पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट्स जारी, जानें 15 अप्रैल को अपने शहर का हाल

Petrol Diesel Price Today 15 April 2026: पेट्रोल और डीजल की कीमतों में आज फिर मामूली उतार-चढ़ाव देखने को मिला है. जानिए आपके शहर में आज फ्यूल किस भाव पर बिक रहा है और घर बैठे रेट चेक करने का क्या तरीका है.

Petrol Diesel Price Today 15 April 2026: आज 15 अप्रैल 2026 को भारतीय तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल की ताजा रेट्स जारी कर दिए हैं. आज देश के बड़े शहरों में फ्यूल की कीमतों में कोई बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिला है, लेकिन कुछ राज्यों और छोटे शहरों में मामूली उतार-चढ़ाव दर्ज किया गया है. अगर आप आज अपनी गाड़ी की टंकी फुल कराने की सोच रहे हैं, तो घर से निकलने से पहले अपने शहर के लेटेस्ट रेट जरूर चेक कर लें.

आज पेट्रोल की कीमतों का क्या है हाल?

मुंबई में आज पेट्रोल 103.54 रुपये  प्रति लीटर पर स्थिर बना हुआ है. वहीं, राजधानी दिल्ली में यह 94.77 रुपये के भाव पर बिक रहा है. बिहार और झारखंड के कुछ शहरों में कीमतों में मामूली बदलाव देखा गया है. उदाहरण के तौर पर, भागलपुर में पेट्रोल आज 56 पैसे महंगा हुआ है, जबकि पटना में इसके दाम में 37 पैसे की गिरावट आई है.

पेट्रोल रेट टेबल 15 अप्रैल 2026:

शहरपेट्रोल की कीमत (प्रति लीटर)बदलाव
मुंबई₹103.540.00
दिल्ली₹94.770.00
कोलकाता₹105.450.00
चेन्नई₹100.84-0.01
बेंगलुरु₹102.92-0.04
गुरुग्राम₹95.65+0.14
नोएडा₹94.90+0.13
भोपाल₹106.630.00
भागलपुर₹106.40+0.56
गया₹106.610.00
मुजफ्फरपुर₹105.71-0.30
पटना₹105.23-0.37
देवघर₹98.180.00
धनबाद₹97.820.00
जमशेदपुर ₹97.80-0.18
रांची₹97.860.00
सोर्स: गुडरिटर्न्स

डीजल के रेट में कहां हुई बढ़ोतरी?

डीजल की बात करें तो आज मुंबई में इसकी कीमत 90.03 रुपये प्रति लीटर बनी हुई है. गुरुग्राम और नोएडा जैसे शहरों में आज डीजल की कीमतों में करीब 12 पैसे की बढ़ोतरी हुई है. वहीं बिहार के भागलपुर में डीजल 53 पैसे महंगा हुआ है, जबकि झारखंड के देवघर में इसमें 57 पैसे की बड़ी राहत मिली है. अन्य बड़े शहरों में कीमतें लगभग कल के लेवल पर ही टिकी हुई हैं. 

डीजल रेट टेबल 15 अप्रैल 2026:

शहरडीजल की कीमत (प्रति लीटर)बदलाव
मुंबई₹90.030.00
दिल्ली₹87.670.00
कोलकाता₹92.020.00
चेन्नई₹92.39-0.01
बेंगलुरु₹90.990.00
गुरुग्राम₹88.10+0.12
नोएडा₹88.01+0.12
भोपाल₹91.990.00
भागलपुर₹92.57+0.53
गया₹92.780.00
मुजफ्फरपुर₹91.94-0.26
पटना₹91.49-0.35
देवघर₹92.34-0.57
धनबाद₹92.62+0.05
जमशेदपुर ₹92.55-0.18
रांची₹93.20+0.58
सोर्स: गुडरिटर्न्स

क्यों बदलती रहती हैं तेल की कीमतें?

फ्यूल की कीमतें कई फैक्टर्स पर निर्भर करती हैं. इनमें सबसे प्रमुख इंटरनेशनल मार्केट  में कच्चे तेल (Crude Oil) का दाम है. इसके अलावा, डॉलर के मुकाबले रुपये की मजबूती या कमजोरी भी कीमत तय करने में बड़ी भूमिका निभाती है. साथ ही, केंद्र और राज्य सरकारों द्वारा लगाए जाने वाले टैक्स और रिफाइनिंग की लागत की वजह से अलग-अलग राज्यों में रेट अलग-अलग होते हैं. 

कैसे करें अपने शहर की कीमतें SMS से चेक?

अगर आप घर बैठे अपने मोबाइल से फ्यूल की ताजा कीमतें जानना चाहते हैं, तो यह प्रोसेस बेहद आसान है. अलग-अलग कंपनियों के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें:

  • Indian Oil कस्टमर: अपने शहर का कोड टाइप करें और उसे “RSP” लिखकर 9224992249 पर भेजें.
  • BPCL कस्टमर: अपने फोन से “RSP” लिखें और 9223112222 पर मैसेज भेजें.
  • HPCL कस्टमर: मोबाइल पर “HP Price” लिखकर 9222201122 पर भेज दें.

ये भी पढ़ें: गाड़ी की टंकी फुल कराने से पहले, देख लें 13 अप्रैल की पेट्रोल-डीजल रेट लिस्ट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Soumya Shahdeo

सौम्या शाहदेव ने बैचलर ऑफ़ आर्ट्स इन इंग्लिश लिटरेचर में ग्रेजुएशन किया है और वह इस समय प्रभात खबर डिजिटल के बिजनेस सेक्शन में कॉन्टेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह ज़्यादातर पर्सनल फाइनेंस से जुड़ी खबरें लिखती हैं, जैसे बचत, निवेश, बैंकिंग, लोन और आम लोगों से जुड़े पैसे के फैसलों के बारे में. इसके अलावा, वह बुक रिव्यू भी करती हैं और नई किताबों व लेखकों को पढ़ना-समझना पसंद करती हैं. खाली समय में उन्हें नोवेल्स पढ़ना और ऐसी कहानियाँ पसंद हैं जो लोगों को आगे बढ़ने की प्रेरणा देती हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >