मोतीलाल ओसवाल की रिपोर्ट, सोने ने इस साल निवेशकों को दिया सबसे अच्छा मुनाफा

मोतीलाल ओसवाल की ताजा रिपोर्ट में कहा गया है कि 2025 में सोने ने निवेशकों को बेहतरीन रिटर्न दिया. MCX पर 40% से अधिक और COMEX पर लगभग 48% रिटर्न के साथ सोना सुरक्षित आश्रय और लंबी अवधि के निवेश के लिए सबसे बेहतर एसेट बना.

Gold: मोतीलाल ओसवाल की ताजा गोल्ड क्वार्टरली रिपोर्ट के अनुसार, 2025 में सोना निवेशकों के लिए सबसे बेहतर प्रदर्शन करने वाली एसेट कैटेगरी में शामिल रहा. MCX पर सोने ने 40% से अधिक और COMEX पर लगभग 48% रिटर्न दिया है. यह स्टॉक्स, बॉन्ड्स और अन्य कमोडिटी की तुलना में बेहतर प्रदर्शन कर रहा है.

रैली के पीछे के कारण

  • जियो-पॉलिटिकल तनाव: वैश्विक संघर्ष और अमेरिका-चीन के टैरिफ विवाद ने सुरक्षित आश्रय के रूप में सोने की मांग बढ़ाई.
  • ETF में पूंजी प्रवाह: निवेशकों का लगातार निवेश सोने की कीमतों को ऊपर धकेल रहा है.
  • महंगाई और ब्याज दरें: महंगाई में कमी और ब्याज दरों में कटौती की उम्मीदें बुलियन को सपोर्ट कर रही हैं.

निवेशकों के लिए सलाह

रिपोर्ट में कहा गया है कि निवेशक मध्यम से लंबी अवधि के लिए नीचे गिरावट पर खरीदारी जारी रखें. सोना अनिश्चितता के खिलाफ हेज के रूप में काम करता है, इसलिए बाजार में उतार-चढ़ाव के समय भी यह सुरक्षित विकल्प बना रहता है.

विशेषज्ञों का मानना है कि जियो-पॉलिटिकल टेंशन और वैश्विक ब्याज दरों में कटौती की उम्मीदें आने वाले महीनों में सोने की कीमतों को सपोर्ट कर सकती हैं. निवेशकों को नीचे गिरावट का फायदा उठाकर लंबी अवधि के लिए पोर्टफोलियो में सोना शामिल करने की सलाह दी जा रही है.

Also Read: केंद्रीय कर्मचारियों को राहत, NPS से UPS में बदलने का विकल्प अब 30 सितंबर तक

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhishek Pandey

अभिषेक पाण्डेय पिछले 2 वर्षों से प्रभात खबर (Prabhat Khabar) में डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता के प्रतिष्ठित संस्थान 'दादा माखनलाल की बगिया' यानी माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल (MCU) से मीडिया की बारीकियां सीखीं और अपनी शैक्षणिक योग्यता पूरी की है। अभिषेक को वित्तीय जगत (Financial Sector) और बाजार की गहरी समझ है। वे नियमित रूप से स्टॉक मार्केट (Stock Market), पर्सनल फाइनेंस, बजट और बैंकिंग जैसे जटिल विषयों पर गहन शोध के साथ विश्लेषणात्मक लेख लिखते हैं। इसके अतिरिक्त, इंडस्ट्री न्यूज, MSME सेक्टर, एग्रीकल्चर (कृषि) और केंद्र व राज्य सरकार की सरकारी योजनाओं (Sarkari Yojana) का प्रभावी विश्लेषण उनके लेखन के मुख्य क्षेत्र हैं। आम जनमानस से जुड़ी यूटिलिटी (Utility) खबरों और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज को पाठकों तक पहुँचाने में उनकी विशेष रुचि है। तथ्यों की सटीकता और सरल भाषा अभिषेक के लेखन की पहचान है, जिसका उद्देश्य पाठकों को हर महत्वपूर्ण बदलाव के प्रति जागरूक और सशक्त बनाना है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >