डिजनी में छंटनी का संकट, 1000 कर्मचारियों को कंपनी दिखाएगी बाहर का रास्ता

Disney Layoffs 2026: मनोरंजन जगत की बड़ी खबर सामने आई है. डिजनी कंपनी अपने 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल रही है. जानें इस फैसले के पीछे की असली वजह क्या है.

Disney Layoffs 2026: दुनिया की दिग्गज एंटरटेनमेंट कंपनी डिजनी (Disney) ने एक बार फिर बड़े लेवल पर छंटनी का फैसला किया है. कंपनी ने मंगलवार से लगभग 1,000 कर्मचारियों को निकालने की प्रोसेस शुरू कर दी है. डिजनी के नए सीईओ जोश डी’अमारो ने इस फैसले की जानकारी देते हुए बताया कि यह कदम कंपनी को फ्यूचर के लिए बेहतर बनाने के लिए उठाया गया है. 

किन विभागों पर गिरेगी छंटनी की गाज?

CNBCTV 18 की रिपोर्ट के अनुसार, इस छंटनी का असर कंपनी के कई बड़े विभागों पर पड़ने वाला है. इसमें मुख्य रूप से डिजनी का ट्रेडिशनल टीवी बिजनेस (जैसे ESPN) और मूवी स्टूडियो शामिल हैं. इसके अलावा प्रोडक्ट, टेक्नोलॉजी और कॉरपोरेट विभाग में काम करने वाले कर्मचारियों की भी छुट्टी की जाएगी. जोश डी’अमारो का कहना है कि बदलते दौर में कंपनी को और अधिक फुर्तीला (Agile) बनाने के लिए यह बदलाव जरूरी हैं. 

क्यों लिया गया छंटनी का यह बड़ा फैसला?

कंपनी के मुताबिक, वे अपने कामकाज के तरीके को स्ट्रीमलाइन (Streamline) करना चाहते हैं. जनवरी में डिजनी ने अपने मार्केटिंग विभाग को एक साथ मिला दिया था, जिसके बाद अब अन्य विभागों में कटौती की जा रही है. सीईओ जोश डी’अमारो, जिन्होंने हाल ही में बॉब आइगर की जगह ली है, उनका मानना है कि दुनिया भर के फैंस को बेहतर क्रिएटिविटी और इनोवेशन देने के लिए कंपनी का तकनीकी रूप से सक्षम होना जरूरी है. 

क्या पूरी फिल्म इंडस्ट्री मुश्किल में है?

सिर्फ डिजनी ही नहीं, बल्कि पूरा हॉलीवुड इस वक्त दबाव में है. हाल ही में सोनी पिक्चर्स ने भी सैकड़ों लोगों को नौकरी से निकाला है. वहीं, पैरामाउंट स्काईडांस ने भी डेविड एलिसन के नेतृत्व में 2,000 नौकरियां कम की हैं. अगर पैरामाउंट और वार्नर ब्रदर्स का मर्जर (विलय) होता है, तो आगे और भी छंटनी की संभावना है. 

डिजनी में पहले कितनी छंटनी हुई थी?

यह पहली बार नहीं है जब डिजनी ने ऐसा कदम उठाया है. साल 2022 में जब बॉब आइगर वापस आए थे, तब लगभग 8,000 कर्मचारियों को निकाला गया था. 2025 के अंत तक डिजनी के पास कुल 2,30,000 कर्मचारी थे, जिनमें से अब 1,000 और कम होने जा रहे हैं. 

ये भी पढ़ें: सेंसेक्स 1310 अंक उछला, ईरान युद्ध थमने की उम्मीद से बाजार में तेजी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Soumya Shahdeo

सौम्या शाहदेव ने बैचलर ऑफ़ आर्ट्स इन इंग्लिश लिटरेचर में ग्रेजुएशन किया है और वह इस समय प्रभात खबर डिजिटल के बिजनेस सेक्शन में कॉन्टेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह ज़्यादातर पर्सनल फाइनेंस से जुड़ी खबरें लिखती हैं, जैसे बचत, निवेश, बैंकिंग, लोन और आम लोगों से जुड़े पैसे के फैसलों के बारे में. इसके अलावा, वह बुक रिव्यू भी करती हैं और नई किताबों व लेखकों को पढ़ना-समझना पसंद करती हैं. खाली समय में उन्हें नोवेल्स पढ़ना और ऐसी कहानियाँ पसंद हैं जो लोगों को आगे बढ़ने की प्रेरणा देती हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >