3 साल की FD पर कहां मिलेगा सबसे ज्यादा ब्याज? जानें बैंकों की टॉप रेट्स

FD Rates: फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) सुरक्षित निवेश का भरोसेमंद विकल्प है. इंडसइंड बैंक 3 साल की FD पर 6.65% की सबसे ऊंची दर दे रहा है. वहीं ICICI और Axis 6.6%, SBI 6.3% और PNB-केनरा 6.25% ब्याज दे रहे हैं. सही तुलना से बेहतर रिटर्न मिल सकता है.

FD Rates: फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) भारतीय निवेशकों की सबसे भरोसेमंद पसंदों में से एक मानी जाती है. इसकी सबसे बड़ी खासियत है, पक्का रिटर्न और न्यूनतम जोखिम. शेयर मार्केट जैसे अस्थिर विकल्पों की तुलना में, एफडी स्थिर और सुरक्षित माने जाते हैं. लेकिन, अलग-अलग बैंकों में ब्याज दरों में फर्क होता है. इसलिए यदि आप 3 साल की अवधि के लिए FD करना चाहते हैं, तो यह जरूरी है कि पहले बैंकों की तुलना कर लें.

बैंक का नामप्रकारब्याज दर1 लाख का रिटर्न (3 साल बाद)
इंडसइंड बैंक (IndusInd Bank)निजी6.65%₹1,19,950
आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank)निजी6.6%₹1,19,800
एक्सिस बैंक (Axis Bank)निजी6.6%₹1,19,800
एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank)निजी6.4%₹1,19,200
कोटक महिंद्रा बैंक (Kotak Mahindra Bank)निजी6.4%₹1,19,200
बैंक ऑफ बड़ौदा (BoB)सरकारी6.4%₹1,19,200
यूनियन बैंक ऑफ इंडियासरकारी6.4%₹1,19,200
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI)सरकारी6.3%₹1,18,900
केनरा बैंकसरकारी6.25%₹1,18,750
पंजाब नेशनल बैंक (PNB)सरकारी6.25%₹1,18,750

जमा राशि पर गारंटी

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की सहायक संस्था डिपॉजिट इंश्योरेंस एंड क्रेडिट गारंटी कॉरपोरेशन (DICGC), निवेशकों को सुरक्षा देती है. इसके तहत किसी भी बैंक में जमा राशि पर ₹5 लाख तक की गारंटी होती है. यानी बैंक के डिफॉल्ट करने पर भी आपकी राशि इस सीमा तक सुरक्षित रहती है.

निवेशकों के लिए टिप्स

  • उच्च ब्याज चाहने वाले निवेशक: इंडसइंड बैंक, आईसीआईसीआई और एक्सिस बैंक जैसे निजी बैंक चुनें.
  • सुरक्षा और सरकारी भरोसा चाहने वाले: SBI, BoB या PNB का विकल्प चुन सकते हैं.
  • वरिष्ठ नागरिक (Senior Citizens) को इन दरों से अतिरिक्त ब्याज (0.25%–0.5%) मिलता है, जिससे उनका रिटर्न और अधिक हो जाता है.

Also Read:  शेयर बाजार में 5 दिन रही जोरदार गिरावट, जानें 29 अक्टूबर से कैसी रहेगी चाल?

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhishek pandey

अभिषेक पाण्डेय पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में डिजिटल जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं। वे बिजनेस और अर्थव्यवस्था से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, MSME, कृषि और इंडस्ट्री जैसे विषयों पर उनकी अच्छी पकड़ है। वे रिसर्च के साथ ऐसी खबरें और एक्सप्लेनर तैयार करते हैं, जिन्हें आम लोग भी आसानी से समझ सकें। इसके अलावा यूटिलिटी न्यूज और सक्सेस स्टोरीज लिखने में भी उनकी खास रुचि है।

पत्रकारिता अनुभव

अभिषेक ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से की है, जिसे पत्रकारिता की दुनिया में 'दादा माखनलाल की बगिया' भी कहा जाता है।

करियर की शुरुआत उन्होंने राजस्थान पत्रिका के साथ की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा। इसके बाद वे प्रभात खबर से जुड़े और पिछले तीन वर्षों से डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में काम कर रहे हैं।

इस दौरान उन्होंने बिजनेस, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, कृषि, MSME और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम विषयों पर रिपोर्टिंग और रिसर्च आधारित लेख लिखे हैं। इसके अलावा वे वीडियो स्क्रिप्टिंग, एक्सप्लेनर स्टोरी, डेटा स्टोरी और डिजिटल कंटेंट पर भी लगातार काम करते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि जटिल आर्थिक और वित्तीय विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाया जाए।

शिक्षा

अभिषेक पाण्डेय ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है। यहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, न्यूज़ राइटिंग, वीडियो प्रोडक्शन और मल्टीमीडिया जर्नलिज्म की बारीकियां सीखीं, जिनका इस्तेमाल वे आज अपनी पत्रकारिता में कर रहे हैं।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >