EPFO Interest Credit: खबर है कि Employees' Provident Fund Organisation (EPFO) वित्त वर्ष 2025-26 का ब्याज 15 जुलाई से खातों में जमा करना शुरू कर सकता है. सबसे अच्छी बात यह है कि इस बार ब्याज पहले की तुलना में काफी जल्दी आने की उम्मीद है.
करीब 34 करोड़ EPF खातों में 1.44 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा की ब्याज राशि ट्रांसफर की जाएगी. यह काम EPFO के नए Centralised IT System के जरिए किया जाएगा, जिससे पूरी प्रक्रिया पहले से ज्यादा तेज हो गई है.
इस बार ब्याज जल्दी क्यों मिल सकता है?
अब तक आमतौर पर EPF का ब्याज अक्टूबर या नवंबर में खातों में पहुंचता था. लेकिन इस बार नया आईटी सिस्टम लागू होने के कारण ब्याज 15 जुलाई के आसपास से ही क्रेडिट होना शुरू हो सकता है. हालांकि, ब्याज तभी जमा किया जाता है जब सरकार ब्याज दर को मंजूरी दे देती है. मंजूरी मिलने के बाद EPFO सभी खातों में ब्याज जोड़ता है.
ब्याज दर कितनी है?
वित्त वर्ष 2025-26 के लिए EPFO ने 8.25% ब्याज दर बरकरार रखी है. लगातार तीसरे साल यही ब्याज दर लागू रहेगी. ध्यान देने वाली बात यह है कि EPFO ब्याज की गणना आपके खाते के हर महीने के रनिंग बैलेंस के आधार पर करता है, लेकिन पूरी ब्याज राशि साल में केवल एक बार खाते में जमा होती है.
आपके PF पर कितना मिलेगा ब्याज?
अगर आपके PF खाते में अच्छी-खासी रकम जमा है, तो इस बार मिलने वाला ब्याज भी उतना ही ज्यादा होगा.
| PF में जमा राशि | 8.25% ब्याज | ब्याज के बाद कुल बैलेंस |
| ₹5,00,000 | ₹41,250 | ₹5,41,250 |
| ₹10,00,000 | ₹82,500 | ₹10,82,500 |
| ₹15,00,000 | ₹1,23,750 | ₹16,23,750 |
PF निकालना अब पहले से आसान कैसे हुआ?
EPFO ने सिर्फ ब्याज को लेकर ही नहीं, बल्कि PF निकासी (Partial Withdrawal) की प्रक्रिया भी आसान कर दी है. पहले आंशिक निकासी के लिए आवेदन करते समय 13 अलग-अलग कैटेगरी में से कारण चुनना पड़ता था. अब इन्हें घटाकर सिर्फ 3 बड़ी कैटेगरी में शामिल कर दिया गया है.
- जरूरी जरूरतें – जैसे इलाज, बच्चों की पढ़ाई और शादी का खर्च
- हाउसिंग से जुड़ी जरूरतें
- विशेष परिस्थितियां
इस बदलाव से आवेदन करना आसान होगा और प्रक्रिया भी पहले से सरल बनेगी.
घर बैठे ऐसे चेक करें अपना EPF बैलेंस
अगर आप जानना चाहते हैं कि आपके खाते में ब्याज आया है या नहीं, तो ये आसान स्टेप्स फॉलो करें.
EPF बैलेंस चेक करने का तरीका
- EPFO Member Passbook Portal पर जाएं.
- अपना UAN, पासवर्ड और कैप्चा भरकर लॉगिन करें.
- आधार से जुड़े मोबाइल नंबर पर आए OTP से वेरिफिकेशन करें.
- इसके बाद "View Passbook" पर क्लिक करें.
- यहां आपको अपना लेटेस्ट EPF बैलेंस और ब्याज की जानकारी दिखाई दे जाएगी.
ये भी पढ़ें: अब टैक्स रिफंड के लिए महीनों का इंतजार नहीं! 7-10 दिन में खाते में आ सकता है पैसा, जानिए कैसे
