1 अप्रैल से बदलेंगे अंडा बिक्री के नियम, यूपी में हर अंडे पर एक्सपायरी डेट अनिवार्य

Egg Expiry Date: यह नियम लोगों की सेहत को ध्यान में रखते हुए लागू किया गया है, क्योंकि लगभग 30 डिग्री तापमान पर अंडे केवल दो हफ्ते तक ही सुरक्षित रहते हैं.

Egg Expiry Date: उत्तर प्रदेश सरकार ने अंडे के कारोबार को लेकर बड़ा फैसला लिया है. अब 1 अप्रैल से राज्य में बिकने वाले हर अंडे पर उसकी उत्पादन तारीख (लेड डेट) और एक्सपायरी डेट लिखना जरूरी होगा. यानी अब दुकानदार “ताजा अंडा” कहकर पुराना अंडा नहीं बेच पाएंगे.

क्यों लिया गया ये फैसला ?

सरकार का कहना है कि यह नियम लोगों की सेहत को ध्यान में रखकर लागू किया जा रहा है. पहले कई जगहों पर दुकानदार पुराने अंडे भी फ्रेश बताकर बेच देते थे, जिससे लोगों की सेहत पर असर पड़ता था. अब ग्राहक खुद अंडे पर लिखी तारीख देखकर तय कर सकेंगे कि वह खाने लायक है या नहीं.

कितने दिन तक सुरक्षित रहता है अंडा ?

आम तौर पर अगर अंडे कमरे के तापमान (करीब 30°C) पर रखे हों, तो वे लगभग 2 हफ्ते तक सही रहते हैं. वहीं अगर उन्हें ठंडे तापमान (2 से 8°C) में रखा जाए, तो 5 हफ्ते तक इस्तेमाल किए जा सकते हैं. लेकिन कई दुकानदार सही तरीके से स्टोरेज नहीं करते थे, जिससे समस्या होती थी. अगर कोई दुकानदार या व्यापारी इस नियम का पालन नहीं करता है, तो उसके अंडे जब्त कर लिए जाएंगे. ऐसे अंडों को या तो नष्ट कर दिया जाएगा या साफ लिखा जाएगा कि ये खाने के लिए सुरक्षित नहीं हैं. सरकार ने साफ कर दिया है कि इस बार लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

कोल्ड स्टोरेज की कमी भी चुनौती

यूपी जैसे बड़े राज्य में अभी अंडों के लिए सीमित कोल्ड स्टोरेज हैं, मुख्य रूप से आगरा और झांसी में. साथ ही नियम है कि अंडों को सब्जियों के साथ एक ही कोल्ड स्टोरेज में नहीं रखा जा सकता. हालांकि सरकार का कहना है कि अब बहाने नहीं चलेंगे, सभी को नियम मानने होंगे.

उपभोक्ताओं को क्या फायदा ?

इस नए नियम से सबसे बड़ा फायदा आम लोगों को होगा. अब उन्हें अंदाजा लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी कि अंडा कितना पुराना है. अंडे पर साफ-साफ तारीख लिखी होगी, जिससे वे सुरक्षित और ताजा अंडे खरीद सकेंगे. कुल मिलाकर, यह कदम उत्तर प्रदेश में फूड सेफ्टी को मजबूत बनाने की दिशा में एक अहम पहल माना जा रहा है.

Also Read : शादीशुदा कपल के लिए जॉइन्ट ITR की मांग, राघव चड्ढा ने उठाया मुद्दा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhishek pandey

अभिषेक पाण्डेय पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में डिजिटल जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं। वे बिजनेस और अर्थव्यवस्था से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, MSME, कृषि और इंडस्ट्री जैसे विषयों पर उनकी अच्छी पकड़ है। वे रिसर्च के साथ ऐसी खबरें और एक्सप्लेनर तैयार करते हैं, जिन्हें आम लोग भी आसानी से समझ सकें। इसके अलावा यूटिलिटी न्यूज और सक्सेस स्टोरीज लिखने में भी उनकी खास रुचि है।

पत्रकारिता अनुभव

अभिषेक ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से की है, जिसे पत्रकारिता की दुनिया में 'दादा माखनलाल की बगिया' भी कहा जाता है।

करियर की शुरुआत उन्होंने राजस्थान पत्रिका के साथ की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा। इसके बाद वे प्रभात खबर से जुड़े और पिछले तीन वर्षों से डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में काम कर रहे हैं।

इस दौरान उन्होंने बिजनेस, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, कृषि, MSME और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम विषयों पर रिपोर्टिंग और रिसर्च आधारित लेख लिखे हैं। इसके अलावा वे वीडियो स्क्रिप्टिंग, एक्सप्लेनर स्टोरी, डेटा स्टोरी और डिजिटल कंटेंट पर भी लगातार काम करते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि जटिल आर्थिक और वित्तीय विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाया जाए।

शिक्षा

अभिषेक पाण्डेय ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है। यहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, न्यूज़ राइटिंग, वीडियो प्रोडक्शन और मल्टीमीडिया जर्नलिज्म की बारीकियां सीखीं, जिनका इस्तेमाल वे आज अपनी पत्रकारिता में कर रहे हैं।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >