सोना ₹2890 महंगा, चांदी ₹2.40 लाख पर स्थिर, जानिए 6 अगस्त के रेट

अगर आप आज सोना या चांदी खरीदने की सोच रहे हैं, तो पहले ताजा रेट जान लेना जरूरी है.

6 अगस्त को सोने की कीमत में एक बार फिर बढ़त देखने को मिली है, जबकि चांदी के दाम लगभग स्थिर हैं. खास बात यह है कि पिछले कुछ दिनों से सोना लगातार नई ऊंचाई की ओर बढ़ रहा है. 

आज सोना कितना महंगा हुआ?

आज भारत में 24 कैरेट सोना ₹14,973 प्रति ग्राम और 22 कैरेट सोना ₹13,725 प्रति ग्राम पर पहुंच गया है. यानी कल के मुकाबले 24 कैरेट सोना ₹289 प्रति ग्राम और 22 कैरेट सोना ₹265 प्रति ग्राम महंगा हुआ है. बिहार, उत्तर प्रदेश और दिल्ली जैसे राज्यों में रेट में मामूली अंतर देखने को मिला है.

आज का सोने का रेट (प्रति 10 ग्राम):

शहरआज का रेट (24 कैरेट)कल का रेटबदलाव
पटना₹1,49,760₹1,46,870▲ ₹2,890
लखनऊ₹1,49,860₹1,46,970▲ ₹2,890
रांची₹1,49,730₹1,46,840▲ ₹2,890
दिल्ली₹1,49,860₹1,46,970▲ ₹2,890
मुंबई₹1,49,730₹1,46,840▲ ₹2,890
कोलकाता₹1,49,730₹1,46,840▲ ₹2,890
बेंगलुरु₹1,49,730₹1,46,840▲ ₹2,890

चांदी के दाम में क्या बदलाव आया?

चांदी की कीमत आज ₹240 प्रति ग्राम और ₹2,40,000 प्रति किलोग्राम पर बनी हुई है. यानी कल के मुकाबले कोई बदलाव नहीं हुआ. हालांकि 5 अगस्त को चांदी में ₹5,000 प्रति किलो की तेजी आई थी, जिसके बाद आज भाव स्थिर हैं.

आज का चांदी का रेट:

शहरआज का रेट (1 किलो)कल का रेटबदलाव
पटना₹2,40,000₹2,40,000कोई बदलाव नहीं
लखनऊ₹2,40,000₹2,40,000कोई बदलाव नहीं
रांची₹2,40,000₹2,40,000कोई बदलाव नहीं
दिल्ली₹2,40,000₹2,40,000कोई बदलाव नहीं
मुंबई₹2,40,000₹2,40,000कोई बदलाव नहीं
कोलकाता₹2,40,000₹2,40,000कोई बदलाव नहीं
बेंगलुरु₹2,40,000₹2,40,000कोई बदलाव नहीं

खरीदारी से पहले किन बातों का रखें ध्यान?

अगर आप आज ज्वेलरी खरीदने जा रहे हैं, तो केवल सोने-चांदी का रेट ही नहीं, बल्कि मेकिंग चार्ज, GST और दूसरे शुल्क भी जरूर पूछें. अलग-अलग शहरों और ज्वेलर्स के हिसाब से अंतिम कीमत बदल सकती है. इसलिए खरीदारी से पहले अपने शहर के ज्वेलर से एक बार रेट की पुष्टि जरूर कर लें.

ये भी पढ़ें: शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 200 अंक चढ़ा, निफ्टी 24640 के पार


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By सौम्या शाहदेव

सौम्या शाहदेव प्रभात खबर डिजिटल में बिजनेस कंटेंट राइटर हैं. वह शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, टैक्स, सरकारी योजनाओं, बैंकिंग और रोजमर्रा की आर्थिक खबरों को सरल और सटीक भाषा में पाठकों तक पहुंचाती हैं. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो सीधे आम लोगों की जिंदगी और जेब पर असर डालती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >