EPFO Update: अब 7 दिन का इंतजार नहीं, एटीएम से तुरंत निकालें PF की राशि

EPFO Update: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) जल्द ही अपने सदस्यों को एटीएम के माध्यम से भविष्य निधि निकालने की सुविधा प्रदान करेगा.

EPFO Update: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) जल्द ही अपने सदस्यों को एटीएम के माध्यम से भविष्य निधि निकालने की सुविधा प्रदान करेगा. एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार वर्तमान में ईपीएफओ के सदस्यों को दावों के ऑनलाइन निपटान के लिए 7-10 दिन का इंतजार करना पड़ता है. दावा स्वीकृत होने के बाद राशि लाभार्थियों के बैंक खातों में स्थानांतरित की जाती है. लेकिन अब इस प्रक्रिया को और सरल बनाने की तैयारी हो रही है.

इस नई योजना के तहत  ईपीएफ��� सदस्यों को एक विशेष कार्ड जारी किया जाएगा जिससे वे एटीएम से सीधे अपनी राशि निकाल सकेंगे. केंद्रीय श्रम सचिव सुमिता डावरा ने बताया कि ईपीएफओ अपने 7 करोड़ से अधिक सदस्यों को बैंकिंग जैसी सेवाएं उपलब्ध कराने पर काम कर रहा है.

डावरा ने कहा कि इस नई प्रणाली के तहत लाभार्थी या दावा करने वाला व्यक्ति एटीएम का उपयोग कर सीधे अपनी राशि प्राप्त कर सकेगा. ईपीएफओ के तहत ईपीएफ, पेंशन, और समूह बीमा योजनाओं का लाभ लगभग 7 करोड़ सदस्य ले रहे हैं.

Also Read: UAN Activation Deadline: आधी रात बाद बंद होगा UAN,आज ही कर लें EPF का ये काम

ईपीएफओ की कर्मचारी जमा लिंक्ड बीमा (EDLI) योजना के तहत मृतक सदस्यों के उत्तराधिकारियों को अधिकतम ₹7 लाख तक का बीमा लाभ मिलता है. इस नई सुविधा के जरिए उत्तराधिकारी भी एटीएम का उपयोग कर अपनी राशि निकाल सकेंगे.

हालांकि फिलहाल ईपीएफओ का ध्यान इस नई प्रणाली के लिए जरूरी ढांचागत व्यवस्था को तैयार करने पर केंद्रित है. डावरा ने कहा, “हम जनवरी से हार्डवेयर अपग्रेडेशन के माध्यम से और बेहतर सुधार देखने की उम्मीद कर रहे हैं. हमारा उद्देश्य ईपीएफओ की प्रणालियों को भारत की मौजूदा आधुनिक बैंकिंग प्रणालियों के बराबर लाना है. इस प्रक्रिया का मकसद पारदर्शिता बढ़ाना और दावों की प्रक्रिया को अधिक आसान बनाना है.”

Also Read: D Gukesh Net Worth: 18 साल की उम्र में करोड़ों के मालिक बने शतरंज के नए बादशाह

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhishek pandey

अभिषेक पाण्डेय पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में डिजिटल जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं। वे बिजनेस और अर्थव्यवस्था से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, MSME, कृषि और इंडस्ट्री जैसे विषयों पर उनकी अच्छी पकड़ है। वे रिसर्च के साथ ऐसी खबरें और एक्सप्लेनर तैयार करते हैं, जिन्हें आम लोग भी आसानी से समझ सकें। इसके अलावा यूटिलिटी न्यूज और सक्सेस स्टोरीज लिखने में भी उनकी खास रुचि है।

पत्रकारिता अनुभव

अभिषेक ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से की है, जिसे पत्रकारिता की दुनिया में 'दादा माखनलाल की बगिया' भी कहा जाता है।

करियर की शुरुआत उन्होंने राजस्थान पत्रिका के साथ की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा। इसके बाद वे प्रभात खबर से जुड़े और पिछले तीन वर्षों से डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में काम कर रहे हैं।

इस दौरान उन्होंने बिजनेस, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, कृषि, MSME और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम विषयों पर रिपोर्टिंग और रिसर्च आधारित लेख लिखे हैं। इसके अलावा वे वीडियो स्क्रिप्टिंग, एक्सप्लेनर स्टोरी, डेटा स्टोरी और डिजिटल कंटेंट पर भी लगातार काम करते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि जटिल आर्थिक और वित्तीय विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाया जाए।

शिक्षा

अभिषेक पाण्डेय ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है। यहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, न्यूज़ राइटिंग, वीडियो प्रोडक्शन और मल्टीमीडिया जर्नलिज्म की बारीकियां सीखीं, जिनका इस्तेमाल वे आज अपनी पत्रकारिता में कर रहे हैं।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >