Financial Rules Change: एलपीजी से लेकर जीएसटी तक, मार्च में बदल गए कई नियम, सीधे आपकी जेब पर होगा असर

Financial Rules Change: मार्च के महीने में कई ऐसे बदलाव होने वाले हैं जो सीधे आपकी जेब पर असर डालेंगे. इसमें एलपीजी, जीएसटी और एटीएफ आदि से जुड़ी बातें शामिल हैं.

Financial Rules Change
मार्च का महीना इस वित्त वर्ष 2023-24 का आखिरी महीना है. इस महीने की शुरूआत में ही कई ऐसे बदलाव होने जा रहे हैं, जो आपकी जेब पर सीधा असर डालेंगे. ये बदलाव आज से लागू हो गए है.

Lpg cylinder price

बढ़ गए एलपीजी सिलेंडर के दाम
होली के पहले देश की तेल कंपनियों ने आमलोगों को बड़ा झटका दिया है. तेल कंपनियों ने 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडरों की कीमत में 25.50 रुपये तक का इजाफा कर दिया है. इससे आमलोगों पर अप्रत्यक्ष रुप से प्रभाव पड़ेगा.

महंगी हो सकती है हवाई सेवा
महीने के पहले दिन सरकारी तेल कंपनियों ने हवाई ईंधन की कीमतों में बढ़ोत्तरी की है. एटीएफ की कीमत में करीब 624 रुपये प्रति किलो लीटर की वृद्धि की गयी है. इससे होली के पहले विमान कंपनियों के द्वारा किराया बढ़ाये जाने की चर्चा तेज हो गयी है.

Gst rule

जीएसटी का नियम भी बदला
जीएसटी को लेकर भी इस महीने से बड़ा बदलाव देखने को मिलने वाला है. इसका असर, पांच करोड़ से ज्यादा टर्नओवर वाले बिजनेस संचालकों पर पड़ने वाला है. वो अब ई-चालान के ई-वे बिल जेनेरेट नहीं कर पाएंगे.

Fastag

One Vehicle, One FASTag
नेशनल हाइवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने मार्च के महीने में लोगों को थोड़ी राहत दी है. संस्थान ने One Vehicle, One FASTag की डेडलाइन को आगे बढ़ा दिया है. इसकी समय सीमा अब 31 मार्च 2024 कर दी गयी है.

Bank holiday

मार्च में 14 दिन बंद हैं बैंक
अगर आपको बैंक से संबंधित कोई काम करना है तो तुरंत निपटा लीजिये. इस महीने बैंक में छुट्टिों की बाढ़ आयी है. बैंक करीब 14 दिन बंद रहने वाले हैं. ऐसे में आरबीआई के द्वारा छुट्टियों की लिस्ट देख लें.

15 मार्च के बाद बंद हो सकता है पेटीएम
पेटीएम का अगर आप इस्तेमाल करते हैं तो इसके विकल्प की तलाश को जल्द खत्म करें. रिजर्व बैंक के आदेश के अनुसार, 15 मार्च के बाद पेटीएम बैंकिंग की सेवा बंद हो जाएगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >