RBI के फैसले के बाद बड़े बैंकों ने घटाईं FD और सेविंग अकाउंट की ब्याज दरें, जानिए कहां कितना मिलेगा रिटर्न

Fixed Deposit Interest Rate: आरबीआई की मौद्रिक नीति के बाद एसबीआई, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई और कोटक महिंद्रा बैंक ने एफडी और सेविंग अकाउंट की ब्याज दरों में कटौती की है. अब एफडी पर अधिकतम 7.25% और सेविंग अकाउंट पर अधिकतम 3.50% तक ब्याज मिलेगा.

Fixed Deposit Interest Rate: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा मौद्रिक नीति में बदलाव के बाद देश के बड़े बैंकों ने फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) और सेविंग अकाउंट्स की ब्याज दरों में कटौती शुरू कर दी है. इससे यह संकेत मिल रहा है कि ब्याज दरों का चक्र अब नीचे की ओर है. देश के प्रमुख बैंक जैसे एसबीआई (SBI), एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank), आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank), और कोटक महिंद्रा बैंक (Kotak Mahindra Bank) ने हाल ही में नई दरें लागू कर दी हैं. आइए जानते हैं किस बैंक में अब आपको कितना ब्याज मिल रहा है.

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने एफडी दरों में 75 बीपीएस तक की कटौती की

देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक एसबीआई ने विभिन्न अवधियों पर फिक्स्ड डिपॉजिट की ब्याज दरों में 75 बेसिस प्वाइंट्स (bps) तक की कटौती कर दी है. नई दरें 15 जून 2025 से लागू हो गई हैं. अब 7 दिन से लेकर 10 साल तक की एफडी पर आम नागरिकों को 3.50% से लेकर 6.50% तक ब्याज मिलेगा. वरिष्ठ नागरिकों (सीनियर सिटीजन्स) को कुछ विशेष अवधियों पर 50 बीपीएस अतिरिक्त ब्याज मिलता रहेगा. इसके अलावा, एसबीआई ने सेविंग अकाउंट की ब्याज दर भी 2.70% से घटाकर 2.50% कर दी है.

एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) की नई दरें

एचडीएफसी बैंक ने 3 करोड़ रुपये से कम की एफडी पर ब्याज दरों में कमी की है. अब इन एफडी पर ब्याज दर 3.00% से 7.00% के बीच होगी. सबसे अधिक 7.00% ब्याज दर 2 साल से कम और 3 साल से कम अवधि की एफडी पर मिल रही है. साथ ही बैंक ने सेविंग अकाउंट पर भी ब्याज दर 25 बीपीएस घटा दी है. अब 50 लाख रुपये से कम के बैलेंस पर 3.00% और 50 लाख रुपये या उससे अधिक के बैलेंस पर 3.50% ब्याज मिलेगा.

आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) ने भी घटाईं एफडी दरें

आईसीआईसीआई बैंक ने 12 जून 2025 से 3 करोड़ रुपये से कम की एफडी पर ब्याज दरों में बदलाव किया है. अब ब्याज दरें 3.00% से लेकर 7.20% के बीच हैं. सबसे ज्यादा 7.20% ब्याज 13 महीने से 2 साल तक की एफडी पर मिल रहा है.

अन्य अवधियों पर भी 5 से 25 बीपीएस तक की कटौती हुई है. खासकर अल्पकालिक डिपॉजिट (शॉर्ट टर्म डिपॉजिट) पर सबसे ज्यादा असर दिख रहा है.

कोटक महिंद्रा बैंक (Kotak Mahindra Bank) ने नई दरें लागू कीं

कोटक महिंद्रा बैंक ने 12 जून 2025 से एफडी दरों में बदलाव किया है. अब बैंक में 3 करोड़ रुपये से कम की एफडी पर ब्याज दरें 2.75% से लेकर 7.25% तक हैं. सबसे अधिक 7.25% ब्याज दर 390 दिनों की एफडी पर मिल रही है. अन्य अवधियों पर 5 से 15 बीपीएस की कटौती की गई है.

ब्याज दरों में कटौती का असर

आरबीआई द्वारा रेपो रेट में की गई कटौती का सीधा असर डिपॉजिट पर मिलने वाले रिटर्न पर दिखने लगा है. आमतौर पर बैंक नीति दर में बदलाव के अनुसार एफडी और सेविंग्स अकाउंट की दरें एडजस्ट करते हैं. आने वाले दिनों में और भी बैंक इस दिशा में कदम उठा सकते हैं. अगर निवेशक बेहतर रिटर्न पाना चाहते हैं तो जल्द ही लंबी अवधि की एफडी में निवेश करना या फिर वैकल्पिक फिक्स्ड इनकम विकल्पों (Alternative Fixed-Income Instruments) पर विचार करना एक अच्छा विकल्प हो सकता है.

Also Read: तेजी के साथ खुले भारतीय शेयर बाजार, लेकिन मिडिल ईस्ट में तनाव बढ़ने से निवेशकों में सतर्कता

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhishek pandey

अभिषेक पाण्डेय पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में डिजिटल जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं। वे बिजनेस और अर्थव्यवस्था से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, MSME, कृषि और इंडस्ट्री जैसे विषयों पर उनकी अच्छी पकड़ है। वे रिसर्च के साथ ऐसी खबरें और एक्सप्लेनर तैयार करते हैं, जिन्हें आम लोग भी आसानी से समझ सकें। इसके अलावा यूटिलिटी न्यूज और सक्सेस स्टोरीज लिखने में भी उनकी खास रुचि है।

पत्रकारिता अनुभव

अभिषेक ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से की है, जिसे पत्रकारिता की दुनिया में 'दादा माखनलाल की बगिया' भी कहा जाता है।

करियर की शुरुआत उन्होंने राजस्थान पत्रिका के साथ की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा। इसके बाद वे प्रभात खबर से जुड़े और पिछले तीन वर्षों से डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में काम कर रहे हैं।

इस दौरान उन्होंने बिजनेस, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, कृषि, MSME और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम विषयों पर रिपोर्टिंग और रिसर्च आधारित लेख लिखे हैं। इसके अलावा वे वीडियो स्क्रिप्टिंग, एक्सप्लेनर स्टोरी, डेटा स्टोरी और डिजिटल कंटेंट पर भी लगातार काम करते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि जटिल आर्थिक और वित्तीय विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाया जाए।

शिक्षा

अभिषेक पाण्डेय ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है। यहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, न्यूज़ राइटिंग, वीडियो प्रोडक्शन और मल्टीमीडिया जर्नलिज्म की बारीकियां सीखीं, जिनका इस्तेमाल वे आज अपनी पत्रकारिता में कर रहे हैं।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >