Gold-Silver Price: इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के ताजा आंकड़ों के अनुसार, आज सोने की कीमतों में ₹2,938 की तेजी आई है, जिससे 24 कैरेट सोना ₹1.53 लाख प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गया है.
वहीं, चांदी में भी जबरदस्त उछाल देखा गया और यह ₹2.51 लाख प्रति किलो पर पहुंच गई है. हालांकि, यह कीमतें अभी भी जनवरी में बने अपने ‘ऑलटाइम हाई’ (सोना: ₹1.76 लाख, चांदी: ₹3.86 लाख) से काफी नीचे हैं, लेकिन पिछले 47 दिनों की गिरावट के बाद यह फिर से ऊपर की ओर बढ़ रही हैं.
कीमतें बढ़ने के 2 बड़े कारण
- सरकार के नए नियम: DGFT ने सोने-चांदी के गहनों को ‘फ्री’ कैटेगरी से हटाकर ‘रिस्ट्रिक्टेड’ कैटेगरी में डाल दिया है. अब विदेशी जेवर मंगाने के लिए विशेष लाइसेंस अनिवार्य है. इस कदम से बाजार में सप्लाई कम हुई है, जिससे कीमतों को सपोर्ट मिल रहा है.
- भू-राजनीतिक तनाव: 28 फरवरी से शुरू हुई ईरान-इजराइल-अमेरिका जंग के कारण वैश्विक बाजार में कीमती धातुओं की कीमतों में उतार-चढ़ाव बना हुआ है.
अलग-अलग शहरों में रेट अलग क्यों ?
अक्सर ग्राहक पूछते हैं कि दिल्ली और चेन्नई के भाव में अंतर क्यों है. इसके पीछे 4 मुख्य कारण हैं:
- ट्रांसपोर्टेशन और सुरक्षा: ईंधन और सिक्योरिटी का खर्च.
- लोकल एसोसिएशन: स्थानीय मांग और सप्लाई के आधार पर तय रेट.
- खरीद की मात्रा: दक्षिण भारत में सोने की भारी खपत.
- पुराना स्टॉक: ज्वेलर्स का अपना खरीद मूल्य.
| धातु | 15 अप्रैल 2026 की कीमत | बढ़त (एक दिन में) | इस साल की कुल बढ़त |
| सोना (24K/10g) | ₹1.53 लाख | ₹2,938 | ₹19,754 |
| चांदी (प्रति किलो) | ₹2.51 लाख | ₹13,874 | ₹20,435 |
ज्वेलर्स से खरीदारी के लिए 2 गोल्डन टिप्स
- BIS हॉलमार्क का ध्यान रखें: हमेशा AZ4524 जैसे अल्फान्यूमेरिक हॉलमार्क वाला सोना ही खरीदें. यह शुद्धता की गारंटी है.
- क्रॉस चेक करें: खरीदने से पहले IBJA की वेबसाइट पर 24, 22 और 18 कैरेट के रेट जरूर देख लें.
Also Read: IMF रिपोर्ट: ग्लोबल सुस्ती के बीच चमक रहा भारत; FY27 के लिए विकास दर का अनुमान बढ़ाकर 6.5% किया
