ब्रेकअप करने के भी मिलेंगे पैसे! डेटिंग प्लेटफॉर्म ढूंढ रही है पहला ‘Chief Breakup Officer’, मिलेगी ₹2.8 लाख तक सैलरी

Chief Breakup Officer: क्या आपने कभी किसी दोस्त का ब्रेकअप समझदारी से संभाला है? तो आपकी यह आदत अब शानदार कमाई का जरिया बन सकती है.

Chief Breakup Officer: रिश्ता बनाना जितना मुश्किल होता है, कई बार उसे सही तरीके से खत्म करना उससे भी ज्यादा कठिन हो जाता है. इसी परेशानी को देखते हुए ऑनलाइन डेटिंग प्लेटफॉर्म Dating.com ने एक अनोखी नौकरी की वैकेंसी निकाली है. कंपनी अपने पहले Chief Breakup Officer (CBO) की तलाश कर रही है. इस पार्ट-टाइम रोल के लिए हर महीने 3,000 डॉलर (करीब 2.8 लाख रुपये) तक की सैलरी दी जाएगी.

कंपनी का कहना है कि इस भूमिका का मकसद लोगों को सम्मान और समझदारी के साथ रिश्ता खत्म करने में मदद करना है, ताकि किसी को बेवजह तकलीफ न पहुंचे.

क्या होगा इस नौकरी में काम?

Chief Breakup Officer का काम सिर्फ ब्रेकअप करवाना नहीं होगा, बल्कि हर रिश्ते की स्थिति को समझकर सही तरीका अपनाना भी होगा.

इस भूमिका में चुने गए व्यक्ति को:

  • जरूरत पड़ने पर लोगों की ओर से ब्रेकअप कॉल करना होगा.
  • रिश्ते की स्थिति को समझकर सही शब्द, सही लहजा और सही तरीका चुनना होगा.
  • हर केस का आकलन करना होगा कि मामला आसान था, थोड़ा मुश्किल था या पूरी तरह उलझा हुआ.
  • लोगों की भावनाओं का सम्मान रखते हुए बातचीत पूरी करनी होगी.

कौन कर सकता है अप्लाई?

Dating.com ने इस नौकरी के लिए कुछ खास शर्तें भी रखी हैं. कंपनी ऐसे व्यक्ति की तलाश में है जो रिश्तों को अच्छी तरह समझता हो और मुश्किल हालात में भी शांत रह सके.

उम्मीदवार के लिए जरूरी बातें:

  • कम से कम तीन ब्रेकअप का अनुभव हो.
  • दोस्त अक्सर रिश्तों से जुड़ी सलाह लेने आते हों.
  • भावनात्मक दबाव में भी शांत रह सके.
  • Relationship, Situationship और “It’s Complicated” जैसी स्थितियों का फर्क समझता हो.

यहां देखें इस खबर से जुड़ी Dating.com की ऑफिशियल लिंक्डइन पोस्ट:

कैसे होगा चयन?

अप्लाई करने वाले लोगों को अपने जीवन का सबसे अच्छा ब्रेकअप अनुभव लिखकर भेजना होगा.

उन्हें बताना होगा:

  • रिश्ता कैसे खत्म हुआ?
  • उन्होंने क्या कहा?
  • उन्हें क्यों लगता है कि उन्होंने स्थिति को अच्छे तरीके से संभाला?

इसके साथ एक छोटा-सा Motivation Letter भी देना होगा, जिसमें यह बताना होगा कि वे इस भूमिका के लिए सही उम्मीदवार क्यों हैं.

ये भी पढ़ें: खेलने-कूदने की उम्र में इस लड़के ने खड़ी कर दी AI कंपनी, बुर्ज खलीफा में खोला शानदार ऑफिस 

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Soumya shahdeo

सौम्या शाहदेव ने बैचलर ऑफ़ आर्ट्स इन इंग्लिश लिटरेचर में ग्रेजुएशन किया है और वह इस समय प्रभात खबर डिजिटल के बिजनेस सेक्शन में कॉन्टेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह ज़्यादातर पर्सनल फाइनेंस से जुड़ी खबरें लिखती हैं, जैसे बचत, निवेश, बैंकिंग, लोन और आम लोगों से जुड़े पैसे के फैसलों के बारे में. इसके अलावा, वह बुक रिव्यू भी करती हैं और नई किताबों व लेखकों को पढ़ना-समझना पसंद करती हैं. खाली समय में उन्हें नोवेल्स पढ़ना और ऐसी कहानियाँ पसंद हैं जो लोगों को आगे बढ़ने की प्रेरणा देती हैं.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >