Fact Check: आप जीत चुके हैं करोड़ों की लॉटरी! क्या आपके पास भी आया है ऐसा कॉल, तो पढ‍़ें ये खबर

Fact Check: इसको लेकर पीआईबी ने अपने ट्विटर पर लिखा है कि क्या आपको भी लॉटरी संबंधित संदिग्ध मैसेज, ईमेल या कॉल प्राप्त हो रहे हैं? ऐसे फर्जी लॉटरी संबधित संदेशों, कॉल और ईमेल के प्रति सावधान रहें…

PIB Fact Check: क्या आपको भी लॉटरी से संबंधित मैसेज मोबइल पर मिलते हैं ? यदि इसका जवाब हां… है तो आगे की खबर आपके काम की है. आपको सावधान रहने की जरूरत है. दरअसल भारत सरकार के नाम पर ये फर्जी लॉटरी स्कैम चलाये जा रहे हैं जिसको लेकर PIB Fact Check ने आगाह किया है.

इन दिनों लॉटरी को लेकर कई तरह के मैसेज लोगों को मोबाइल मिलते हैं, जिसमें लिखा होता है कि आप लाखों रुपये जीत सकते हैं. यही नहीं सोशल मीडिया (Social Media) पर कई तरह के मैसेज आपको वायरल नजर आते होंगे. यदि आपने भी इस तरह का लॉटरी जीतने का कोई भी मैसेज देखा है तो सावधान हो जाएं. या फिर आपके मेल या मैसेज में कोई भी लिंक आता है तो उस पर क्लिक करने की भूल ना करें.

PIB ने किया ट्वीट

इसको लेकर पीआईबी ने अपने ट्विटर पर लिखा है कि क्या आपको भी लॉटरी संबंधित संदिग्ध मैसेज, ईमेल या कॉल प्राप्त हो रहे हैं? ऐसे फर्जी लॉटरी संबधित संदेशों, कॉल और ईमेल के प्रति सावधान रहें…ये ठगों द्वारा आर्थिक धोखाधड़ी के प्रयास होते हैं. PIBFacTree देखें और खुद को ठगी का शिकार होने से बचाएं.

Also Read: क्या कोरोना वैक्सीन लेने से शरीर चुंबक में बदल जाता है, पीआईबी ने कहा सवाल ही नहीं उठता, टीका पूरी तरह सुरक्षित

पीआईबी ने लिखा है कि लॉटरी घोटाले से सावधान! भारत सरकार के नाम से कई लॉटरी स्कैम चलाए जा रहे हैं. धोखेबाजों के द्वारा ऐसे किसी लॉटरी जीतने का फोन कॉल/ मेल या मैसेज आए तो तुरंत सतर्क हो जाएं…अपनी निजी जानकारी या बैंक डिटेल शेय ना करें…स्पैम या अनचाहे मैसेज और मेल को डिलीट कर दें…


कोई भी करा सकता है फैक्ट चेक

यदि आपके पास में भी कोई इस तरह का मैसेज आता है और आप इसकी सच्चाई के बारे में पता लगाना चाहते हैं तो इस तरीका आसान है. आप पीआईबी के जरिए फैक्ट चेक करा सकते हैं. इसके लिए आपको ऑफिशियल लिंक https://factcheck.pib.gov.in/ पर विजिट करने की जरूरत है. इसके अलावा आप वॉट्सऐप नंबर +918799711259 या ईमेलः pibfactcheck@gmail.com पर भी वीडियो भेज सकते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >