Fact Check: क्या 24 घंटे के लिए बंद हो जाएंगे सभी सिम कार्ड, जानें क्या है सच

DLS News नामक You Tube चैनल के एक थंबनेल में दावा किया गया है कि केंद्र सरकार के नये नियम के अनुसार 24 घंटे के लिए सभी सिम कार्ड बंद रहेंगे. मैसेज में टेलीकॉम कंपनियों के नाम की भी चर्चा की गयी है.

सोशल मीडिया के दौर में रोजाना कई खबरें हमारे सामने से होकर गुजरती हैं. जिसमें कई खबरें अच्छी भी होती हैं, तो कई खबरें भ्रामक होती हैं. इसी तरह एक खबर इस समय सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रही है. जिसमें दावा किया जा रहा है कि 24 घंटे में सभी सिम कार्ड बंद हो जाएंगे. तो आइये हम यहां इस दावे की पड़ताल करते हैं. दावे में कितनी सच्चाई है.

क्या किया जा रहा है दावा

दरअसल DLS News नामक You Tube चैनल के एक थंबनेल में दावा किया गया है कि केंद्र सरकार के नये नियम के अनुसार 24 घंटे के लिए सभी सिम कार्ड बंद रहेंगे. मैसेज में टेलीकॉम कंपनियों के नाम की भी चर्चा की गयी है. मैसेज में साफ देखा जा सकता है कि उसमें एयरटेल, jio और vi के बारे में लिखा गया है कि इन कंपनियों के सिम कार्ड 24 घंटे के लिए बंद रहेंगे.

Also Read: Fact Check: टोल प्लाजा पर पत्रकारों को मिलेगी छूट? दिखाना होगा आईडी कार्ड, जानें वायरल मैसेज का सच

पीआईबी ने की वायरल मैसेज की पड़ताल

पीआईबी फैक्ट चेक की टीम ने सिम कार्ड बंद होने को लेकर वायरल खबर की पड़ताल की. पीआईबी ने वायरल मैसेज की तस्वीर अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल में शेयर भी किया. इसके साथ यह भी बताया कि सोशल मीडिया में जो सिम कार्ड बंद होने को लेकर दावा किया जा रहा है, वह पूरी तरह से भ्रामक और फर्जी है. पीआईबी ने लोगों को जानकारी भी दी और बताया, केवल सिम स्वाप/रिप्लेस करने के लिए जारी किए गए नए सिम कार्ड की SMS सेवा शुरु के 24 घंटे बंद रहती है.

वायरल मैसेज से रहें सावधान

सोशल मीडिया और डिजिटल के दौर में रोजाना लोग ऑनलाइन ठगी के शिकार हो रहे हैं. साइबर अपराधी सोशल मीडिया के जरिये लोगों को आसानी से अपनी जाल में फंसा लेते हैं. इसलिए हमेशा यह सलाह दी जाती है कि किसी के साथ भी अपनी निजी जानकारी शेयर न करें. खासकर बैंक से जुड़ी जानकारी तो किसी भी हाल में दूसरों के साथ शेयर नहीं करना चाहिए. बैंक अधिकारी कभी भी अपने ग्राहक से फोन कर जानकारी नहीं लेते और न ही कभी ओटीपी मांगते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >