Gold-Silver Price: नवरात्रि में टूटा सोने का भाव, चांदी फिर हुई महंगी

Gold-Silver Price: नवरात्रि के दौरान सोने की कीमतों में लगातार गिरावट दर्ज की गई और 24 कैरेट सोना घटकर ₹1,13,262 प्रति 10 ग्राम पर आ गया. वहीं, चांदी ₹1,38,100 प्रति किलो तक पहुंच गई। घरेलू मांग और त्योहारों की खरीदारी ने बाजार को सहारा दिया.

Gold-Silver Price: त्योहारी सीजन से पहले सोने-चांदी के बाजार में तेजी और गिरावट का सिलसिला जारी है. नवरात्रि के दौरान जहां लगातार तीन दिन सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई, वहीं चांदी के भाव में जबरदस्त उछाल देखने को मिला. इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार सोमवार सुबह तक 24 कैरेट सोना ₹1,13,262 प्रति 10 ग्राम पर आ गया. जबकि 23 कैरेट सोना ₹1,12,808, 22 कैरेट ₹1,03,748, 18 कैरेट ₹84,947 और 14 कैरेट सोना ₹66,258 प्रति 10 ग्राम रहा. चांदी 999 की शुद्धता वाली ₹1,38,100 प्रति किलोग्राम दर्ज की गई.

पिछले हफ्ते का रुख

शुक्रवार को दिल्ली के स्थानीय बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में जबरदस्त उछाल देखने को मिला. त्योहारों की मजबूत मांग और स्टॉकिस्टों की खरीदारी से चांदी ₹1,41,900 प्रति किलोग्राम के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई. सोना भी ₹330 बढ़कर ₹1,17,700 प्रति 10 ग्राम पर रहा.

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर, सोने और चांदी दोनों में गिरावट देखने को मिली. हाजिर सोना 0.12% गिरकर $3,744.75 प्रति औंस पर आ गया, जबकि चांदी 0.35% घटकर $45.03 प्रति औंस रही.

वायदा बाजार में उतार-चढ़ाव

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) में शुक्रवार को सोने के भाव में तेजी और चांदी में गिरावट दर्ज की गई.

  • अक्टूबर डिलीवरी वाला सोना ₹171 बढ़कर ₹1,12,800 प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ.
  • दिसंबर डिलीवरी वाला सोना ₹56 की बढ़त के साथ ₹1,13,927 पर रहा.
  • वहीं, दिसंबर डिलीवरी वाली चांदी ₹400 टूटकर ₹1,36,656 प्रति किलोग्राम और मार्च डिलीवरी ₹1,38,051 प्रति किलोग्राम रही.
  • विशेषज्ञों का कहना है कि भले ही वैश्विक बाजार से कमजोर संकेत मिल रहे हों, लेकिन भारत में त्योहारी सीजन और निवेशकों की बढ़ती रुचि ने सोने-चांदी की कीमतों को मजबूत बनाए रखा है.

Also Read : नवरात्रि से दिवाली तक कब-कब बंद रहेंगे बैंक, देखें पूरी लिस्ट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhishek pandey

अभिषेक पाण्डेय पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में डिजिटल जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं। वे बिजनेस और अर्थव्यवस्था से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, MSME, कृषि और इंडस्ट्री जैसे विषयों पर उनकी अच्छी पकड़ है। वे रिसर्च के साथ ऐसी खबरें और एक्सप्लेनर तैयार करते हैं, जिन्हें आम लोग भी आसानी से समझ सकें। इसके अलावा यूटिलिटी न्यूज और सक्सेस स्टोरीज लिखने में भी उनकी खास रुचि है।

पत्रकारिता अनुभव

अभिषेक ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से की है, जिसे पत्रकारिता की दुनिया में 'दादा माखनलाल की बगिया' भी कहा जाता है।

करियर की शुरुआत उन्होंने राजस्थान पत्रिका के साथ की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा। इसके बाद वे प्रभात खबर से जुड़े और पिछले तीन वर्षों से डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में काम कर रहे हैं।

इस दौरान उन्होंने बिजनेस, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, कृषि, MSME और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम विषयों पर रिपोर्टिंग और रिसर्च आधारित लेख लिखे हैं। इसके अलावा वे वीडियो स्क्रिप्टिंग, एक्सप्लेनर स्टोरी, डेटा स्टोरी और डिजिटल कंटेंट पर भी लगातार काम करते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि जटिल आर्थिक और वित्तीय विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाया जाए।

शिक्षा

अभिषेक पाण्डेय ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है। यहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, न्यूज़ राइटिंग, वीडियो प्रोडक्शन और मल्टीमीडिया जर्नलिज्म की बारीकियां सीखीं, जिनका इस्तेमाल वे आज अपनी पत्रकारिता में कर रहे हैं।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >