सोना ₹1.51 लाख के पार, चांदी ₹2.64 लाख पर, चेक करें 18 जून का लेटेस्ट रेट लिस्ट

Gold-Silver Price: आज 18 जून 2026 को सोना-चांदी के दामों में हल्की गिरावट दर्ज हुई है, जानिए आपके शहर का ताजा रेट और बाजार का पूरा अपडेट क्या है.

Gold-Silver Price: अगर आप गहने या निवेश के लिए सोना-चांदी खरीदने का मन बना रहे हैं, तो आज 18 जून 2026 को बाजार में थोड़ी सुस्ती दिख रही है. दोनों की कीमतों में कल के मुकाबले मामूली गिरावट दर्ज की गई. ध्यान रहें कि यहां दिए रेट कल की क्लोजिंग और आज के शुरुआती रुझानों पर आधारित हैं. आइए जानते हैं क्या हैं आपके शहर के ताजा भाव. 

सोने की चमक क्यों हुई धीमी?

आज सोने की कीमतों में मामूली गिरावट आई है. 24 कैरेट सोना जहां 10 रुपये सस्ता हुआ है, वहीं 22 कैरेट सोने के भाव में भी 10 रुपये की कमी देखी गई है. 

सोने का रेट लिस्ट (प्रति 10 ग्राम – 24 कैरेट):

शहरआज का रेटकल का रेटबदलाव
रांची₹1,51,090₹1,51,100-₹10
पटना₹1,51,140₹1,51,150-₹10
लखनऊ₹1,51,240₹1,51,250-₹10
दिल्ली₹1,51,240₹1,51,250-₹10
मुंबई₹1,51,090₹1,51,100-₹10

चांदी की कीमतों में कितनी गिरावट?

सोने की तरह ही चांदी के दाम भी आज थोड़े नीचे आए हैं. बाजार में एक किलो चांदी की कीमत में 100 रुपये की गिरावट दर्ज की गई है. 

चांदी का रेट लिस्ट (प्रति 1 किलो):

शहरआज का रेटकल का रेटबदलाव
रांची₹2,64,900₹2,65,000-₹100
पटना₹2,64,900₹2,65,000-₹100
लखनऊ₹2,64,900₹2,65,000-₹100
दिल्ली₹2,64,900₹2,65,000-₹100
मुंबई₹2,64,900₹2,65,000-₹100

क्या आगे और गिरेंगे दाम?

इंटरनेशनल मार्केट में चल रहे उतार-चढ़ाव का असर धीरे-धीरे भारतीय सर्राफा बाजार पर भी दिख रहा है. ये रेट अभी सांकेतिक हैं और इनमें GST व अन्य टैक्स जुड़ना बाकी है. खरीदारी से पहले एक बार पक्का रेट अपने ज्वेलर से जरूर क्रॉस-चेक कर लें, क्योंकि हर दुकान पर मेकिंग चार्ज के हिसाब से अंतिम कीमत अलग हो सकती है. 

ये भी पढ़ें: क्रूड ऑयल सस्ता, फिर भी क्यों नहीं घट रहे पेट्रोल-डीजल के दाम? जानिए 18 जून का हाल!

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Soumya shahdeo

सौम्या शाहदेव प्रभात खबर डिजिटल में बिजनेस कंटेंट राइटर हैं. वह शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, टैक्स, सरकारी योजनाओं, बैंकिंग और रोजमर्रा की आर्थिक खबरों को सरल और सटीक भाषा में पाठकों तक पहुंचाती हैं. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो सीधे आम लोगों की जिंदगी और जेब पर असर डालती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >