फेमा उल्लंघन मामलाः ईडी ने Xiaomi इंडिया समेत तीन बैंकों को भेजा कारण बताओ नोटिस, जानिये वजह

फेमा उल्लंघन के मामले में शियोमी टेक्नोलॉजी इंडिया, उसके सीएफओ समीर राव, पूर्व एमडी मनु जैन और तीन बैंकों को ईडी ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है. प्रवर्तन निदेशालय ने 5,551 करोड़ रुपये के फेमा उल्लंघन मामले में यह नोटिस जारी किया है.

फेमा उल्लंघन के मामले में शियोमी टेक्नोलॉजी इंडिया, उसके सीएफओ समीर राव, पूर्व एमडी मनु जैन और तीन बैंकों को ईडी ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है. प्रवर्तन निदेशालय ने 5,551 करोड़ रुपये के फेमा उल्लंघन मामले में यह नोटिस जारी किया है. न्यायनिर्णयन प्राधिकरण ने कंपनी की ओर से 5551.27 करोड़ रुपये के अवैध प्रेषण को लेकर ईडी की ओर से दायर शिकायत के आधार पर Xiaomi इंडिया, उसके अधिकारियों और 3 बैंकों को फेमा के तहत कारण बताओ नोटिस जारी किया है.

इन बैंकों को ईडी ने जारी किया नोटिस

ईडी ने सिटी बैंक (CITI Bank), एचएसबीसी बैंक (HSBC Bank) और Deutsche Bank को नोटिस जारी किया है. ईडी ने बताया कि फॉरेन एक्सचेंज मैनेजमेंट एक्ट के तहत नोटिस जारी किया गया है.

5551.27 करोड़ रुपये जब्त

एजेंसी ने एक बयान में कहा कि फॉरेन एक्सचेंज मैनेजमेंट एक्ट के तहत न्यायिक प्राधिकरण ने शाओमी इंडिया समेत तीन बैंकों को नोटिस जारी किया है. वहीं, संघीय जांच एजेंसी ने 5551.27 रुपये जब्त भी किए थे. वहीं प्राधिकरण ने जब्ती की पुष्टि करते हुए कहा कि शाओमी इंडिया ने अनधिकृत तरीके से 5551.27 करोड़ रुपये भारत से बाहर ट्रांसफर किए गए हैं.

Also Read: बालासोर ट्रेन हादसे से दशहत में बच्चे: ढहाया जा रहा स्कूल, रखे गये थे यात्रियों के शव

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >