आपका पेंशन क्लेम पास हुआ या अभी भी है अटका? EPFO ने 1.49 लाख से ज्यादा PPO किए जारी, ऐसे करें चेक

ज्यादा पेंशन के लिए किए गए क्लेम में EPFO ने 1.49 लाख से ज्यादा PPO जारी किए हैं. जानें UMANG, पोर्टल, SMS और मिस्ड कॉल से स्टेटस कैसे चेक करें.

रिटायरमेंट के बाद ज्यादा पेंशन की उम्मीद कर रहे EPFO सदस्यों के लिए अहम अपडेट है. कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने सुप्रीम कोर्ट के नवंबर 2022 के आदेश के बाद ज्यादा पेंशन के लिए किए गए दावों में 1.49 लाख से ज्यादा Pension Payment Orders (PPOs) जारी किए हैं. यानी जिन लोगों ने ज्यादा योगदान के आधार पर ज्यादा पेंशन का ऑप्शन चुना था, उनके क्लेम पर प्रक्रिया आगे बढ़ रही है.

लोकसभा में 10 अगस्त को दिए लिखित जवाब में श्रम एवं रोजगार राज्य मंत्री शोभा करंदलाजे ने बताया कि ज्यादा पेंशन के लिए कुल 15,24,365 क्लेम मिले थे. इनमें से 5 अगस्त 2026 तक 11,595 क्लेम पेंडिंग थे.

31 मार्च 2026 तक Employees' Pension Scheme (EPS) के तहत 85 लाख पेंशनर्स थे. इस दौरान पेंशन के रूप में ₹15,819.28 करोड़ का भुगतान किया गया.

ज्यादा पेंशन का क्लेम किया है तो स्टेटस कैसे देखें?

अगर आपने ज्यादा पेंशन के लिए आवेदन किया है और जानना चाहते हैं कि आपका क्लेम कहां तक पहुंचा है, तो EPFO कई तरीके देता है. आप UMANG ऐप, EPFO के आधिकारिक पोर्टल, SMS या मिस्ड कॉल के जरिए जानकारी ले सकते हैं.

UMANG ऐप से ऐसे चेक करें

  1. Google Play Store या Apple App Store से UMANG ऐप डाउनलोड करें.
  2. Aadhaar से लिंक मोबाइल नंबर से रजिस्ट्रेशन करें और 4 अंकों का M-PIN सेट करें.
  3. लॉगिन करने के बाद “All Services” में EPFO खोजें.
  4. “Employee Centric Services” या Pensioner Services पर जाएं.
  5. “Track Claim” चुनें, अपना 12 अंकों का UAN डालें और OTP के लिए Get OTP पर क्लिक करें.
  6. रजिस्टर्ड मोबाइल पर आए OTP को दर्ज कर Login/Submit करें.
  7. स्क्रीन पर PPO स्टेटस, Tracking ID और प्रोसेसिंग से जुड़ी जानकारी दिखाई देगी.

EPFO पोर्टल से पेंशन स्टेटस कैसे देखें?

EPFO के Member Passbook & Pensioner Portal पर जाकर भी पेंशन की जानकारी चेक की जा सकती है.

  • सबसे पहले unifiedportal-mem.epfindia.gov.in/memberinterface पर जाएं.
  • “Know Your PPO No.” विकल्प से बैंक अकाउंट या Member ID की मदद से अपना 12 अंकों का PPO नंबर खोजें.
  • इसके बाद “Online Services” में जाकर “Know Your Pension Status” चुनें.
  • इसके बाद नए पोर्टल पर पेंशन की क्रेडिट तारीख और रकम की जानकारी देख सकते हैं.

SMS या मिस्ड कॉल से भी मिलेगा अपडेट?

हां, रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से SMS भेजकर भी EPFO क्लेम की जानकारी ली जा सकती है. इसके लिए 7738299899 पर इस फॉर्मेट में SMS भेजें:

EPFOHO UAN ENG

यहां ENG की जगह HIN, PAN, GUJ, MAR, KAN, TEL, TAM, MAL या BEN का इस्तेमाल करके भाषा चुनी जा सकती है.

मिस्ड कॉल के लिए रजिस्टर्ड नंबर से 9966044425 पर कॉल करें. इसके अलावा EPFO के टोल-फ्री नंबर 1800 118 005 या 1800 114 470 पर संपर्क कर PPO से जुड़ी जानकारी ली जा सकती है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By सौम्या शाहदेव

सौम्या शाहदेव प्रभात खबर डिजिटल में बिजनेस कंटेंट राइटर हैं. वह शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, टैक्स, सरकारी योजनाओं, बैंकिंग और रोजमर्रा की आर्थिक खबरों को सरल और सटीक भाषा में पाठकों तक पहुंचाती हैं. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो सीधे आम लोगों की जिंदगी और जेब पर असर डालती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >