Gold Import : सोने के बढ़ते आयात पर सरकार की नजर, वाणिज्य मंत्रालय कर रहा समीक्षा

Gold Import : नवंबर में सोने का आयात 14.86 अरब डॉलर के सर्वकालिक उच्चस्तर पर पहुंच गया है. वाणिज्य मंत्रालय ने इस आंकड़े में किसी तरह की गड़बड़ी की आशंका जताई है

Gold Import: नवंबर में सोने का आयात 14.86 अरब डॉलर के सर्वकालिक उच्चस्तर पर पहुंच गया है. वाणिज्य मंत्रालय ने इस आंकड़े में किसी तरह की गड़बड़ी की आशंका जताई है. एक अधिकारी ने बुधवार को जानकारी दी कि इस मामले की विस्तृत जांच की जा रही है.

व्यापार घाटा रिकॉर्ड स्तर पर

आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार सोने के आयात में भारी वृद्धि के चलते नवंबर में देश का व्यापार घाटा रिकॉर्ड 37.84 अरब डॉलर तक पहुंच गया.

आंकड़ों की जांच के लिए प्रक्रिया जारी

वाणिज्य मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि सोने के आयात में असामान्य उछाल को देखते हुए वाणिज्यिक आसूचना और सांख्यिकी महानिदेशालय (डीजीसीआईएस) ने इन आंकड़ों की विस्तृत जांच की है. अब इन आंकड़ों का मिलान केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर और सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीआईसी) से मिले आंकड़ों के साथ किया जाएगा.

त्योहारी मांग से चार गुना बढ़ा सोने का आयात

आंकड़ों के अनुसार नवंबर में देश का सोने का आयात 14.86 अरब डॉलर के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया. यह मुख्य रूप से त्योहारी मौसम और शादी-विवाह की मांग के कारण हुआ है. तुलना करें तो नवंबर 2023 में यह आयात मात्र 3.44 अरब अमेरिकी डॉलर था.

चालू वित्त वर्ष में आयात में 49% वृद्धि

अप्रैल-नवंबर के दौरान चालू वित्त वर्ष में सोने के कुल आयात में 49 प्रतिशत की वृद्धि हुई और यह 49 अरब डॉलर तक पहुंच गया. पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में यह 32.93 अरब डॉलर था.

सोने के निवेश का आकर्षण बढ़ा

वाणिज्य मंत्रालय का कहना है कि सोने ने इस वर्ष नवंबर तक लगभग 25 प्रतिशत औसत वार्षिक रिटर्न के साथ सबसे अच्छा प्रदर्शन किया है. यह इसे सुरक्षित संपत्ति के रूप में निवेशकों की मजबूत धारणा को दर्शाता है.

राष्ट्रीय राजधानी में सोने के भाव में बढ़ोतरी

इस वर्ष सोने का भाव 23 प्रतिशत बढ़कर राष्ट्रीय राजधानी में 79,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के करीब पहुंच चुका है

सोना और चांदी से जुड़ी और खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

Also Read: Tax Collections: FY25 में डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन में 16.45% की बढ़ोतरी, सरकार के खजाने में 15.82 लाख करोड़ रुपये

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Abhishek pandey

अभिषेक पाण्डेय पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में डिजिटल जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं। वे बिजनेस और अर्थव्यवस्था से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, MSME, कृषि और इंडस्ट्री जैसे विषयों पर उनकी अच्छी पकड़ है। वे रिसर्च के साथ ऐसी खबरें और एक्सप्लेनर तैयार करते हैं, जिन्हें आम लोग भी आसानी से समझ सकें। इसके अलावा यूटिलिटी न्यूज और सक्सेस स्टोरीज लिखने में भी उनकी खास रुचि है।

पत्रकारिता अनुभव

अभिषेक ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से की है, जिसे पत्रकारिता की दुनिया में 'दादा माखनलाल की बगिया' भी कहा जाता है।

करियर की शुरुआत उन्होंने राजस्थान पत्रिका के साथ की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा। इसके बाद वे प्रभात खबर से जुड़े और पिछले तीन वर्षों से डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में काम कर रहे हैं।

इस दौरान उन्होंने बिजनेस, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, कृषि, MSME और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम विषयों पर रिपोर्टिंग और रिसर्च आधारित लेख लिखे हैं। इसके अलावा वे वीडियो स्क्रिप्टिंग, एक्सप्लेनर स्टोरी, डेटा स्टोरी और डिजिटल कंटेंट पर भी लगातार काम करते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि जटिल आर्थिक और वित्तीय विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाया जाए।

शिक्षा

अभिषेक पाण्डेय ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है। यहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, न्यूज़ राइटिंग, वीडियो प्रोडक्शन और मल्टीमीडिया जर्नलिज्म की बारीकियां सीखीं, जिनका इस्तेमाल वे आज अपनी पत्रकारिता में कर रहे हैं।

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >