Gold Price Fall : सोने की कीमत में आई बड़ी गिरावट, तुरंत खरीदने पहुंचे बाजार

Gold Price Fall : पिछले हफ्ते सोने की बढ़ती कीमतें थमती नजर आईं. यह अंतरराष्ट्रीय से लेकर घरेलू बाजार तक सस्ता हो गया. एमसीएक्स पर 10 ग्राम सोने की कीमत में 1900 रुपये से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई. क्या यह सही समय है सोना खरीदने का? जानें यहां.

Gold Price Fall : यदि आप सोना खरीदने का मन बना रहे हैं तो यह खबर आपके लिए खास है. जी हां…सोने की कीमतें अब 1 लाख रुपये के पार पहुंच चुकी हैं. इस बीच एक राहत भरी खबर आई है. पिछले हफ्ते सोने के दाम में बड़ी गिरावट आई है. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 1900 रुपये से ज्यादा सस्ता हुआ है. केवल वायदा कारोबार ही नहीं, बल्कि घरेलू बाजार में भी सोना सस्ता आपको मिल जाएगा. पिछले कुछ दिनों से सोने की कीमतों में लगातार तेजी देखी जा रही थी, लेकिन अब इस तेजी पर ब्रेक लगता नजर आ रहा है.

MCX पर 10 ग्राम का रेट क्या है?

एमसीएक्स (Multi Commodity Exchange) पर सोने के रेट में पिछले हफ्ते बड़ी गिरावट देखने को मिली. 3 अक्टूबर की एक्सपायरी वाले सोने का भाव लगातार नीचे गया. हालांकि, हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को इसमें हल्की बढ़त जरूर देखने को मिली. यहां 999 शुद्धता वाला 10 ग्राम सोना 8 अगस्त को 1,01,798 रुपये था, लेकिन शुक्रवार को इसकी कीमत घटकर 99,850 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई. यानी सिर्फ चार कारोबारी दिनों में सोना करीब 1,948 रुपये तक सस्ता होता दिखा. इस तरह बीते हफ्ते सोने के खरीदारों को थोड़ी राहत मिली है.

यह भी पढ़ें : मालदीव में किस भाव बिकता है सोना, क्या है चांदी की कीमत?

घरेलू मार्केट में कितना सस्ता हुआ सोना?

घरेलू मार्केट में भी सोने के दाम में गिरावट देखने को मिली है. इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट के अनुसार, 8 अगस्त की सुबह 24 कैरेट सोने का भाव 1,01,406 रुपये प्रति 10 ग्राम था, जो शाम तक घटकर 1,00,942 रुपये रह गया. इसके बाद लगातार गिरावट जारी रही और पिछले शुक्रवार को इसका भाव 1,00,023 रुपये प्रति 10 ग्राम तक आ गया. यानी हफ्तेभर में 919 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट देखने को मिली. हालांकि, घरेलू बाजार में मांग बढ़ने के कारण इसकी कीमत अब भी 1 लाख रुपये के पार बनी हुई है, जिससे खरीदार राहत के साथ–साथ उम्मीद लगाए बैठे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >