Mark Zuckerberg ने सालभर में गंवाए 90 हजार करोड़ रुपये, अब इतनी रह गई नेटवर्थ

शेयरों में गिरावट से कंपनी के सीईओ मार्क जकरबर्ग की नेटवर्थ में भी 11 अरब डॉलर यानी लगभग 90, 989 करोड़ रुपये की गिरावट दर्ज की गई है. इस साल उनकी नेटवर्थ में लगभग 88 अरब डॉलर की गिरावट आयी है. यह रिलायंस इंडस्ट्रीज के मुकेश अंबानी की नेटवर्थ से भी अधिक है.

Mark Zuckerberg Meta Lose Trillions: फेसबुक (Facebook) के स्वामित्व वाली कंपनी मेटा प्लैटफॉर्म्स (Meta Platforms) का कारोबार पिछले कुछ दिनों से ठीक नहीं चल रहा है. कंपनी का कहना है कि उसका डिजिटल ऐड बिजनेस कमजोर हो गया है और इसका असर आनेवाले दिनों में सेल्स पर भी पड़ेगा. शेयरों में गिरावट से कंपनी के सीईओ मार्क जकरबर्ग (Mark Zuckerberg) की नेटवर्थ में भी 11 अरब डॉलर यानी लगभग 90, 989 करोड़ रुपये की गिरावट दर्ज की गई है. इस साल उनकी नेटवर्थ में लगभग 88 अरब डॉलर की गिरावट आयी है. यह रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) के मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) की नेटवर्थ से भी अधिक है. ब्लूमबर्ग बिलियनेयर इंडेक्स के अनुसार, अंबानी की नेटवर्थ 87 अरब डॉलर है.

आगे की स्थिति भी अच्छी नहीं

फेसबुक के रेवेन्यू में लगातार तीसरी तिमाही में गिरावट आयी है. कंपनी की मेटावर्स लिंक्ड यूनिट को भी अरबों डॉलर का नुकसान झेलना पड़ा है. इस साल इसमें 9 अरब डॉलर का घाटा हुआ है. वहीं, 2021 से इसमें 20 अरब डॉलर का नुकसान हुआ है. चौथी तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू 32 अरब रहने का अनुमान है, जो उम्मीदों से कम है. पिछले कुछ दिनों में मेटा की मार्केट वैल्यू में 80 अरब डॉलर की गिरावट दर्ज की गई है.

Also Read: Meta के शेयरों में बड़ी गिरावट, टॉप 20 मूल्यवान कंपनियों से बाहर हुई मार्क जुकरबर्ग की कंपनी
जुकरबर्ग की नेटवर्थ में बड़ी गिरावट

एक साल में मेटा के शेयरों में 67 प्रतिशत गिरावट आयी है. इस दौरान कंपनी का मार्केट कैप करीब 700 अरब डॉलर गिर चुका है. पिछले साल सितंबर में कंपनी का मार्केट कैप एक ट्रिलियन डॉलर था, जो अब 270 अरब डॉलर रह गया है. इससे जुकरबर्ग की नेटवर्थ में भी काफी गिरावट आयी है. कभी दुनिया के तीसरे बड़े रईस रहे जुकरबर्ग अब 28वें नंबर पर चले गए हैं. यही नहीं, मेटा भी अमेरिका की टॉप 20 कंपनियों की लिस्ट से बाहर हो गई है.

Also Read: FaceBook पर अचानक कम हो गए फॉलोअर्स? अकेले आप ही नहीं, मार्क जुकरबर्ग भी हैं इससे परेशान

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >