Fact Check: मोदी सरकार बेरोजगार युवाओं को हर महीने देगी 6000 रुपये का भत्ता, जानें क्या है सच

वायरल मैसेज में दावा किया जा रहा है कि केंद्र सरकार ने नया फैसला लिया है, अब बेरोजगार युवाओं को 6000 रुपये हर महीने जीवन यापन के लिए दिए जायेंगे. मैसेज में यह भी दावा किया जा रहा है कि प्रधानमंत्री बेरोजगार भत्ता योजना के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए हैं.

देश में बेरोजगार एक बड़ी समस्या बन गयी हैं. विपक्षी दल के नेताओं के साथ सरकार को घेरने के लिए यह प्रमुख मुद्दा रहा है. सरकार की ओर से युवाओं को रोजगार देने की बड़ी चुनौती भी रही है. केंद्र सरकार की ओर से कई योजनाएं भी आज चलायी जा रही हैं, युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए. सोशल मीडिया पर वैसे ही एक योजना की खबर तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार देशभर के युवाओं को बेरोजगारी भत्ता के तौर पर 6000 रुपये हर महीने देगी. आइये इस वायरल मैसेज की बड़ताल करें. आखिर इस मैसेज में कितनी सच्चाई है.

वायरल मैसेज में क्या किया जा रहा दावा

वायरल मैसेज में दावा किया जा रहा है कि केंद्र सरकार ने नया फैसला लिया है, अब बेरोजगार युवाओं को 6000 रुपये हर महीने जीवन यापन के लिए दिए जायेंगे. मैसेज में यह भी दावा किया जा रहा है कि प्रधानमंत्री बेरोजगार भत्ता योजना के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए हैं. इस योजना के तहत युवाओं को 6000 रुपये हर महीने दिये जायेंगे. मैसेज के साथ रजिस्ट्रेशन के लिए एक लिंक भी दिया गया है. जिसपर अपने मोबाइल से ही रजिस्ट्रेशन करने की सलाह दी जा रही है.

क्या है वायरल मैसेज का सच

बेरोजगारी भत्ता को लेकर खबर वायरल होने के बाद पीआईबी फैक्ट चेक की टीम ने इसकी जांच की. जांच में पाया गया कि वायरल मैसेज पूरी तरह से फर्जी है. पीआईबी फैक्ट चेक ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से वायाल मैसेज को शेयर किया और बताया, यह मैसेज फर्जी है. भारत सरकार ऐसी कोई योजना नहीं चला रही है. पीआईबी की टीम ने लोगों को इस मैसेज को फॉरवर्ड नहीं करने की सलाह दी है.

Also Read: Fact Check: पेट्रोल-डीजल पर मिलेगी पूरे 6000 रुपये की सब्सिडी? जानें वायरल मैसेज का सच

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >