Ganesh Chaturthi Bank Holiday: गणेश चतुर्थी पर बैंकिंग का काम ठप, आज इन 9 शहरों में बैंक बंद

14 सितंबर को गणेश चतुर्थी के कारण देश के कई प्रमुख शहरों में बैंक बंद रहेंगे. अगर आपका बैंक से जुड़ा कोई काम है, तो RBI की जारी की गई छुट्टियों की पूरी लिस्ट देखें. जानिए कब-कब हैं सितंबर में बैंकों की छुट्टियां और कौन सी सेवाएं जारी रहेंगी.

Ganesh Chaturthi Bank Holiday: आज यानी 14 सितंबर को देश के कई बड़े शहरों में बैंक बंद हैं. अगर आप कैश निकालने, चेक जमा करने या पासबुक अपडेट कराने के लिए शाखा (ब्रांच) जाने की सोच रहे हैं, तो रुक जाइए! भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के हॉलिडे कैलेंडर के मुताबिक, आज गणेश चतुर्थी के मौके पर कई राज्यों में बैंकों की छुट्टी रखी गई है.

आज 14 सितंबर को बैंक कहां-कहां बंद हैं?

रिजर्व बैंक पूरे देश में एक साथ छुट्टी घोषित नहीं करता, बल्कि शहर और स्थानीय त्योहारों के हिसाब से कैलेंडर तैयार करता है. 14 सितंबर को गणेश चतुर्थी, गणेश पूजा, वरसिद्धि विनायक व्रत, विनायक चतुर्थी और हरतालिका के कारण इन 9 शहरों में बैंक शाखाएं बंद रहेंगी:

  • बेलापुर
  • बेंगलुरु
  • भुवनेश्वर
  • चेन्नई
  • हैदराबाद
  • मुंबई
  • नागपुर
  • पणजी
  • विजयवाड़ा

सितंबर के बाकी दिनों में बैंकों की छुट्टी कब-कब है?

अगर आपका बैंक से जुड़ा कोई भी काम अटका हुआ है, तो आने वाले दिनों की छुट्टियों की सूची देखकर ही घर से बाहर निकलें:

तारीखबंद रहने वाले शहर / क्षेत्रछुट्टी की वजह
15 सितंबरअहमदाबाद, भुवनेश्वर, पणजीसंवत्सरी (चतुर्थी पक्ष) / नुआखाई / गणेश चतुर्थी (दूसरा दिन)
20 सितंबरपूरे भारत मेंरविवार (साप्ताहिक छुट्टी)
21 सितंबरगुवाहाटी, कोच्चि, तिरुवनंतपुरमश्रीमंत शंकरदेव का जन्मोत्सव / श्री नारायण गुरु समाधि
22 सितंबररांचीकरमा पूजा
23 सितंबरजम्मू, श्रीनगरमहाराजा हरि सिंह जी का जन्मदिवस
25 सितंबरगंगटोकइंद्रजात्रा
26 सितंबरपूरे भारत मेंमहीने का चौथा शनिवार
27 सितंबरपूरे भारत मेंरविवार (साप्ताहिक छुट्टी)

क्या छुट्टी के दिन डिजिटल बैंकिंग और ATM चालू रहेंगे?

हां, बैंक की शाखाएं बंद रहने का मतलब यह बिल्कुल नहीं है कि आपकी बैंकिंग रुक जाएगी. ऑनलाइन बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग ऐप्स, UPI ट्रांसफर और ATM सेवाएं बिना किसी रुकावट के सामान्य रूप से चालू रहेंगी. आप घर बैठे आराम से पैसों का लेन-देन कर सकते हैं. 

शाखा बंद होने से कौन-कौन से काम प्रभावित होंगे?

छुट्टी के दिन वे काम नहीं हो पाएंगे जिनके लिए आपको खुद बैंक ब्रांच जाना पड़ता है. जैसे:

  • काउंटर पर कैश जमा करना
  • पासबुक अपडेट कराना
  • चेक क्लीयरेंस का काम
  • बैंक लॉकर का इस्तेमाल करना

ये भी पढ़ें: गणेश चतुर्थी पर भारतीय बाजार बंद, पश्चिम एशिया के तनाव से एशियाई शेयर बाजारों में हड़कंप

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By सौम्या शाहदेव

सौम्या शाहदेव प्रभात खबर डिजिटल में बिजनेस कंटेंट राइटर हैं. वह शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, टैक्स, सरकारी योजनाओं, बैंकिंग और रोजमर्रा की आर्थिक खबरों को सरल और सटीक भाषा में पाठकों तक पहुंचाती हैं. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो सीधे आम लोगों की जिंदगी और जेब पर असर डालती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >