Flight Slapping Incident: फ्लाइट थप्पड़ कांड में एक्शन, इंडिगो ने यात्री के उड़ान पर लगाया बैन

Flight Slapping Incident: इंडिगो ने थप्पड़ कांड में बड़ी कार्रवाई की है. विमानन कंपनी ने आरोपी यह यात्री को थप्पड़ मारने वाले यात्री पर बैन लगा दिया है. आरोपी यात्री ने शुक्रवार को मुंबई-कोलकाता उड़ान में एक सह-यात्री को थप्पड़ मार दिया था, जिसके बाद भारी हंगामा हुआ था.

Flight Slapping Incident: एयरलाइन ने शनिवार को एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि उचित जांच के बाद, उपद्रवी ग्राहक से जुड़ी घटना के बारे में औपचारिक रूप से संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के लिए सूचित कर दिया गया है. एयरलाइन ने कहा, ‘‘उड़ानों में इस तरह के उपद्रवी व्यवहार को हतोत्साहित करने की हमारी प्रतिबद्धता के अनुरूप, नियामक प्रावधानों के अनुसार, उस व्यक्ति को इंडिगो की किसी भी उड़ान से सफर करने से रोक दिया गया है.’’ खबर है कि आरोपी यात्री इंडिगो की किसी भी उड़ान में 30 दिन तक यात्रा नहीं कर पाएगा.

ये भी पढ़ें: Slaps in Flight Video: इंडिगो की फ्लाइट में एक शख्स ने दूसरे को जड़ दिया थप्पड़, घबराकर रोने लगा यात्री, वायरल हो रहा वीडियो

क्या है मामला?

मुंबई से कोलकाता जाने वाले इंडिगो के एक विमान में शुक्रवार को एक यात्री ने दूसरे यात्री को थप्पड़ मार दिया था. घटना उड़ान संख्या 6ई138 में हुई थी. विमान के कोलकाता हवाई अड्डे पर उतरने के बाद आरोपी यात्री को सुरक्षा दल को सौंप दिया गया था.

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

घटना से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसमें अपनी सीट पर बैठे एक यात्री को अचानक एक अन्य यात्री को थप्पड़ मारते हुए देखा जा सकता है. घटना के बाद दूसरा यात्री रोने लगा और उसे मौके से हटा दिया गया. इसके अलावा वीडियो में चालक दल के एक सदस्य को सीट पर बैठे यात्री से ‘ऐसा मत करो’ कहते हुए सुना जा सकता है जबकि एक अन्य यात्री को यह पूछते हुए सुना गया कि उसने थप्पड़ क्यों मारा और उसे किसी को मारने का कोई अधिकार नहीं है. एक यात्री को यह भी कहता हुआ सुना गया कि जिस व्यक्ति को मारा गया, उसे घबराहट हो गयी थी. घटना ‘एयरबस ए321’ विमान में हुई.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >