1.45 लाख रुपये के करीब पहुंचा सोना, चांदी की कीमत स्थिर, खरीदारी से पहले जानें आज का रेट

Gold-Silver Price Today: शादी-ब्याह का सीजन हो, त्योहार की खरीदारी या फिर निवेश का प्लान, सोना और चांदी खरीदने से पहले हर कोई लेटेस्ट रेट जरूर करता है. अगर आप भी आज ज्वेलरी खरीदने या निवेश करने की तैयारी कर रहे हैं, तो आपके लिए ताजा अपडेट है.

Gold-Silver Price Today: 12 जुलाई को सोने की कीमतें 1.45 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के करीब बनी हुई हैं, जबकि चांदी के दाम लगभग स्थिर हैं. अंतरराष्ट्रीय बुलियन बाजार में आई कमजोरी का असर घरेलू बाजार में भी देखने को मिला.lver-stable-know-todays-rate-before-buying

एमसीएक्स (MCX) पर सोना वायदा 0.27% गिरकर 1.44 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था. वहीं चांदी वायदा 0.08% की बढ़त के साथ 2.26 लाख रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई.

आपके शहर में आज कितना है सोने का भाव?

अगर आप दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, बेंगलुरु या हैदराबाद में सोना खरीदने की सोच रहे हैं, तो पहले ये रेट देख लें.

शहर24 कैरेट (₹/10 ग्राम)22 कैरेट (₹/10 ग्राम)
दिल्ली1,44,9601,32,910
मुंबई1,44,3801,32,760
बेंगलुरु1,44,9601,32,910
कोलकाता1,44,3801,32,910
हैदराबाद1,44,8301,32,760
चेन्नई1,44,9601,32,910

चांदी खरीदने वालों के लिए आज क्या है रेट?

अगर आपका प्लान चांदी खरीदने का है, तो राहत की बात यह है कि आज इसके दाम में बड़ा बदलाव नहीं हुआ है.

शहर₹/10 ग्राम₹/किलोग्राम
दिल्ली2,3492,34,900
मुंबई2,3492,34,900
बेंगलुरु2,3492,34,900
कोलकाता2,3492,34,900
हैदराबाद2,4492,44,900
चेन्नई2,4492,44,900

आगे सोने-चांदी की कीमतें किस पर रहेंगी निर्भर?

बाजार की नजर अब वैश्विक आर्थिक आंकड़ों, अमेरिका में ब्याज दरों को लेकर फैसलों और डॉलर समेत अन्य विदेशी मुद्राओं की चाल पर रहेगी. इन्हीं संकेतों के आधार पर आने वाले दिनों में सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है.

बड़े ज्वेलर्स पर कितना है गोल्ड का रेट?

अगर आप किसी बड़े ब्रांड से ज्वेलरी खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो वहां के रेट भी जान लीजिए. 10 जुलाई 2026 को प्रमुख ज्वेलरी ब्रांड्स के भाव लगभग स्थिर रहे.

ज्वेलरशुद्धतारेट (₹/ग्राम)
जॉयलुक्कास22 कैरेट 13,240
मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स22 कैरेट 13,240
मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स24 कैरेट 14,444
तनिष्क22 कैरेट 13,285
तनिष्क24 कैरेट 14,585

ये भी पढ़ें: ITR-7 फाइलिंग शुरू, आपकी संस्था पर लागू होता है या नहीं? ऐसे करें मिनटों में चेक


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Soumya Shahdeo

सौम्या शाहदेव प्रभात खबर डिजिटल में बिजनेस कंटेंट राइटर हैं. वह शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, टैक्स, सरकारी योजनाओं, बैंकिंग और रोजमर्रा की आर्थिक खबरों को सरल और सटीक भाषा में पाठकों तक पहुंचाती हैं. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो सीधे आम लोगों की जिंदगी और जेब पर असर डालती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >