सोना 82,900 रुपये के नये रिकॉर्ड स्तर पर, चांदी 500 रुपये टूटी

Gold-Silver Price: सोना 82,900 रुपये प्रति 10 ग्राम के नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा, जबकि चांदी की कीमत 500 रुपये घटकर 93,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई

Gold-Silver Price: सकारात्मक वैश्विक रुझानों के चलते राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोने की कीमत में 170 रुपये की बढ़ोतरी हुई, जिससे यह 82,900 रुपये प्रति 10 ग्राम के नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई. यह जानकारी अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने दी. बुधवार को सोना 82,730 रुपये प्रति 10 ग्राम पर था.

एक साल में 32% की बढ़ोतरी

पिछले एक साल में सोने की कीमत में 20,180 रुपये (32.17%) की बढ़ोतरी हुई है. 23 फरवरी 2024 को यह 62,720 रुपये प्रति 10 ग्राम था.

लगातार सातवें सत्र में बढ़त

99.5% शुद्धता वाले सोने की कीमत में लगातार सातवें सत्र में 170 रुपये का इजाफा हुआ, जिससे यह 82,500 रुपये प्रति 10 ग्राम के अब तक के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया. पिछले सत्र में यह 82,330 रुपये प्रति 10 ग्राम पर था.

चांदी की कीमत में गिरावट

चांदी की कीमत में 500 रुपये की कमी आई और यह 93,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई. बुधवार को यह 94,000 रुपये प्रति किलोग्राम थी.

बढ़ती मांग और अंतरराष्ट्रीय रुझान बने वजह

सर्राफा व्यापारियों ने बताया कि आभूषण और खुदरा विक्रेताओं की बढ़ती मांग के साथ-साथ वैश्विक बाजारों में मजबूत रुझानों ने सोने और चांदी की कीमतों में तेजी लाई.

वैश्विक बाजार का हाल

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कॉमेक्स सोना वायदा 13.20 डॉलर प्रति औंस गिरकर 2,757.70 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुआ. चांदी का कॉमेक्स वायदा 1.03% गिरकर 31.10 डॉलर प्रति औंस पर रहा.

विशेषज्ञों की राय

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक सौमिल गांधी ने कहा कि डॉलर और बॉन्ड यील्ड में सुधार के चलते सोने की कीमतें गुरुवार को स्थिर से थोड़ी नकारात्मक रहीं. ऑगमोंट की शोध प्रमुख रेनिशा चैनानी ने बताया कि अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की शुल्क दरों पर टिप्पणियों ने सोने की तेजी को और मजबूती दी है.

Also Read : रघुराम राजन की चेतावनी, रुपये की गिरावट में आरबीआई ने किया हस्तक्षेप तो होगा बड़ा नुकसान

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Abhishek pandey

अभिषेक पाण्डेय पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में डिजिटल जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं। वे बिजनेस और अर्थव्यवस्था से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, MSME, कृषि और इंडस्ट्री जैसे विषयों पर उनकी अच्छी पकड़ है। वे रिसर्च के साथ ऐसी खबरें और एक्सप्लेनर तैयार करते हैं, जिन्हें आम लोग भी आसानी से समझ सकें। इसके अलावा यूटिलिटी न्यूज और सक्सेस स्टोरीज लिखने में भी उनकी खास रुचि है।

पत्रकारिता अनुभव

अभिषेक ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से की है, जिसे पत्रकारिता की दुनिया में 'दादा माखनलाल की बगिया' भी कहा जाता है।

करियर की शुरुआत उन्होंने राजस्थान पत्रिका के साथ की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा। इसके बाद वे प्रभात खबर से जुड़े और पिछले तीन वर्षों से डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में काम कर रहे हैं।

इस दौरान उन्होंने बिजनेस, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, कृषि, MSME और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम विषयों पर रिपोर्टिंग और रिसर्च आधारित लेख लिखे हैं। इसके अलावा वे वीडियो स्क्रिप्टिंग, एक्सप्लेनर स्टोरी, डेटा स्टोरी और डिजिटल कंटेंट पर भी लगातार काम करते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि जटिल आर्थिक और वित्तीय विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाया जाए।

शिक्षा

अभिषेक पाण्डेय ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है। यहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, न्यूज़ राइटिंग, वीडियो प्रोडक्शन और मल्टीमीडिया जर्नलिज्म की बारीकियां सीखीं, जिनका इस्तेमाल वे आज अपनी पत्रकारिता में कर रहे हैं।

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >