Gold-Silver Price: सर्राफा बाजार में उथल-पुथल, सोना-चांदी की कीमतों में रिकॉर्ड तोड़ बढ़ोतरी

Gold-Silver Price: सर्राफा बाजार के लिए बेहद उथल-पुथल भरा साबित हो रहा है. सोने की कीमतें लगातार नए रिकॉर्ड बना रही हैं, जबकि चांदी भी ऊंचे स्तर पर बनी हुई है.

Gold-Silver Price:सर्राफा बाजार के लिए बेहद उथल-पुथल भरा साबित हो रहा है. सोने की कीमतें लगातार नए रिकॉर्ड बना रही हैं, जबकि चांदी भी ऊंचे स्तर पर बनी हुई है. इस तेजी के चलते आम उपभोक्ताओं के लिए सोना-चांदी खरीदना मुश्किल हो गया है. बाजार में ग्राहकों की आवाजाही कम हो रही है, जिससे व्यापारियों को भी नुकसान उठाना पड़ रहा है.

सोने की कीमत ने रचा नया इतिहास

पटना के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोने की कीमत में जबरदस्त उछाल देखा गया. यह 83,500 रुपये प्रति 10 ग्राम से बढ़कर 84,600 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया. जीएसटी जोड़ने के बाद इसकी कीमत 87,138 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है, जो अब तक का सबसे ऊंचा स्तर है. 22 कैरेट सोने की कीमत भी बढ़कर 79,200 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है, जबकि 18 कैरेट सोना 66,900 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच चुका है.

चांदी के दामों में भी रिकॉर्ड तेजी

चांदी की कीमतों में भी भारी उछाल देखने को मिला है. पटना के सर्राफा बाजार में आज चांदी की कीमत 96,000 रुपये प्रति किलोग्राम दर्ज की गई. जीएसटी जोड़ने के बाद इसकी कीमत 98,880 रुपये प्रति किलो हो गई है. पुराने चांदी के आभूषणों का एक्सचेंज रेट भी बढ़कर 89,000 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गया है.

पुराने आभूषणों का एक्सचेंज रेट भी बढ़ा

पुराने सोने के आभूषणों की एक्सचेंज दर में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई. आज 22 कैरेट पुराने सोने का एक्सचेंज रेट 77,700 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया, जबकि 18 कैरेट के पुराने आभूषणों का दाम 65,400 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया.

होली से पहले सोना छू सकता है 90 हजार का आंकड़ा

सर्राफा बाजार के विशेषज्ञों के अनुसार, सोने की कीमतें लगातार नए रिकॉर्ड बना रही हैं. मौजूदा बढ़ोतरी को देखते हुए यह अनुमान लगाया जा रहा है कि होली से पहले सोने की कीमत 90,000 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच सकती है. निवेशकों के लिए यह स्थिति फायदेमंद साबित हो रही है.

Also Read: SWP नहीं बनाता करोड़पति! SIP से 8 साल में मालामाल, जानें कैसे

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhishek pandey

अभिषेक पाण्डेय पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में डिजिटल जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं। वे बिजनेस और अर्थव्यवस्था से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, MSME, कृषि और इंडस्ट्री जैसे विषयों पर उनकी अच्छी पकड़ है। वे रिसर्च के साथ ऐसी खबरें और एक्सप्लेनर तैयार करते हैं, जिन्हें आम लोग भी आसानी से समझ सकें। इसके अलावा यूटिलिटी न्यूज और सक्सेस स्टोरीज लिखने में भी उनकी खास रुचि है।

पत्रकारिता अनुभव

अभिषेक ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से की है, जिसे पत्रकारिता की दुनिया में 'दादा माखनलाल की बगिया' भी कहा जाता है।

करियर की शुरुआत उन्होंने राजस्थान पत्रिका के साथ की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा। इसके बाद वे प्रभात खबर से जुड़े और पिछले तीन वर्षों से डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में काम कर रहे हैं।

इस दौरान उन्होंने बिजनेस, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, कृषि, MSME और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम विषयों पर रिपोर्टिंग और रिसर्च आधारित लेख लिखे हैं। इसके अलावा वे वीडियो स्क्रिप्टिंग, एक्सप्लेनर स्टोरी, डेटा स्टोरी और डिजिटल कंटेंट पर भी लगातार काम करते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि जटिल आर्थिक और वित्तीय विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाया जाए।

शिक्षा

अभिषेक पाण्डेय ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है। यहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, न्यूज़ राइटिंग, वीडियो प्रोडक्शन और मल्टीमीडिया जर्नलिज्म की बारीकियां सीखीं, जिनका इस्तेमाल वे आज अपनी पत्रकारिता में कर रहे हैं।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >