गौतम अदाणी का परमाणु ऊर्जा में बड़ा कदम! तारापुर साइट का किया दौरा

Gautam Adani: गौतम अदाणी और अदाणी ग्रुप के वरिष्ठ अधिकारियों ने तारापुर परमाणु ऊर्जा स्टेशन का दौरा कर परमाणु ऊर्जा तकनीक और संचालन की जानकारी ली. बजट 2025-26 में परमाणु ऊर्जा क्षेत्र को निजी कंपनियों के लिए खोलने की घोषणा के बाद यह दौरा अहम माना जा रहा है.

Gautam Adani: अदाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अदाणी और उनके वरिष्ठ अधिकारियों ने तारापुर महाराष्ट्र साइट (टीएमएस) का दौरा कर परमाणु ऊर्जा प्रौद्योगिकी और इसके परिचालन से जुड़ी जानकारी हासिल की. इस दौरे का उद्देश्य परमाणु ऊर्जा क्षेत्र की मौजूदा स्थिति और इसके रणनीतिक महत्व को समझना था.

अदाणी ग्रुप की ऊर्जा रणनीति

इस प्रतिनिधिमंडल में अदाणी एनर्जी, अदाणी ग्रीन और ऊर्जा रणनीति प्रभाग के वरिष्ठ अधिकारी शामिल रहे. तारापुर परमाणु ऊर्जा स्टेशन (टीएपीएस) ने अपने बयान में बताया कि भारतीय परमाणु ऊर्जा निगम लिमिटेड (एनपीसीआईएल) के वरिष्ठ अधिकारियों और साइट प्रबंधन ने अदाणी ग्रुप के अधिकारियों को भारत के परमाणु ऊर्जा कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी.

परमाणु संयंत्र का दौरा और तकनीकी जानकारी

अदाणी ग्रुप के अधिकारियों को टीएपीएस 3 और 4 संयंत्र क्षेत्रों का दौरा कराया गया, जहां उन्हें परमाणु संयंत्र संचालन, सुरक्षा उपायों और प्रमुख प्रौद्योगिकी पहलुओं के बारे में जानकारी दी गई. विशेषज्ञों ने इस बात पर जोर दिया कि परमाणु ऊर्जा भारत के ऊर्जा बदलाव में अहम भूमिका निभाएगी.

बजट 2025-26 में परमाणु ऊर्जा पर बड़ा ऐलान

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट 2025-26 में परमाणु ऊर्जा क्षेत्र को निजी कंपनियों के लिए खोलने का प्रस्ताव रखा है. इसके साथ ही, 20,000 करोड़ रुपये के परमाणु ऊर्जा मिशन की घोषणा की गई है, जिससे 2033 तक पांच छोटे और मॉड्यूलर रिएक्टर स्थापित किए जाएंगे.

इसे भी पढ़ें: शेयर बाजार में 8 दिन की गिरावट पर लगा ब्रेक, सेंसेक्स 58 अंक चढ़ा

अदाणी ग्रुप का भविष्य का विज़न

अदाणी ग्रुप पहले से ही नवीकरणीय ऊर्जा में अग्रणी भूमिका निभा रहा है. ऐसे में, परमाणु ऊर्जा क्षेत्र में बढ़ती दिलचस्पी संकेत देती है कि कंपनी भारत की ऊर्जा सुरक्षा को लेकर बड़े फैसले ले सकती है. गौतम अदाणी का यह दौरा भारत के ऊर्जा क्षेत्र में एक नए युग की शुरुआत का संकेत दे सकता है.

इसे भी पढ़ें: खादिम के कारोबार में होने जा रहा बड़ा बदलाव, मई में नई कंपनी बाजार में मारेगी एंट्री

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >