Fact Check: 6 से 10 रुपये तक कम हो सकते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम? केंद्र सरकार ने बताया क्या है सच

पुरी ने मीडिया में चल रही खबरों का खंडन करते हुए कहा, सरकार की बड़ी प्राथमिकता ईंधन की उपलब्धता को बनाए रखने की है. उन्होंने कहा, दक्षिण एशियाई देशों में पेट्रोल और डीजल की कीमतें लगभग 40-80% बढ़ीं. अगर आप पश्चिमी औद्योगिक दुनिया को देखें, तो वहां कीमतें बढ़ी हैं. लेकिन यहां कीमतें कम हो गई हैं. =

नये साल में पेट्रोल-डीजल की कीमत में 6 से 10 रुपये की कटौती की खबर तेजर से मीडिया में आई थी. जिसके बाद महंगाई से परेशान लोगों में थोड़ी राहत की उम्मीद जगी थी. लेकिन सरकार की ओर से जो अपडेट आया है, उससे आपको तगड़ा झटका लग सकता है. केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कीमत में कटौती की खबर को सिरे से खारिज कर दिया है.

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने पेट्रोल-डीजल की कीमत में कटौती को लेकर दिया बड़ा बयान

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने पेट्रोल-डीजल की कीमत में कटौती की खबर को सिरे से खारिज कर दिया. उन्होंने कहा, कीमत में कमी को कोई प्रस्ताव नहीं है. पुरी ने मीडिया में चल रही खबरों का खंडन करते हुए कहा, सरकार की बड़ी प्राथमिकता ईंधन की उपलब्धता को बनाए रखने की है. उन्होंने कहा, दक्षिण एशियाई देशों में पेट्रोल और डीजल की कीमतें लगभग 40-80% बढ़ीं. अगर आप पश्चिमी औद्योगिक दुनिया को देखें, तो वहां कीमतें बढ़ी हैं. लेकिन यहां कीमतें कम हो गई हैं. हम दूरदर्शी और दूरदर्शी नेतृत्व के कारण ऐसा करने में सक्षम हैं. केंद्रीय उत्पाद शुल्क में कटौती दो मौकों पर की गई, नवंबर 2021 और मई 2022 में.

पेट्रोल कीमत पुरी वैश्विक तेल बाजार में बेहद अशांत स्थिति, स्थिर होने पर होगी कटौती

पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने अंतरराष्ट्रीय तेल कीमतों में आई नरमी के बीच पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कटौती की संभावना पर बुधवार को कहा कि वैश्विक बाजार इस समय ‘बेहद अशांत’ है और किसी भी कटौती से पहले इसे स्थिर होना होगा.

Also Read: डीजल ना पेट्रोल… गाय के गोबर से चलती है Maruti Suzuki की ये पॉपुलर कार!

पिछले 21 महीनों से पेट्रोल और डीजल की खुदरा कीमतों में कोई बदलाव नहीं

सार्वजनिक क्षेत्र की तीनों तेल विपणन कंपनियों ने पिछले 21 महीनों से पेट्रोल और डीजल की खुदरा कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है. इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल), भारत पेट्रोलियम कॉरपारेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) का लगभग 90 प्रतिशत घरेलू पेट्रोलियम बाजार पर नियंत्रण है.

पुरी ने तेल कंपनियों के साथ चर्चा की खबर को भी किया खारिज

पुरी ने खुदरा कीमतों में कटौती को लेकर तेल कंपनियों के साथ किसी तरह की बातचीत के बारे में पूछे जाने पर कहा, ऐसे किसी भी मुद्दे पर तेल विपणन कंपनियों के साथ कोई चर्चा नहीं हुई है. उन्होंने कहा कि तेल कंपनियां ईंधन मूल्य निर्धारण के बारे में अपना फैसला खुद करती हैं. इसके साथ ही पेट्रोलियम मंत्री ने रूस-यूक्रेन युद्ध और इजराइल-हमास संघर्ष का जिक्र करते हुए कहा, हम इस समय अत्यधिक अशांत स्थिति में हैं. वैश्विक मानचित्र पर दो क्षेत्र हैं जो संघर्ष की स्थिति में हैं.

अंतर्राष्ट्रीय तेल की कीमतों में उछाल आया

पुरी ने कहा कि वैश्विक समुद्री परिवहन का 12 प्रतिशत, तेल का 18 प्रतिशत और एलएनजी व्यापार का चार-आठ प्रतिशत लाल सागर एवं स्वेज नहर के जरिये संचालित होता है. लाल सागर में जहाजों पर हमले के बाद अंतर्राष्ट्रीय तेल की कीमतों में उछाल आया था लेकिन बाद में दरें कम हो गई हैं. पुरी ने कहा, इस अत्यधिक अस्थिर स्थिति में हमारा प्राथमिक दायित्व तेल की उपलब्धता और किफायत को सुनिश्चित करना है. हम इस स्थिति को बहुत सावधानी से देख रहे है.

पेट्रोल और डीजल की कीमतें अप्रैल, 2022 से स्थिर

पेट्रोल और डीजल की कीमतें अप्रैल, 2022 से ही स्थिर बनी हुई है. राष्ट्रीय राजधानी में पेट्रोल की कीमत 96.72 रुपये प्रति लीटर है और डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >