Gold Price in Wedding Season : शादी-ब्याह के लिए लगन शुरू होने के पहले सोना-चांदी सस्ता, जानिए आज किस भाव बिका सोना

Gold Price in Wedding Season : शादी-ब्याह के सीजन (Wedding Season) में लगन शुरू होने के पहले दिल्ली के सर्राफा बाजार (Delhi Bullion Market) में सोना-चांदी की कीमतों (Gold-Silver Price) में गिरावट दर्ज की गई. एचडीएफसी सिक्योरिटीज (HDFC Securities) के अनुसार, वैश्विक बाजार (Golbal Markets) में कमजोरी के संकेतों और रुपये की विनिमय दर में सुधार के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना (Gold) मंगलवार को 1,049 रुपये की गिरावट के साथ 48,569 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ. पिछले कारोबारी सत्र में सोने का भाव 49,618 रुपये प्रति 10 ग्राम था.

उधर, बिकवाली दबाव के कारण चांदी (Silver) भी 1,588 रुपये की गिरावट के साथ 59,301 रुपये प्रति किलो ग्राम पर आ गई. पिछले सत्र में इसका बंद भाव 60,889 रुपये प्रति किग्रा था. अंतरराष्ट्रीय बाजार (International Markets) में सोने का भाव हानि के साथ 1,830 डॉलर प्रति औंस रह गया, जबकि चांदी 23.42 डॉलर प्रति औंस पर लगभग अपरिवर्तित रही.

क्यों सस्ता हुआ सोना

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ जिंस विश्लषक तपन पटेल ने कहा कि कोरोना के टीके (Coronavirus Vaccine) को लेकर उम्मीद बढ़ने और जो बाइडेन के अमेरिकी राष्ट्रपति का कार्यभार संभालने की तैयारियों के मद्देनजर सोने की कीमतों में गिरावट देखी गई.

वायदा बाजार में भी सोना कमजोर

कमजोर हाजिर मांग के कारण कारोबारियों ने अपने सौदों की कटान की, जिससे वायदा कारोबार (Future Trade) में मंगलवार को सोना 0.87 फीसदी की गिरावट के साथ 49,050 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) में दिसंबर माह में डिलीवरी वाले सोना वायदा की कीमत (Gold Future Price) 430 रुपये यानी 0.87 फीसदी की गिरावट के साथ 49,050 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई. इसमें 4,841 लॉट के लिए कारोबार किया गया. अंतरराष्ट्रीय बाजार न्यू यॉर्क में सोना 0.64 फीसदी की हानि के साथ 1,832.30 डॉलर प्रति औंस रह गया.

वायदा बाजार में चांदी फीकी

कमजोर मांग के कारण कारोबारियों ने अपने सौदों के आकार को कम किया. इससे वायदा बाजार (Future Markets) में मंगलवार को चांदी वायदा कीमत (Silver Future Price) 442 रुपये की हानि के साथ 60,083 रुपये प्रति किलो रह गयी. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में चांदी के दिसंबर माह में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 442 रुपये यानी 0.73 फीसदी की गिरावट के साथ 60,083 रुपये प्रति किलो रह गई, जिसमें 10,921 लॉट के लिए कारोबार हुआ. वैश्विक स्तर पर न्यू यॉर्क में चांदी 0.58 फीसदी की हानि के साथ 23.62 डॉलर प्रति औंस रह गई.

Also Read: Gold Price Today: शादी के सीजन में इतना सस्ता हुआ सोना,जानें ताजा भाव, आज ही करें खरीदारी नहीं तो…

Posted By : Vishwat Sen

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Agency

Published by: Prabhat Khabar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >