दुनिया में 'दादा माखनलाल की बगिया' भी कहा जाता है।

करियर की शुरुआत उन्होंने राजस्थान पत्रिका के साथ की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा। इसके बाद वे प्रभात खबर से जुड़े और पिछले तीन वर्षों से डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में काम कर रहे हैं।

इस दौरान उन्होंने बिजनेस, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, कृषि, MSME और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम विषयों पर रिपोर्टिंग और रिसर्च आधारित लेख लिखे हैं। इसके अलावा वे वीडियो स्क्रिप्टिंग, एक्सप्लेनर स्टोरी, डेटा स्टोरी और डिजिटल कंटेंट पर भी लगातार काम करते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि जटिल आर्थिक और वित्तीय विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाया जाए।

शिक्षा

अभिषेक पाण्डेय ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है। यहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, न्यूज़ राइटिंग, वीडियो प्रोडक्शन और मल्टीमीडिया जर्नलिज्म की बारीकियां सीखीं, जिनका इस्तेमाल वे आज अपनी पत्रकारिता में कर रहे हैं।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >