Golg price : सोना की कीमतों एक बार फिर आयी तेजी, जानिए सर्राफा बाजार में आज इस भाव बिका 10 ग्राम गोल्ड

Golg price : स्थानीय सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोना 743 रुपये की जोरदार तेजी के साथ 52,508 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया, जबकि भारी मांग के कारण चांदी 3,615 रुपये का उछाल दर्शाती बंद हुई. एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी. चांदी की कीमत 3,615 रुपये के उछाल के साथ 68,492 रुपये प्रति किग्रा पर बंद हुई, जो विगत कारोबारी सत्र में 64,877 रुपये प्रति किग्रा पर बंद हुई थी. पिछले कारोबारी सत्र में सोना 51,765 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था. अंतरराष्ट्रटीय बाजार में सोने का भाव गिरावट के साथ 1,946 डॉलर प्रति औंस बोला जा रहा था, जबकि चांदी का भाव 27.38 डॉलर प्रति औंस पर अपरिवर्तित रहा.

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा, ‘आर्थिक वृद्धि को लेकर उम्मीदों के बीच सोने की कीमतों पर दबाव रहा.’ मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के उपाध्यक्ष (जिंस अनुसंधान) नवनीत दमानी ने कहा कि ‘डॉलर के कमजोर होने की वजह से पिछले सत्र में लगभग एक फीसदी बढ़ने के बाद सोने की कीमतों में स्थिरता रही, जहां निवेशकों को दिन के उत्तरार्द्ध में आने वाले अमेरिकी फेडरल के चेयरमैन जेरोम पॉवेल के भाषण का इंतजार है.’

सोना की वायदा कीमतों में गिरावट : कमजोर हाजिर मांग के कारण कारोबारियों ने अपने सौदों की कटान की, जिससे वायदा बाजार में गुरुवार को सोना 0.54 फीसदी की गिरावट के साथ 51,500 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) में अक्टूबर महीने में डिलीवरी सोना अनुबंध की कीमत 279 रुपये यानी 0.54 फीसदी की गिरावट के साथ 51,500 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गयी. इसमें 15,250 लॉट के लिए कारोबार हुआ.

हालांकि, सोना के दिसंबर महीने में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 282 रुपये यानी 0.54 फीसदी की तेजी के साथ 51,732 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गयी. इसमें 3,354 लॉट के लिए कारोबार हुआ. अंतरराष्ट्रीय बाजार न्यूयॉर्क में सोना 0.04 फीसदी की तेजी के साथ 1,953.30 डॉलर प्रति औंस हो गया.

Also Read: Aadhaar Card को अपडेट करने के लिए इन दस्तावेजों की पड़ेगी जरूरत, UIDAI ने जारी की नयी सूची

चांदी के वायदा भाव में गिरावट : कमजोर हाजिर मांग के कारण कारोबारियों ने अपने सौदों के आकार को कम किया, जिससे वायदा कारोबार में गुरुवार को चांदी की कीमत 354 रुपये की गिरावट के साथ 67,175 प्रति किग्रा रह गयी. एमसीएक्स में चांदी के सितंबर महीने में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 354 रुपये अथवा 0.52 फीसदी की गिरावट के साथ 67,175 रुपये प्रति किग्रा रह गयी, जिसमें 7,326 लॉट के लिए कारोबार हुआ. न्यूयॉर्क में चांदी की कीमत 0.04 फीसदी की गिरावट के साथ 27.62 डॉलर प्रति औंस रह गयी.

Also Read: LPG Gas Cashback Offer : ऑनलाइन गैस सिलेंडर बुक कराने पर मिलेगा 50 रुपये का कैशबैक, जानिए कैसे कराएंगे बुकिंग…

Posted By : Vishwat Sen

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Agency

Published by: Prabhat Khabar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >